logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकापुर में जिले का सबसे बड़ा ड्रग बेयर हाउस हुआ शुरू सरकारी अस्पतालों को दवाएं यही से भेजी जाएगी अयोध्या जिले के नगर पंचायत बीकापुर अंतर्गत ड्रग बेयर हाउस बीकापुर अयोध्या परिसर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहेसेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,नगर पंचायत बीकापुर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित ड्रग बेयर हाउस का औपचारिक लोकार्पण अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन किया जा चुका है। बीकापुर में जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस के भवन का निर्माण 918.13 लाख की लागत से किया गया है। जो अयोध्या जनपद का पहला ड्रग हाउस है। ड्रग वेयर हाउस का उद्घाटन अयोध्या आगमन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या व अपनी टीम के साथ फीता काट कर स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसी के साथ ड्रग वेयर हाउस बीकापुर का औपचारिक संचालन शुरू हो गया। आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर मे 70 साल से ऊपर आयु के बुजुर्गों का नवीन पांडेय के द्वारा रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड जारी किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग क्षय रोग विभाग साहित अन्य विभाग के द्वारा शिविर मे कैंप लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच और दवा का वितरण भी किया गया। विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा गया, कार्यक्रम में क्षय रोगियों को पोषण पोटली, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहूओ को सम्मान प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बीकापुर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सुरक्षित एवं सिजेरियन प्रसव के कार्यों के लिए अधीक्षक एवं स्टाफ की प्रशंसा की। बीकापुर में नवनिर्मित औषधि भंडार भवन निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे मुख्यमंत्री द्वारा बीकापुर विधानसभा के लिए दी गई बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की उपलब्धियों सेवा और सुशासन को बताया गया। बताया कि भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं सभी के लिए हितकारी है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों जरूरतमंदों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय उन्मूलन तथा आयुष्मान कार्ड वितरण कैंप के माध्यम से रोगियों को लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ वेद त्रिपाठी ,डीटीओ संदीप शुक्ला, अधीक्षक डॉ अंशुमान यादव, ड्रग वेयरहाउस इंचार्ज राम आशीष, महिला चिकित्सक स्नेहा चौधरी डॉक्टर अतुल मिश्रा,डाक्टर शादाब,अखिलेश सिंह प्रदीप गुप्ता,स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, इंजीनियर शिवम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, गौरव पांडे, शैलेंद्र पांडेय मोनू, भरत श्रीवास्तव, प्रधान सोनू सिंह, अनिल तिवारी, अजय तिवारी बजरंग प्रसाद, शिव मूर्ति तिवारी, मंजू निषाद के भाजपा कार्यकर्ता, आशा बहुएं,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।मीडिया से रूबरू विधायक अमित सिंह चौहान ने दी जानकारी।

3 hrs ago
user_हलचल अयोध्या समाचार
हलचल अयोध्या समाचार
Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बीकापुर में जिले का सबसे बड़ा ड्रग बेयर हाउस हुआ शुरू सरकारी अस्पतालों को दवाएं यही से भेजी जाएगी अयोध्या जिले के नगर पंचायत बीकापुर अंतर्गत ड्रग बेयर हाउस बीकापुर अयोध्या परिसर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहेसेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,नगर पंचायत बीकापुर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित ड्रग बेयर हाउस का औपचारिक लोकार्पण अयोध्या आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ऑनलाइन किया जा चुका है। बीकापुर में जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस के भवन का निर्माण 918.13 लाख की लागत से किया गया है। जो अयोध्या जनपद का पहला ड्रग हाउस है। ड्रग वेयर हाउस का उद्घाटन अयोध्या आगमन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या व अपनी टीम के साथ फीता काट कर स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसी के साथ ड्रग वेयर हाउस बीकापुर का औपचारिक संचालन शुरू हो गया। आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर मे 70 साल से ऊपर आयु के बुजुर्गों का नवीन पांडेय के द्वारा रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड जारी किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग क्षय रोग विभाग साहित अन्य विभाग के द्वारा शिविर मे कैंप लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच और दवा का वितरण भी किया गया। विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा गया, कार्यक्रम में क्षय रोगियों को पोषण पोटली, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहूओ को सम्मान प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बीकापुर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सुरक्षित एवं सिजेरियन प्रसव के कार्यों के लिए अधीक्षक एवं स्टाफ की