शाजापुर :फसल अवशेषों (नरवाई) जलाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध ------- जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने शाजापुर जिले के अन्तर्गत रबी की फसल जैसे कि गेहूं फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेषो को खेतो में जलाएं जाने से पर्यावरण, जनस्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं को हानि होने की पूर्ण संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सामान्य जन की सुरक्षा, पर्यावरण, जनस्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं की सुरक्षा को खतरे आदि की संभावनाओं को नियंत्रित करने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत शाजापुर जिले की सीमा क्षेत्र के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। ????? फसल अवशेषों (नरवाई) जलाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध ------- जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने शाजापुर जिले के अन्तर्गत रबी की फसल जैसे कि गेहूं फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेषो को खेतो में जलाएं जाने से पर्यावरण, जनस्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं को हानि होने की पूर्ण संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सामान्य जन की सुरक्षा, पर्यावरण, जनस्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं की सुरक्षा को खतरे आदि की संभावनाओं को नियंत्रित करने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत शाजापुर जिले की सीमा क्षेत्र के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिसके तहत दो एकड़ से कम भूमिधारित व्यक्ति/निकाय द्वारा अपने खेत/खेतो में फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेषो (नरवाई) को जलाने पर 2,500 रूपये प्रति उल्लंघन पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित कर वसूल की जाए। दो एकड़ या उससे अधिक व पांच एकड़ से कम भूमिधारित व्यक्ति/निकाय द्वारा अपने खेत / खेतो में फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेषो (नरवाई) को जलाने पर 5,000 रूपये प्रति उल्लंघन करने पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित कर वसूल की जाए। पांच एकड़ या उससे अधिक के क्षेत्र में भूमिधारित व्यक्ति/निकाय द्वारा अपने खेत/खेतो मे फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेषो (नरवाई) को जलाने पर 15,000 रूपये प्रति उल्लंघन पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित कर वसूल की जाए। अनुविभागीय दण्डाधिकारी शाजापुर, शुजालपुर, गुलाना अपने-अपने अनुभाग अन्तर्गत कार्यवाही कर संबंधित उल्लंघनकर्ता व्यक्ति/निकाय से उक्तानुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि वसूल कर वसूली गई राशि शासकीय कोष में जमा करायें। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(2) के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध का उत्तरदायी होगा। यह आदेश आज 10 मार्च 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

- शाजापुर में खुले मैदान की सूखी घास में लगी आगः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भड़की लपटें; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खुले मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। मैदान में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। चिंगारी की आवाज के साथ भड़की लपटेंस्थानीय निवासी नरेंद्र के अनुसार दोपहर में अचानक चिंगारी उठने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर मैदान में जमा सूखी घास और पत्तियों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें शुरू कीं। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को मैदान से सटे रिहायशी घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच जारी मैदान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अंदेशा किसी जलती हुई वस्तु या शॉर्ट सर्किट के कारण घास में आग लगने का जताया जा रहा है।1
- अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर3
- कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- आष्टा में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई शीतला सप्तमी आष्टा। नगर में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं शीतला माता मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने माता शीतला को बासोड़ा (ठंडा भोजन) का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता की पूजा करने से घर-परिवार को बीमारियों से रक्षा मिलती है। मंदिरों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता की पूजा-अर्चना की। शीतला सप्तमी के अवसर पर पूरे आष्टा नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा।1
- Post by Naved khan1
- मप्र में आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा विवाद: प्राइवेट हॉस्पिटल कर रहे हैं विरोधराज्य सरकार ने हाल ही में आदेश जारी किया है कि 31 मार्च के बाद भोपाल, इंदौर, ग्वालियर1
- मध्य प्रदेश भोपाल की राजधानी सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित श्री वाहिद अली चौधरी द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के जीतू पटवारी भोपाल के पूर्व नेता पीसी शर्मा और भी राजनेता उपस्थित थे और आम जनता भी उपस्थित थी सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया1
- वाहन हटाने के विवाद में मारपीट के बाद चक्काजामः नांदनी में 20 लोगों ने दो युवकों को पीटा; ग्रामीणों ने गुमटी तोड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार शुजालपुर 3 घंटे पहले सड़क पर वाहन लेकर खड़े ग्रामीण। शुजालपुर के ढाबलाधीर जोड़ पर मंगलवार सुबह वाहन हटाने की बात को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। करीब 20 लोगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने नांदनी में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खोला जा सका।श्रीशंग मशीन निकालने को लेकर हुआ विवाद घायल श्रवण मेवाड़ा और महेश मेवाड़ा सुबह करीब 10 बजे थ्रेशिंग मशीन लेकर फसल निकालने ढाबलाधीर गांव जा रहे थे। ढाबला चायनी जोड़ पर रास्ते में खड़े वाहनों को हटाने के लिए कहने पर वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान 20 से अधिक लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। अंजुमन कमेटी ईदगाह का दरवाजा भीड़ ने गिराया। गेट और गुमटी में की तोड़फोड़ मारपीट की घटना से आक्रोशित भीड़ ने बड़बेली जोड़ पर स्थित ईदगाह अंजुमन कमेटी परिसर का लोहे का गेट गिरा दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां रखी एक गुमटी में भीतोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि जोड़ पर अवैध गुमटियां रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे विवाद की स्थितियां निर्मित होती हैं। शेयर मौके पर चक्काजाम करते ग्रामीण। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, अतिरिक्त बल तैनात एसडीओपी निमिष देशमुख ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसडीएम राजकुमार हलदर के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।घायल महेश मेवाड़ा (बाएं), श्रवण मेवाड़ा (दाएं) अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा की मांग घायल श्रवण मेवाड़ा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ढाबलाधीर जोड़ से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने अभी अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।1