logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटरा पश्चिमी वार्ड नंबर 12 में नाला निर्माण पर सवाल ?कागजों में पूरा जमीन पर अधूरा बांदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिम में नाला निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। आधिकारिक दस्तावेज़ों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्रीचंद्र ने मे० उर्मिला गुप्ता को निर्देश दिए थे कि कमलेश हजारिया के मकान से राजेश पंडा के मकान तक नाला निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराया जाए। लेकिन जब स्थल का निरीक्षण किया गया, तो नाला केवल कमलेश हजारिया के मकान से बबली बुंदेला (सफाई नायक) के मकान तक ही बना मिला।इस संबंध में नगर पालिका के सहायक अभियंता (AE) जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वीकृत नाला निर्माण की लंबाई 60 मीटर थी। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश हजारिया से राजेश पंडा के मकान तक की दूरी लगभग 100 मीटर है।ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— जब आदेश पूरे मार्ग (करीब 100 मीटर) के लिए था, तो निर्माण केवल 60 मीटर तक ही क्यों सीमित रहा? नाप-जोख किस आधार पर की गई और इसमें अंतर क्यों है?यदि कार्य अधूरा है, तो कागज़ों में इसे पूर्ण कैसे दर्शाया गया?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह प्रकरण नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही कैसे तय होती है।

3 hrs ago
user_Amod Kumar
Amod Kumar
रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कटरा पश्चिमी वार्ड नंबर 12 में नाला निर्माण पर सवाल ?कागजों में पूरा जमीन पर अधूरा बांदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिम में नाला निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। आधिकारिक दस्तावेज़ों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्रीचंद्र ने मे० उर्मिला गुप्ता को निर्देश दिए थे कि कमलेश हजारिया के मकान से राजेश पंडा के मकान तक नाला निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराया जाए। लेकिन जब स्थल का निरीक्षण किया गया, तो नाला केवल कमलेश हजारिया के मकान से बबली बुंदेला (सफाई नायक) के मकान तक ही बना मिला।इस संबंध में नगर पालिका के सहायक अभियंता (AE) जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वीकृत नाला निर्माण की लंबाई 60 मीटर थी। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश हजारिया से राजेश पंडा के मकान तक की दूरी लगभग 100 मीटर है।ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— जब आदेश पूरे मार्ग (करीब 100 मीटर) के लिए था, तो निर्माण केवल 60 मीटर तक ही क्यों सीमित रहा? नाप-जोख किस आधार पर की गई और इसमें अंतर क्यों है?यदि कार्य अधूरा है, तो कागज़ों में इसे पूर्ण कैसे दर्शाया गया?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह प्रकरण नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही कैसे तय होती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “शराब ठेके का सेल्समैन ही निकला मास्टरमाइंड! 8 घंटे में पुलिस ने खोला 3.58 लाख की चोरी का राज” यूपी बांदा के कालिंजर में देशी शराब ठेके से लाखों की चोरी का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया। चौंकाने वाली बात ये रही कि ठेके का ही सेल्समैन अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 3 लाख 58 हजार 600 रुपये नकद, अवैध तमंचा और स्कैनर मशीन बरामद की। तेज कार्रवाई से कालिंजर पुलिस की बड़ी सफलता सामने आई है। बाइट : कृष्ण कांत त्रिपाठी सीओ नरैनी
    1
    “शराब ठेके का सेल्समैन ही निकला मास्टरमाइंड! 8 घंटे में पुलिस ने खोला 3.58 लाख की चोरी का राज”
यूपी बांदा के कालिंजर में देशी शराब ठेके से लाखों की चोरी का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया।
चौंकाने वाली बात ये रही कि ठेके का ही सेल्समैन अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का मास्टरमाइंड निकला।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 3 लाख 58 हजार 600 रुपये नकद, अवैध तमंचा और स्कैनर मशीन बरामद की।
तेज कार्रवाई से कालिंजर पुलिस की बड़ी सफलता सामने आई है।
बाइट : कृष्ण कांत त्रिपाठी सीओ नरैनी
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्टेशन रोड कांग्रेस कार्यालय पर गांधी सुभाष अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई पूरे भारतवासियों को गर्व होना चाहिए जन्मदिन के उपलक्ष में
    1
    स्टेशन रोड कांग्रेस कार्यालय पर गांधी सुभाष अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई पूरे भारतवासियों को गर्व होना चाहिए जन्मदिन के उपलक्ष में
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *माफियाओं ने यादव की जमीन पर किया कब्ज़ा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन्नाका मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना यादव पर भू माफियाओं का कहर देखने का मामला सामने आया है।पीड़ित मुन्ना यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गंछा रोड स्थित मौजा लड़का पुरवा में पैतृक जमीन है तीन भाई हम लोग है।मेरे हिस्से में दो बीघा जमीन है। जिस पर किसानी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है।मेरे हिस्से की जमीन पर भू माफिया सपा के नेता मुन्ना, अलीम, गुफरान अप्पू, निवासी मर्दन नाका ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है। दबंग मुन्ना व अलीम लगातार जमीन नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा नेता मुन्ना व अलीम ने जमीन पर कब्ज़ा करके अवैध प्लॉटिंग भी कर रहे हैं। पीड़ित मुन्ना यादव ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि सपा नेता मुन्ना और अलीम दबंग लोग हैं इनके ऊपर हत्या का प्रयास, हत्या करना, जमीन कब्ज़ा करना, रजिस्ट्री चोरी करना, गैंगेस्टर एक्ट पर कार्यवाही जैसे मुकदमे दर्ज है। मुन्ना व अलीम सज़ा याफ्ता मुलजिम है।कभी भी पीड़ित की हत्या करवा सकते हैं। मुन्ना कहता है कि जमीन का बयनामा कर दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। मुन्ना और अलीम हत्या के आरोप में सज़ा भी काट चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि योगी सरकार में इन माफियाओं के हौसले बुलंद कैसे है।पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय चौकी व नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही क्यो नहीं कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग पर अबतक बुलडोजर क्यो नही चलाया गया।
    2
