logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा धनबाद : (प्रेम कुमार). दुहाटांड़ पार्क के पास स्कूल मैदान में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य आयोजन में अयोध्या से पधारे संतों के सानिध्य में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन किया जा रहा है. कथा वाचन के लिए संत श्री नन्दलाल दासजी महाराज, संत श्री गोविंद बाबा, उडालदास जी महाराज, श्री श्याम दासजी महाराज सहित कई संत उपस्थित है. कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल को कलश जल यात्रा, पोंचा पूजन और मंडप प्रवेश के साथ प्रारंभ हुई. 5 अप्रैल को वेदी पूजन और तीन कोटि देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया। आज 8 अप्रैल को अग्नि प्रवेश और आहुति दी जाएगी, जबकि 10 अप्रैल को पूर्णाहुति और 11 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन रखा गया है. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और बच्चों में संस्कार जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन मां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति और दुहाटांड़ के समस्त नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
2 hrs ago

श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा धनबाद : (प्रेम कुमार). दुहाटांड़ पार्क के पास स्कूल मैदान में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य आयोजन में अयोध्या से पधारे संतों के सानिध्य में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन किया जा रहा है. कथा वाचन के लिए संत श्री नन्दलाल दासजी महाराज, संत श्री गोविंद बाबा, उडालदास जी महाराज, श्री श्याम दासजी महाराज सहित कई संत उपस्थित है. कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल को कलश जल यात्रा, पोंचा पूजन और मंडप प्रवेश के साथ प्रारंभ हुई. 5 अप्रैल को वेदी पूजन और तीन कोटि देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया। आज 8 अप्रैल को अग्नि प्रवेश और आहुति दी जाएगी, जबकि 10 अप्रैल को पूर्णाहुति और 11 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन रखा गया है. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और बच्चों में संस्कार जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन मां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति और दुहाटांड़ के समस्त नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल की तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच रामकनाली गांव के आमडंगाल टोला निवासी सुनील हेंब्रम अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील हेंब्रम सड़क से काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएन एमएम सीएच अस्पताल भेज दिया। मीडिया से बातचीत में रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए अवैध कोयले के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि राज्य को राजस्व की क्षति न हो और ग्रामीणों के अनमोल जीवन इस तरह असमय काल के गाल में न समाएं।
    6
    निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल की तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच रामकनाली गांव के आमडंगाल टोला निवासी सुनील हेंब्रम अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील हेंब्रम सड़क से काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएन एमएम सीएच अस्पताल भेज दिया। मीडिया से बातचीत में रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए अवैध कोयले के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि राज्य को राजस्व की क्षति न हो और ग्रामीणों के अनमोल जीवन इस तरह असमय काल के गाल में न समाएं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार में बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान बक्सपुरा निवासी गंदोरी महतो की पत्नी सोहगी देवी के रूप में बताई जा रही है। सब्जी बेचने आई थी महिला।, JLKM नेता माही पटेल ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।
    1
    बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार में बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत की खबर सामने आई है।
मृतका की पहचान बक्सपुरा निवासी गंदोरी महतो की पत्नी सोहगी देवी के रूप में बताई जा रही है। सब्जी बेचने आई थी महिला।, JLKM नेता माही पटेल ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    8 hrs ago
  • धनबाद के निरसा में कोयला लोड पिकअप ने एक को रौंदा। मौके पर हुई मौत। निरसा थाना से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा। निरसा थाना अंतर्गत रामकनाली में अवैध कोयला लोड पिकअप वैन ने एक व्यक्ति को रौंदा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था
    1
    धनबाद के निरसा में कोयला लोड पिकअप ने एक को रौंदा।
मौके पर हुई मौत।
निरसा थाना से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा।
निरसा थाना अंतर्गत रामकनाली में अवैध कोयला लोड पिकअप वैन ने एक व्यक्ति को रौंदा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गिरिडीह में अवैध शराब फेक्ट्री का हुआ भंडा फोड़ शराब तस्करी फरार
    1
    गिरिडीह में अवैध शराब फेक्ट्री का हुआ भंडा फोड़ शराब तस्करी फरार
    user_City Media Giridih
    City Media Giridih
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by रियल मोशन न्यूज़
    1
    Post by रियल मोशन न्यूज़
    user_रियल मोशन न्यूज़
    रियल मोशन न्यूज़
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Jharkhand News Feed
    1
    Post by Jharkhand News Feed
    user_Jharkhand News Feed
    Jharkhand News Feed
    Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    5 hrs ago
  • झरिया (प्रेम कुमार). चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास धर्मनगर में शुक्रवार को अचानक जमीन में दरार पड़ने से यहाँ रह रहे लोगो के बीच दहशत का माहौल है. इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें दिखाई देने लगी हैं. जमीन फटने जैसा दृश्य बन गया है, जिससे संभावित भू-धंसान का खतरा साफ नजर आने लगा है. स्थिति की भयावहता को देखते हुए कई परिवारजन अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं. लोग बताते हैं कि दरारों का दायरा बढ़ता जा रहा है. जिससे बड़ा हादसा की संभावना बन गई है.
    1
    झरिया (प्रेम कुमार). चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास धर्मनगर में शुक्रवार को अचानक जमीन में दरार पड़ने से यहाँ रह रहे लोगो के बीच दहशत का माहौल है. इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें दिखाई देने लगी हैं. जमीन फटने जैसा दृश्य बन गया है, जिससे संभावित भू-धंसान का खतरा साफ नजर आने लगा है.
स्थिति की भयावहता को देखते हुए कई परिवारजन अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं. लोग बताते हैं कि दरारों का दायरा बढ़ता जा रहा है. जिससे बड़ा हादसा की संभावना बन गई है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • मैथन में मधुमक्खियों का कहर: मैथन रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, मैथन डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के समीप बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमखियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो उठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाने लगा। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को वैकल्पिक रास्ते से भेजकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, जिनका फर्स्ट एड कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक हालात से निपटने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    2
    मैथन में मधुमक्खियों का कहर: मैथन रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर
मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, मैथन डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के समीप बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमखियों के  हमले से कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो उठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाने लगा। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को वैकल्पिक रास्ते से भेजकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, जिनका फर्स्ट एड कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक हालात से निपटने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल से बुधवार को जली हुई अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
    1
    गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल से बुधवार को जली हुई अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.