प्रशंसा की। बीकापुर में नवनिर्मित औषधि भंडार भवन निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे मुख्यमंत्री द्वारा बीकापुर विधानसभा के लिए दी गई बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अमित सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की उपलब्धियों सेवा और सुशासन को बताया गया। बताया कि भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं सभी के लिए हितकारी है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों जरूरतमंदों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय उन्मूलन तथा आयुष्मान कार्ड वितरण कैंप के माध्यम से रोगियों को लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ वेद त्रिपाठी ,डीटीओ संदीप शुक्ला, अधीक्षक डॉ अंशुमान यादव, ड्रग वेयरहाउस इंचार्ज राम आशीष, महिला चिकित्सक स्नेहा चौधरी डॉक्टर अतुल मिश्रा,डाक्टर शादाब,अखिलेश सिंह प्रदीप गुप्ता,स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, इंजीनियर शिवम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, गौरव पांडे, शैलेंद्र पांडेय मोनू, भरत श्रीवास्तव, प्रधान सोनू सिंह, अनिल तिवारी, अजय तिवारी बजरंग प्रसाद, शिव मूर्ति तिवारी, मंजू निषाद के भाजपा कार्यकर्ता, आशा बहुएं,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।मीडिया से रूबरू विधायक अमित सिंह चौहान ने दी जानकारी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टिकट, विदेश या राजनीति? पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने खुद बता दी अपने दिल की बात
    1
    टिकट, विदेश या राजनीति? पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने खुद बता दी अपने दिल की बात
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पूर्व नौकरशाह दिव्या मित्तल के अलग राजनीतिक संगठन बनाने के ऐलान से यूपी की सियासत में चर्चा। पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अलग राजनीतिक दल बनाने का किया ऐलान। अयोध्या। खबर लखनऊ से पूर्व नौकरशाह दिव्या मित्तल के अलग राजनीतिक संगठन बनाने के ऐलान से यूपी की सियासत में चर्चा तेज।, 3 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में नई पारी शुरू करेंगी दिव्या मित्तल। दिव्या मित्तल ने IAS सेवा से इस्तीफे के बाद राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। किसी स्थापित दल में शामिल होने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाएंगी दिव्या मित्तल। उत्तर प्रदेश से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल। वीडियो संदेश के जरिए दिव्या मित्तल ने लोगों से शुरू किया सीधा संवाद। दिव्या मित्तल ने लोगों से कहा- लगे यह आपकी भी आवाज है तो WhatsApp पर भेजें संदेश। 29 सितंबर को अगले कदम के ऐलान का था इंतजार, दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पहल।
    1
    पूर्व नौकरशाह दिव्या मित्तल के अलग राजनीतिक संगठन बनाने के ऐलान से यूपी की सियासत में चर्चा।
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अलग राजनीतिक दल बनाने का किया ऐलान।
अयोध्या। खबर लखनऊ से पूर्व नौकरशाह दिव्या मित्तल के अलग राजनीतिक संगठन बनाने के ऐलान से यूपी की सियासत में चर्चा तेज।, 3 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में नई पारी शुरू करेंगी दिव्या मित्तल।
दिव्या मित्तल ने IAS सेवा से इस्तीफे के बाद राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की।
किसी स्थापित दल में शामिल होने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाएंगी दिव्या मित्तल।
उत्तर प्रदेश से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल।
वीडियो संदेश के जरिए दिव्या मित्तल ने लोगों से शुरू किया सीधा संवाद। दिव्या मित्तल ने लोगों से कहा- लगे यह आपकी भी आवाज है तो WhatsApp पर भेजें संदेश। 29 सितंबर को अगले कदम के ऐलान का था इंतजार, दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पहल।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    Artist फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​शिक्षा के मंदिर या कुश्ती का नया अखाड़ा? 🤼‍♀️️🔥 ​हल्द्वानी के छात्रसंघ चुनाव का ताज़ा नज़ारा देखकर लगता है कि अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में डिग्री से ज्यादा 'राजनीतिक दांव-पेंच' और 'बाल-युद्ध' की ट्रेनिंग दी जा रही है! ABVP और NSUI के समर्थन में उतरी छात्राओं के बीच का यह 'मल्लयुद्ध' बता रहा है कि कैंपस अब पढ़ाई के लिए कम, महासंग्राम के लिए ज्यादा मशहूर हो रहे हैं। ​भाई, किताबें और नोट्स साइड में रखिए—लगता है आने वाले समय में रेसलिंग फेडरेशन को सीधे कॉलेजों से ही नए चैंपियन मिल जाएंगे। गजब का लोकतंत्र है, परीक्षा परिणाम आए न आएं, कैंपस का दंगल हमेशा सुपरहिट रहता है! 🤦‍♂️😂
    1
    ​शिक्षा के मंदिर या कुश्ती का नया अखाड़ा? 🤼‍♀️️🔥

​हल्द्वानी के छात्रसंघ चुनाव का ताज़ा नज़ारा देखकर लगता है कि अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में डिग्री से ज्यादा 'राजनीतिक दांव-पेंच' और 'बाल-युद्ध' की ट्रेनिंग दी जा रही है! ABVP और NSUI के समर्थन में उतरी छात्राओं के बीच का यह 'मल्लयुद्ध' बता रहा है कि कैंपस अब पढ़ाई के लिए कम, महासंग्राम के लिए ज्यादा मशहूर हो रहे हैं।

