Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन 3 मई को धनबाद में... राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 3 में को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी भाग लेंगे इसके अलावा धनबाद के गण मान्य अतिथियों का भी स्वागत है 👉
JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन 3 मई को धनबाद में... राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 3 में को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी भाग लेंगे इसके अलावा धनबाद के गण मान्य अतिथियों का भी स्वागत है 👉
More news from झारखंड and nearby areas
- निरसा थाना क्षेत्र के रामकनाली गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल की तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच रामकनाली गांव के आमडंगाल टोला निवासी सुनील हेंब्रम अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अवैध कोयला लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील हेंब्रम सड़क से काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले का परिवहन हो रहा है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएन एमएम सीएच अस्पताल भेज दिया। मीडिया से बातचीत में रामकनाली पंचायत के मुखिया सुखलाल मरांडी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने इस हादसे के लिए अवैध कोयले के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि राज्य को राजस्व की क्षति न हो और ग्रामीणों के अनमोल जीवन इस तरह असमय काल के गाल में न समाएं।6
- धनबाद के निरसा में कोयला लोड पिकअप ने एक को रौंदा। मौके पर हुई मौत। निरसा थाना से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा। निरसा थाना अंतर्गत रामकनाली में अवैध कोयला लोड पिकअप वैन ने एक व्यक्ति को रौंदा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना इतना दर्दनाक था1
- हमें तो अपनों ने लूटा 💔💔 💔💔💔😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭😭1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो बाजार में बिजली का पोल गिरने से महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान बक्सपुरा निवासी गंदोरी महतो की पत्नी सोहगी देवी के रूप में बताई जा रही है। सब्जी बेचने आई थी महिला।, JLKM नेता माही पटेल ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।1
- गिरिडीह में अवैध शराब फेक्ट्री का हुआ भंडा फोड़ शराब तस्करी फरार1
- झरिया (प्रेम कुमार). चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास धर्मनगर में शुक्रवार को अचानक जमीन में दरार पड़ने से यहाँ रह रहे लोगो के बीच दहशत का माहौल है. इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें दिखाई देने लगी हैं. जमीन फटने जैसा दृश्य बन गया है, जिससे संभावित भू-धंसान का खतरा साफ नजर आने लगा है. स्थिति की भयावहता को देखते हुए कई परिवारजन अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं. लोग बताते हैं कि दरारों का दायरा बढ़ता जा रहा है. जिससे बड़ा हादसा की संभावना बन गई है.1
- मैथन में मधुमक्खियों का कहर: मैथन रोड पर स्कूली बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर मैथन बीएसके कॉलेज से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर, मैथन डीवीसी मेंटेनेंस स्थित फल दुकान के समीप बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमखियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो उठा और सड़क से गुजर रहे लोगों को निशाना बनाने लगा। जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान स्थानीय समाजसेवी रंजीत महतो ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और लोगों को वैकल्पिक रास्ते से भेजकर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मैथन स्थित बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के कंपाउंडर एम. कुमार ने बताया कि कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा है, जिनका फर्स्ट एड कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती कर इलाज जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक हालात से निपटने के लिए ठोस और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- गिरिडीह: जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल से बुधवार को जली हुई अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।1