अवैध कोयला ढो रहे पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश। निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल की तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच रामकनाली गांव के आमडंगाल टोला निवासी सुनील हेंब्रम अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील हेंब्रम सड़क से काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएन एमएम सीएच अस्पताल भेज दिया। मीडिया से बातचीत में रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए अवैध कोयले के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि राज्य को राजस्व की क्षति न हो और ग्रामीणों के अनमोल जीवन इस तरह असमय काल के गाल में न समाएं।
अवैध कोयला ढो रहे पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश। निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अवैध
कोयला परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल की तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच रामकनाली गांव के आमडंगाल टोला निवासी सुनील हेंब्रम अपने घर के बाहर टहल रहे थे।
इसी दौरान अवैध कोयला लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील हेंब्रम सड़क से काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर
जुट गए। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएन एमएम सीएच अस्पताल भेज दिया। मीडिया से बातचीत में रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस हादसे
के लिए अवैध कोयले के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि राज्य को राजस्व की क्षति न हो और ग्रामीणों के अनमोल जीवन इस तरह असमय काल के गाल में न समाएं।
- धनबाद : (प्रेम कुमार). दुहाटांड़ पार्क के पास स्कूल मैदान में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य आयोजन में अयोध्या से पधारे संतों के सानिध्य में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन किया जा रहा है. कथा वाचन के लिए संत श्री नन्दलाल दासजी महाराज, संत श्री गोविंद बाबा, उडालदास जी महाराज, श्री श्याम दासजी महाराज सहित कई संत उपस्थित है. कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल को कलश जल यात्रा, पोंचा पूजन और मंडप प्रवेश के साथ प्रारंभ हुई. 5 अप्रैल को वेदी पूजन और तीन कोटि देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया। आज 8 अप्रैल को अग्नि प्रवेश और आहुति दी जाएगी, जबकि 10 अप्रैल को पूर्णाहुति और 11 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन रखा गया है. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और बच्चों में संस्कार जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन मां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति और दुहाटांड़ के समस्त नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है।1
- Post by MD Bablu1
- कतरास : जेबीसीसीआई सदस्य सिद्वार्थ गौतम मंगलवार को अचानक डीएवी प्लस 2 विद्यालय पहुंचे. शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर प्रभारी प्राचार्य से बात की. प्रभारी प्राचार्थ और शिक्षकों से जानकारी लेने के बाद सिद्धार्थ गौतम ने समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया. इसके बाद बाघमारा डीएसपी से मिल कर डीएवी स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की, मौके पर विनय सिंह, प्रभात मिश्रा, राजीवरंजन मिश्रा, सुधीर सिंह, कमलेश ओझा, पप्पू सहाय, शंकर चौहान, अनुज सिन्हा,सोनू शर्मा, गुड्डू , रियाज कुरेशी, राजकुमार दास, रणवीर सिंह, पप्पू खान, मो सद्दाम, बबलूअंसारी आदि थे. इधर, सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मियों ने तीन-चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायत मेयर संजीव सिंह से मिलकर की थी. यह विद्यालय आर्य समाज द्वारा संचालित किया जाता है. यहां दो कमेटी संचालित है. मामला कोर्ट में चल रहा है. सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोर्ट का फ़ैसला जिसके भी पक्ष में आये, लेकिन शिक्षकों को न्याय मिलना चाहिए. फिलवक्त शिक्षकों की निगाहें उनके मेहनताना पर टिकी है।3
- मधुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सुचना पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानो से मोबाइल चुराकर उनके पे, फोन को हैक कर उनके व्यवसायिक एकाउन्ट से राशि उड़ाने वाले गिरोह के सरगना विनोद रजक को लालगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आरोपी ने पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यो के अहम सुराग भी दिए है । पुलिस अन्य सदस्यो की तलाश कर रही है।1
- गिरिडीह में अवैध शराब फेक्ट्री का हुआ भंडा फोड़ शराब तस्करी फरार1
- बाबा बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन देवघर पर निःशुल्क लंगर सेवा लगातार जारी।। 08.04.2026 आज का लंगर सेवा श्री धीरज बारी जी के द्वारा, बाबा बैद्यनाथ उनकी हर मनोकामना पूरी करे ।। हर हर महादेव।। #donate4poortrust #deoghar_jharkhand #deogharbabadham #RotiBank #ritaraz #deoghar #doglover1
- झरिया (प्रेम कुमार). चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास धर्मनगर में शुक्रवार को अचानक जमीन में दरार पड़ने से यहाँ रह रहे लोगो के बीच दहशत का माहौल है. इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें दिखाई देने लगी हैं. जमीन फटने जैसा दृश्य बन गया है, जिससे संभावित भू-धंसान का खतरा साफ नजर आने लगा है. स्थिति की भयावहता को देखते हुए कई परिवारजन अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं. लोग बताते हैं कि दरारों का दायरा बढ़ता जा रहा है. जिससे बड़ा हादसा की संभावना बन गई है.1
- हमें तो अपनों ने लूटा 💔💔 💔💔💔😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭1
- दुमका जिला के कई जगहों पर आज तेज गर्जना के साथ जबरदस्त मूसलाधार बारिश हुई।अचानक हुई इस बारिश से एक तरफ गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन बताया जा रहा है कि गेहूं,मसूर,चना और अरहर के खेती करने वाले किसानों को इस बारिश से भारी नुकसान होगा। खेतिहर किसानों का मानना है कि बहुत से किसान का गेहूं का फसल अभी खलिहान में ही है ऐसे में बारिश होने से फसल भीग जाएगा और उसमें अंकुर आ जाएगा।बता दे की बीते वर्ष इसी तरह बे मौसम बारिश होने से गेहूं और दलहन की फसल बर्बाद हो गई थी और किसानों को काफी नुकसान हुआ था।1