सिकंदरा तहसील समाधान दिवस में भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित, खड़ी फसल नष्ट कर कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप सिकंदरा तहसील क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी सुरेश चंद्र ने सोमवार को करीब 11 बजे तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर भूमि विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि लाड़पुर छिवना मौजा की आराजी संख्या 30 क सहित कुल छह खाता संख्याओं में वह आधे हिस्से का हिस्सेदार है। सुरेश चंद्र का आरोप है कि उनके बड़े भाई के पुत्र रणधीर सिंह, उदयवीर सिंह और वीर सिंह अपने हिस्से की भूमि पर काबिज हैं, लेकिन अब उनके हिस्से की भूमि में खड़ी फसल को नष्ट कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों के पिता की ओर से भूमि बंटवारे को लेकर न्यायालय में वाद भी दाखिल किया गया है। पीड़ित ने मांग की कि जब तक न्यायालय से वाद का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी बटाईदारों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। सुरेश चंद्र के मुताबिक, मामले की शिकायत वह कई बार कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सिकंदरा तहसील समाधान दिवस में भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित, खड़ी फसल नष्ट कर कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप सिकंदरा तहसील क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी सुरेश चंद्र ने सोमवार को करीब 11 बजे तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर भूमि विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि लाड़पुर छिवना मौजा की आराजी संख्या 30 क सहित कुल छह खाता संख्याओं में वह आधे हिस्से का हिस्सेदार है। सुरेश चंद्र का आरोप है कि उनके बड़े भाई के पुत्र रणधीर सिंह, उदयवीर सिंह और वीर सिंह अपने हिस्से की भूमि पर काबिज हैं, लेकिन अब
उनके हिस्से की भूमि में खड़ी फसल को नष्ट कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों के पिता की ओर से भूमि बंटवारे को लेकर न्यायालय में वाद भी दाखिल किया गया है। पीड़ित ने मांग की कि जब तक न्यायालय से वाद का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी बटाईदारों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। सुरेश चंद्र के मुताबिक, मामले की शिकायत वह कई बार कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- राजपुर में पंखे की पंखुड़ी सिर में लगने से युवक गंभीर घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती, उपचार शुरू राजपुर कस्बे में मंगलवार को करीब 12 बजे एक दुकान के अंदर पंखे की पंखुड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। इलाज के बाद युवक की हालत सामान्य बताई गई है। जानकारी के मुताबिक पितांबरपुर गांव निवासी गयाप्रसाद मंगलवार को राजपुर कस्बे में एक दुकान पर अपनी उधारी का भुगतान करने गया था। बताया गया कि जैसे ही वह दुकान के अंदर पहुंचा, तभी ऊपर चल रहे पंखे की पंखुड़ी उसके सिर में जा लगी। तेज चोट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई और सिर फट गया। अचानक हुए हादसे से दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल के सिर से खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार शुरू किया। पीएचसी अधीक्षक डॉ. सलिल सचान ने बताया कि उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य है।1
- जसापुर में लाखों की चोरी: नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस जसापुर में लाखों की चोरी: नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामजी पुत्र रामनरेश ने मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना की रात उनके पिता रामनरेश और भाई सूरजन घर के बाहर सो रहे थे, जबकि वह अपनी पत्नी कीर्ति के साथ बरामदे में सो रहे थे। बिजली न होने के कारण घर का पिछला दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो सका, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, ब्रजबाला, बेसर, हाफ पेटी, पायल और 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार की आंख खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बाहर जाकर देखा तो पास स्थित मंदिर के चबूतरे पर एक बैग और कुछ सामान पड़ा मिला, जिससे चोरी की घटना का पता चला। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद थाना मंगलपुर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसआई कमलेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसआई कमलेश यादव ने मंगलवार साढ़े 12 बजे बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।1
- सिकंदरा तहसील समाधान दिवस में भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित, खड़ी फसल नष्ट कर कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप सिकंदरा तहसील क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी सुरेश चंद्र ने सोमवार को करीब 11 बजे तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर भूमि विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि लाड़पुर छिवना मौजा की आराजी संख्या 30 क सहित कुल छह खाता संख्याओं में वह आधे हिस्से का हिस्सेदार है। सुरेश चंद्र का आरोप है कि उनके बड़े भाई के पुत्र रणधीर सिंह, उदयवीर सिंह और वीर सिंह अपने हिस्से की भूमि पर काबिज हैं, लेकिन अब उनके हिस्से की भूमि में खड़ी फसल को नष्ट कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों के पिता की ओर से भूमि बंटवारे को लेकर न्यायालय में वाद भी दाखिल किया गया है। पीड़ित ने मांग की कि जब तक न्यायालय से वाद का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी बटाईदारों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। सुरेश चंद्र के मुताबिक, मामले की शिकायत वह कई बार कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।2