​भाई, किताबें और नोट्स साइड में रखिए—लगता है आने वाले समय में रेसलिंग फेडरेशन को सीधे कॉलेजों से ही नए चैंपियन मिल जाएंगे। गजब का लोकतंत्र है, परीक्षा परिणाम आए न आएं, कैंपस का दंगल हमेशा सुपरहिट रहता है! 🤦‍♂️😂
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत को लेकर सांसद ने CHC में की जानकारी, डॉक्टर से पूछा—अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत को लेकर सांसद ने CHC में की जानकारी, डॉक्टर से पूछा—अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद अधेड़ चिकित्सक माता प्रसाद मौर्य की मौत के मामले में मंगलवार शाम अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकों और फार्मासिस्ट से घटना की जानकारी ली। सांसद ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से हादसे के बाद माता प्रसाद को अस्पताल लाए जाने और उनकी चिकित्सकीय स्थिति के संबंध में जानकारी ली। शाम करीब 6:30 बजे सीएचसी पहुंचे सांसद ने डॉक्टर से विशेष रूप से पूछा कि माता प्रसाद अस्पताल पहुंचने के समय जीवित थे अथवा उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। इस पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि माता प्रसाद को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद उनका परीक्षण किया गया और जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सांसद ने स्वास्थ्यकर्मियों से घटना से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अस्पताल में हुई चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि थाना इनायतनगर की हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात डेहली मार्ग पर शाहिद रामसूरत विद्यालय के पास माता प्रसाद मौर्य का शव सड़क किनारे मिला था। घटना के बाद मौत को लेकर विभिन्न सवाल उठ रहे थे। सांसद के सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद अस्पताल स्तर पर सामने आए तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हुई।
    1
    सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत को लेकर सांसद ने CHC में की जानकारी, डॉक्टर से पूछा—अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

सड़क हादसे में चिकित्सक की मौत को लेकर सांसद ने CHC में की जानकारी, डॉक्टर से पूछा—अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद अधेड़ चिकित्सक माता प्रसाद मौर्य की मौत के मामले में मंगलवार शाम अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकों और फार्मासिस्ट से घटना की जानकारी ली। सांसद ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से हादसे के बाद माता प्रसाद को अस्पताल लाए जाने और उनकी चिकित्सकीय स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
शाम करीब 6:30 बजे सीएचसी पहुंचे सांसद ने डॉक्टर से विशेष रूप से पूछा कि माता प्रसाद अस्पताल पहुंचने के समय जीवित थे अथवा उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। इस पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि माता प्रसाद को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद उनका परीक्षण किया गया और जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सांसद ने स्वास्थ्यकर्मियों से घटना से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अस्पताल में हुई चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।
गौरतलब है कि थाना इनायतनगर की हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात डेहली मार्ग पर शाहिद रामसूरत विद्यालय के पास माता प्रसाद मौर्य का शव सड़क किनारे मिला था। घटना के बाद मौत को लेकर विभिन्न सवाल उठ रहे थे। सांसद के सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद अस्पताल स्तर पर सामने आए तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हुई।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या जिले में थाना बीकापुर कोतवाली अंतर्गत गांव तोरोमाफी निवासी दिनेश कुमार निषाद पुत्र संतराम निषाद की बकरियों के बांधने के जगह की दीवारआज सुबह भरभराकर गिरने से दीवार के नीचे लगभग 20 से अधिक बकरियां दबी, 10 बकरियों की दर्दनाक मौत शेष हुई घायल, घायल हुई बकरियों का पशु डाक्टर से दवा इलाज कराया गया है,दीवार गिरने की जानकारी से तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया,निषाद नेता मोतीराम निषाद द्वारा बताया गया कि पीड़ित दिनेश कुमार निषाद बहुत गरीब आदमी है वह बकरी पालकर अपनापरिवार चलाता है।बकरियों के मरने व घायल होने से काफी नुकसान में है पीड़ित,तहसील प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की जाती है।
    1
