मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मंगलवार को पारंपरिक कर्मा महोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने की। करमा पर्व के रंग में रंगे परिसर में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जावा प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रियंका एवं ग्रुप ने प्रथम, अनामिका एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा रंजना एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि कर्मा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत, भाई-बहन के पवित्र प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश है। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि प्रकृति की पूजा ही जीवन का आधार है। विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह साबित किया है कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति के भी सच्चे संवाहक हैं।
मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मंगलवार को पारंपरिक कर्मा महोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने की। करमा पर्व के रंग में रंगे परिसर में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जावा प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रियंका एवं ग्रुप ने प्रथम, अनामिका एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा रंजना एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि कर्मा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत, भाई-बहन के पवित्र प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश है। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि प्रकृति की पूजा ही जीवन का आधार है। विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह साबित किया है कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति के भी सच्चे संवाहक हैं।
- करमा पर्व पर डहू अखड़ा की बच्चियों को मिला सम्मान लालपाड़ साड़ी पाकर खिले चेहरे ओरमांझी: करमा पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में डहू अखड़ा के बच्चियों के बीच लालपाड़ साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी का वितरण विधायक दल के उपनेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से खाद्य आपूर्ति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी ने किया। साड़ी मिलने के बाद बच्चियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने एक-दूसरे को करमा पर्व की बधाई दी और सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से क्षेत्र के विभिन्न अखड़ों में साड़ियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति, खुशहाली और आपसी भाईचारे से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्व के अवसर पर बच्चियों और महिलाओं के साथ खुशियां साझा करने तथा उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि करमा पर्व हमारी समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से पर्व का उत्साह और बढ़ता है। डहू अखड़ा के बच्चियों के बीच में साड़ी वितरण के दौरान बच्चियों में खासा उत्साह देखा गया।लालपाड़ साड़ी पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे। बच्चियों ने विधायक राजेश कच्छप और विधायक प्रतिनिधि सफीउल्लाह अंसारी के प्रति आभार जताते हुए सभी को करमा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1
- 🙏 अब सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार राजनंदिनी के इलाज के लिए मदद करें 6 साल से बीमारी से जूझती बेटी… इलाज में 32 लाख रुपये का कर्ज… और अब मदद की आस। 💔 धनबाद के चिरकुंडा की राजनंदिनी चक्रवर्ती लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। परिवार के मुताबिक, इलाज में भारी कर्ज हो चुका है और आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मदद के लिए झारखंड मुस्लिम युवा मंच ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा, वहीं विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह की ओर से भी मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से सहायता के लिए पत्र दिया गया। परिवार का कहना है कि अब तक राहत कोष से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। अब परिवार सोशल मीडिया के जरिए मदद की अपील कर रहा है। आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें, अपील को शेयर करें और राजनंदिनी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें। नोट: आर्थिक मदद भेजने से पहले स्क्रीन पर दिए गए बैंक/UPI विवरण को स्वयं सत्यापित जरूर करें। #RajNandiniChakraborty #Dhanbad #Chirkunda #Jharkhand #HelpRajNandini #MedicalHelp #HelpNeeded #JharkhandNews #DhanbadNews #Humanity #SupportAndShare1
- जमशेदपुर में महिला से Mobile Snatching ! CCTV में कैद वारदात, Law & Order पर उठे सवाल | Jamshedpur News जमशेदपुर में महिला से Mobile Snatching ! CCTV में कैद वारदात, Law & Order पर उठे सवाल | Jamshedpur News जमशेदपुर के जवाहर नगर रोड नंबर-15 में काम से घर लौट रही एक युवती से मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मा पथ के पास अज्ञात बदमाशों ने युवती के हाथ से मोबाइल झपटा और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और Police Patrolling को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है। Ranchi Club TV इस वीडियो के माध्यम से घटना से जुड़े उपलब्ध दृश्य और सार्वजनिक जानकारी सामने रख रहा है। किसी व्यक्ति को दोषी साबित होने से पहले दोषी नहीं माना जाना चाहिए। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Jamshedpur News, जमशेदपुर न्यूज़, Jamshedpur Mobile Snatching, Mobile Snatching Jamshedpur, Mango News, मानगो न्यूज़, Jawahar Nagar News, जवाहर नगर, Brahma Path, Mobile Chhinait, मोबाइल छिनतई, Jharkhand News, झारखंड न्यूज़, Jamshedpur Crime News, CCTV Footage, Police Investigation, Law and Order, Ranchi Club TV, Jharkhand Breaking News, Latest Jharkhand News, Jamshedpur Breaking News, Mango Police, Azadnagar Police #JamshedpurNews #Jamshedpur #Mango #JawaharNagar #MobileSnatching #MobileChhinait #JharkhandNews #Jharkhand #BreakingNews #CCTV #PoliceInvestigation #LawAndOrder #PublicSafety #JamshedpurCrime #RanchiClubTV #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate1
- गोला : चैतन्याज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना करमा महोत्सव, झूमर नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर1
- एक कविता.... वीर तेजाजी 🙏.... A poem of lokdevata VEER TEJAJI 🙏.1
- जमुई की इस घटना ने सबको चौंकाया? #bihar #jamuinews #trend #bihari #BreakingNews जमुई की इस घटना ने सबको चौंकाया? #bihar #jamuinews #trend #bihari #BreakingNews1
- सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में सड़क हादसे में 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के जिम्मेदार अज्ञात कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना था कि आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।1
- मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मंगलवार को पारंपरिक कर्मा महोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने की। करमा पर्व के रंग में रंगे परिसर में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जावा प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रियंका एवं ग्रुप ने प्रथम, अनामिका एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा रंजना एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि कर्मा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत, भाई-बहन के पवित्र प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश है। संस्थान के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि प्रकृति की पूजा ही जीवन का आधार है। विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह साबित किया है कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति के भी सच्चे संवाहक हैं।1