    *माफियाओं ने यादव की जमीन पर किया कब्ज़ा*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन्नाका मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना यादव पर भू माफियाओं का कहर देखने का  मामला सामने आया है।पीड़ित मुन्ना यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गंछा रोड स्थित मौजा लड़का पुरवा में पैतृक जमीन है तीन भाई हम लोग है।मेरे हिस्से में दो बीघा जमीन है। जिस पर किसानी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है।मेरे हिस्से की जमीन पर भू माफिया सपा के नेता मुन्ना, अलीम, गुफरान अप्पू, निवासी मर्दन नाका ने जबरन कब्ज़ा कर लिया है। दबंग मुन्ना व अलीम लगातार जमीन नाम करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सपा नेता मुन्ना व अलीम ने जमीन पर कब्ज़ा करके अवैध प्लॉटिंग भी कर रहे हैं। पीड़ित मुन्ना यादव ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि सपा नेता मुन्ना और अलीम दबंग लोग हैं इनके ऊपर हत्या का प्रयास, हत्या करना, जमीन कब्ज़ा करना, रजिस्ट्री चोरी करना, गैंगेस्टर एक्ट पर कार्यवाही जैसे मुकदमे दर्ज है। मुन्ना व अलीम सज़ा याफ्ता मुलजिम है।कभी भी पीड़ित की हत्या करवा सकते हैं। मुन्ना कहता है कि जमीन का बयनामा कर दो नही तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। मुन्ना और अलीम हत्या के आरोप में सज़ा भी काट चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि योगी सरकार में इन माफियाओं के हौसले बुलंद कैसे है।पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय चौकी व नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही क्यो नहीं कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग पर अबतक बुलडोजर क्यो नही चलाया गया।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है। संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं। समाजवादी महिला सभा बांदा ने मांग की है कि पूरे भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर समाजवादी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
    1
    ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है।
संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं।
समाजवादी महिला सभा बांदा ने मांग की है कि पूरे भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर समाजवादी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बबेरू कस्बे के नूरी जामा मस्जिद मे शनिवार को सुबह 8:30 बजे भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा किया है। वही मुल्क देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी है, जिसमें मस्जिद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा, मस्जिद के बाहर बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, वही ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद के बाहर निकलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया है। वही मस्जिद के बाहर बांदा चित्रकूट सांसद के पुत्र अंकित पटेल ,जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, गांधीनगर के सभासद रामकृपाल मौर्य, सपा नेता जयकरण श्रीवास, के के महंत, सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर ईद उल फितर की नमाज में हाफिज गुलाम रब्बानी हशमती, शहर काजी, हाफिज एतबार अली हशमती, अज़मेर अली, सलमान सौदागर, मंसूर अहमद, डाक्टर क़ामिल रजा, कासिम खान ,अमीर मोहम्मद,बबलू खान, नफीस अहमद, सफीक , गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद गुलाम,शहरुद्दीन खान, मंसूर अहमद, पप्पू कुरैशी, डैनी खान, नसीम खान,रफीक खान,शाहबाज खान, कल्लू खान, शहीद रजा, सहित हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन व देश में तरक्की खुशहाली के लिए दुआ मांगी है।
    1
    बबेरू कस्बे के नूरी जामा मस्जिद मे शनिवार को सुबह 8:30 बजे भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा किया है। वही मुल्क देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी है, जिसमें मस्जिद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा, मस्जिद के बाहर बबेरू एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर शिव शंकर यादव, कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, वही ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद के बाहर निकलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया है। वही मस्जिद के बाहर बांदा चित्रकूट सांसद के पुत्र अंकित पटेल ,जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, गांधीनगर के सभासद रामकृपाल मौर्य, सपा नेता जयकरण श्रीवास, के के महंत, सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया।  इस मौके पर ईद उल फितर की नमाज में हाफिज गुलाम रब्बानी हशमती, शहर काजी, हाफिज एतबार अली हशमती, अज़मेर अली, सलमान सौदागर, मंसूर अहमद, डाक्टर क़ामिल रजा, कासिम खान ,अमीर मोहम्मद,बबलू खान, नफीस अहमद, सफीक , गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद गुलाम,शहरुद्दीन खान, मंसूर अहमद, पप्पू कुरैशी, डैनी खान, नसीम खान,रफीक खान,शाहबाज खान, कल्लू खान, शहीद रजा, सहित हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन व देश में तरक्की खुशहाली के लिए दुआ मांगी है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    36 min ago
  • “PM VIKSIT BHARAT ROZGAR YOJANA”“देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत करोड़ों रोजगार के अवसर देने और नई भर्तियों को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है।”
    1
    “PM VIKSIT BHARAT ROZGAR YOJANA”“देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत करोड़ों रोजगार के अवसर देने और नई भर्तियों को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है।”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समस्त देश वासियों एवं जनपद वासियों को अफसाना शाह शहर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद।
    1
    समस्त देश वासियों एवं जनपद वासियों को अफसाना शाह शहर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन! बांदा में डीआईजी, डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च यूपी बांदा में आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील भी की। बाइट : राजेश एस (पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल)
    1
    त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन!
बांदा में डीआईजी, डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
यूपी बांदा में आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान आम लोगों, व्यापारियों और महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील भी की।
बाइट : राजेश एस (पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल)
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय
    1
    बबेरू तहसील रोड मे अहमदाबादी गुड़ की चाय कुल गयी, बहुत ही अच्छी चाय
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.