- पशु-पक्षियों व जीव-जंतुओं का प्रमुख आश्रय हैं, पेड़-पौधे,आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर में हुआ पौधारोपण औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 18 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी व मोहल्ला बदनपुर, औरैया में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बोतल पाम, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम, अशोक, पकड़िया, तुलसी आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसियों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पशु-पक्षियों व जीव-जंतुओं को मुख्य आश्रय पेड़-पौधे द्वारा मिलता हैं, खास तौर पर बारिश के मौसम में प्रायः पशु-पक्षी सुरक्षित रहने के लिए अपना आश्रय (घोंसला) पेड़ों पर बना लेते हैं, जबकि छोटे जीव जंतु पत्तों के नीचे छिपकर अपनी सुरक्षा करते हैं। पेड़ पौधों से ही पक्षियों व जीव-जंतुओं को फल फूल आदि द्वारा भोजन प्राप्त होता हैं। पेड़-पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं, मानव जीवन में भी पेड़ पौधों की अहम भूमिका हैं, फल-फूल, लकड़ी, मावा व दुर्लभ औषधियां आदि पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती हैं, पर्यावरण संतुलन व प्रकृति के श्रृंगार हेतु हम लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3965 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सभासद विनोद यादव (कल्लू), पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), राजीव पोरवाल (रानू), संजय अग्रवाल, संतोष कुशवाहा, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1
- नरायनपुर में स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा बदहाल, लोगों में आक्रोश नरायनपुर में स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा बदहाल, लोगों में आक्रोश औरैया। 15 अगस्त को आजादी का अमृत पर्व देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया, लेकिन शहर के नारायनपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाती नजर आई। जिस स्वतंत्रता सेनानी ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनकी प्रतिमा की राष्ट्रीय पर्व पर भी साफ-सफाई, रंग-रोगन और देखरेख न होने पर चित्रांश सभा के लोगों में नाराजगी है। नरायनपुर में स्थापित स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा का अनावरण 12 अगस्त 2015 को तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर की अध्यक्षता में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ियों को सेनानी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा देना था। हालांकि समय बीतने के साथ जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते प्रतिमा स्थल बदहाली का शिकार हो गया है। चित्रांश सभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा की अनदेखी बेहद दुखद और निंदनीय है। नगर पालिका और प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रतिमा स्थल की सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण कराना चाहिए। सेनानी के छोटे बेटे राजीव सक्सेन ने बताया कि मेरे पिता जी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। उनकी स्मृति में बनी प्रतिमा की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत व्यथित है। प्रशासन और नगर पालिका से भावुक अपील है कि प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाए और राष्ट्रीय पर्वों पर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए।2
- देवकली मंदिर पर महिलाओं ने किया कीर्तन भजन, हुआ भण्डारे का आयोजन औरैया। मंगलवार को देवकली मंदिर पर महिलाओं ने उत्साह व श्रद्धा के साथ कीर्तन भजन किया। वहीं एक समिति के द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया।2
- नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी को भेजा जेल कानपुर देहात। राजपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 27 जून 2026 को वादिनी ने राजपुर थाने में लिखित तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। तहरीर के आधार पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 74/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मामला दर्ज किया और अभियुक्त की तलाश शुरू की। थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र (उम्र करीब 19 वर्ष) को उसके घर ग्राम अनवां से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धीरेन्द्र को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल राजा और कांस्टेबल उदयवीर शामिल थे।1
- नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया राजपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 27 जून 2026 को राजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अनवां गांव निवासी धीरेन्द्र बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनवां गांव निवासी धीरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र को राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को उसके गांव अनवां स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने करीब 3 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।1
- सिकंदरा के मालवीय नगर में सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, तीन लोग गिरकर घायल, सीएचसी में भर्ती सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में स्टेट बैंक के सामने सोमवार को करीब 11 बजे सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी ई-रिक्शा के माध्यम से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने उनका उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक निन्हौरा गांव निवासी बृजेंद्र, सुभाष और जयप्रकाश एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सिकंदरा कस्बे में आए थे। तभी स्टेट बैंक के सामने सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसलकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पूनम मौर्या ने उपचार शुरू किया।1