महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र ने छात्रों को संघर्ष और बलिदान की गाथा से रूबरू कराया. धनबाद. (प्रेम कुमार). महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद आज धनबाद के डीएवी प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने छात्रों को क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की गाथा से रूबरू कराया. बताते चले की अमित आजाद को द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त हो चुका है. इन दिनों देशभर में युवाओं को जागरूक करने का मुहिम चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वे एक वर्ष में करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और अब तक देश के 1600 से अधिक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में बता चुके हैं. उन्होंने बताया की देश को आजादी दिलाने में करीब 7 लाख 32 हजार क्रांतिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इतिहास को जानें, समझें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा.

- धनबाद. (प्रेम कुमार). महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद आज धनबाद के डीएवी प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने छात्रों को क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की गाथा से रूबरू कराया. बताते चले की अमित आजाद को द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त हो चुका है. इन दिनों देशभर में युवाओं को जागरूक करने का मुहिम चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वे एक वर्ष में करीब 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और अब तक देश के 1600 से अधिक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में बता चुके हैं. उन्होंने बताया की देश को आजादी दिलाने में करीब 7 लाख 32 हजार क्रांतिकारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इतिहास को जानें, समझें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा.1
- कतरास : जेबीसीसीआई सदस्य सिद्वार्थ गौतम मंगलवार को अचानक डीएवी प्लस 2 विद्यालय पहुंचे. शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर प्रभारी प्राचार्य से बात की. प्रभारी प्राचार्थ और शिक्षकों से जानकारी लेने के बाद सिद्धार्थ गौतम ने समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया. इसके बाद बाघमारा डीएसपी से मिल कर डीएवी स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की, मौके पर विनय सिंह, प्रभात मिश्रा, राजीवरंजन मिश्रा, सुधीर सिंह, कमलेश ओझा, पप्पू सहाय, शंकर चौहान, अनुज सिन्हा,सोनू शर्मा, गुड्डू , रियाज कुरेशी, राजकुमार दास, रणवीर सिंह, पप्पू खान, मो सद्दाम, बबलूअंसारी आदि थे. इधर, सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मियों ने तीन-चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने की शिकायत मेयर संजीव सिंह से मिलकर की थी. यह विद्यालय आर्य समाज द्वारा संचालित किया जाता है. यहां दो कमेटी संचालित है. मामला कोर्ट में चल रहा है. सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोर्ट का फ़ैसला जिसके भी पक्ष में आये, लेकिन शिक्षकों को न्याय मिलना चाहिए. फिलवक्त शिक्षकों की निगाहें उनके मेहनताना पर टिकी है।3
- Post by जनता न्यूज़ 241
- मधुमक्खियों का आतंक: सड़क पर मची भगदड़, बच्चों समेत कई घायल, एक की हालत गंभीर।1
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 3 में को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी भाग लेंगे इसके अलावा धनबाद के गण मान्य अतिथियों का भी स्वागत है 👉1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by MD Bablu1
- धनबाद : (प्रेम कुमार). दुहाटांड़ पार्क के पास स्कूल मैदान में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महाराज सह प्रमुख श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य आयोजन में अयोध्या से पधारे संतों के सानिध्य में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन किया जा रहा है. कथा वाचन के लिए संत श्री नन्दलाल दासजी महाराज, संत श्री गोविंद बाबा, उडालदास जी महाराज, श्री श्याम दासजी महाराज सहित कई संत उपस्थित है. कार्यक्रम की शुरुआत 4 अप्रैल को कलश जल यात्रा, पोंचा पूजन और मंडप प्रवेश के साथ प्रारंभ हुई. 5 अप्रैल को वेदी पूजन और तीन कोटि देवी-देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया गया। आज 8 अप्रैल को अग्नि प्रवेश और आहुति दी जाएगी, जबकि 10 अप्रैल को पूर्णाहुति और 11 अप्रैल को महाभंडारा का आयोजन रखा गया है. आयोजकों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और बच्चों में संस्कार जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन मां अन्नपूर्णा महागौरी महिला मातृत्व शक्ति और दुहाटांड़ के समस्त नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है।1