मैथन में मधुमक्खियों का कहर: रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल मैथन में मधुमक्खियों का कहर: मैथन रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, मैथन डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के समीप बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमखियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो उठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाने लगा। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को वैकल्पिक रास्ते से भेजकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, जिनका फर्स्ट एड कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक हालात से निपटने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मैथन में मधुमक्खियों का कहर: रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल मैथन में मधुमक्खियों का कहर: मैथन रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, मैथन डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के समीप बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमखियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो उठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाने लगा। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत
महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को वैकल्पिक रास्ते से भेजकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, जिनका फर्स्ट एड कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक हालात से निपटने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल की तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच रामकनाली गांव के आमडंगाल टोला निवासी सुनील हेंब्रम अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील हेंब्रम सड़क से काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएन एमएम सीएच अस्पताल भेज दिया। मीडिया से बातचीत में रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए अवैध कोयले के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि राज्य को राजस्व की क्षति न हो और ग्रामीणों के अनमोल जीवन इस तरह असमय काल के गाल में न समाएं।6
- धनबाद के निरसा में कोयला लोड पिकअप ने एक को रौंदा। मौके पर हुई मौत। निरसा थाना से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा। निरसा थाना अंतर्गत रामकनाली में अवैध कोयला लोड पिकअप वैन ने एक व्यक्ति को रौंदा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- मधुमक्खियों का आतंक: सड़क पर मची भगदड़, बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर।1
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 3 में को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी भाग लेंगे इसके अलावा धनबाद के गण मान्य अतिथियों का भी स्वागत है 👉1
- धनबाद. (प्रेम कुमार). महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद आज धनबाद के डीएवी प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने छात्रों को क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की गाथा से रूबरू कराया. बताते चले की अमित आजाद को द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त हो चुका है. इन दिनों देशभर में युवाओं को जागरूक करने का मुहिम चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वे एक वर्ष में करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और अब तक देश के 1600 से अधिक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में बता चुके हैं. उन्होंने बताया की देश को आजादी दिलाने में करीब 7 लाख 32 हजार क्रांतिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इतिहास को जानें, समझें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा.1
- मैथन में मधुमक्खियों का कहर: मैथन रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, मैथन डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के समीप बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमखियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो उठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाने लगा। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को वैकल्पिक रास्ते से भेजकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, जिनका फर्स्ट एड कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक हालात से निपटने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2