    अयोध्या जिले में थाना बीकापुर कोतवाली अंतर्गत गांव तोरोमाफी निवासी दिनेश कुमार निषाद पुत्र संतराम निषाद की बकरियों के बांधने के जगह की दीवारआज सुबह भरभराकर गिरने से दीवार के नीचे लगभग 20 से अधिक बकरियां दबी, 10 बकरियों की दर्दनाक मौत शेष हुई घायल, घायल हुई बकरियों का पशु डाक्टर से दवा इलाज कराया गया है,दीवार गिरने की जानकारी से तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया,निषाद नेता मोतीराम निषाद द्वारा बताया गया कि पीड़ित दिनेश कुमार निषाद बहुत गरीब आदमी है वह बकरी पालकर  अपनापरिवार चलाता है।बकरियों के मरने व घायल होने से काफी नुकसान में है पीड़ित,तहसील प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की जाती है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अयोध्या,सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा अयोध्या ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अयोध्या,सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा अयोध्या ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांगों में 8वें वेतन आयोग में 01.01.2026 से पूर्व के पेंशनरों को शामिल करना, विलंब पर अंतरिम सहायता, पेंशन को आयकर से मुक्त करना, 65 वर्ष के बाद हर 5 वर्ष पर 5% पेंशन वृद्धि, कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर का भुगतान और कैशलेस इलाज सीमा 10 लाख करना शामिल है। जिलाध्यक्ष सनक कुमार सिंह ने कहा, सरकार पेंशनरों के साथ भेदभाव कर रही है। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश स्तर और फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा।
    3
    अयोध्या,सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा अयोध्या ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
अयोध्या,सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा अयोध्या ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांगों में 8वें वेतन आयोग में 01.01.2026 से पूर्व के पेंशनरों को शामिल करना, विलंब पर अंतरिम सहायता, पेंशन को आयकर से मुक्त करना, 65 वर्ष के बाद हर 5 वर्ष पर 5% पेंशन वृद्धि, कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर का भुगतान और कैशलेस इलाज सीमा 10 लाख करना शामिल है। जिलाध्यक्ष सनक कुमार सिंह ने कहा, सरकार पेंशनरों के साथ भेदभाव कर रही है। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश स्तर और फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, विधायक ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, विधायक ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी पोषण और बाल विकास के प्रति जागरूकता का दिया संदेश हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।बाल विकास परियोजना हैरिंग्टनगंज के तत्वावधान में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। विधायक ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मातृ-शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का प्रदर्शन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया, जिला उपाध्यक्ष सरजू दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, बृजेश पांडेय, राहुल सिंह, विकास चौरसिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रमेश पांडेय, करुणाशंकर तिवारी और सज्जन पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुपरवाइजर विनीता वर्मा, किरण, आरती रावत, संजू वर्मा, माया देवी और खुशबू समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, विधायक ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, विधायक ने पोषण रैली को दिखाई हरी झंडी
पोषण और बाल विकास के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।बाल विकास परियोजना हैरिंग्टनगंज के तत्वावधान में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। विधायक ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मातृ-शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का प्रदर्शन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आरएन भारती, हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया, जिला उपाध्यक्ष सरजू दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक, बृजेश पांडेय, राहुल सिंह, विकास चौरसिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रमेश पांडेय, करुणाशंकर तिवारी और सज्जन पाठक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर विनीता वर्मा, किरण, आरती रावत, संजू वर्मा, माया देवी और खुशबू समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अयोध्या में प्रसूता की मौत पर बवाल, 3 दिन बाद भी FIR नहीं अयोध्या। तारुन के पब्लिक हॉस्पिटल में प्रसूता अनुराधा यादव की मौत के बाद हंगामा बढ़ता जा रहा है। तीन दिन बीतने के बावजूद FIR दर्ज न होने से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव और राम निषाद लोटन ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। मृतका के भाई जयप्रकाश यादव ने SO तारुन पर धमकाने का आरोप लगाया। कहा, पोस्टमार्टम न कराने पर मुकदमे की धमकी दी गई और 4 लाख लेकर समझौते का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है, "हमें पैसा नहीं, न्याय चाहिए।" सपा नेता आशीष यादव ने अस्पताल संचालक पर धारा 302 में केस, अस्पताल सील करने और मुआवजे की मांग की। चेतावनी दी कि FIR दर्ज होने तक न पोस्टमार्टम होगा, न शव हटेगा। पति विश्वास यादव के मुताबिक, 21 सितंबर को गलत ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी। 23 सितंबर को लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 27 सितंबर की रात मौत हो गई। इलाज में करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए।
    4
    अयोध्या में प्रसूता की मौत पर बवाल, 3 दिन बाद भी FIR नहीं
अयोध्या। तारुन के पब्लिक हॉस्पिटल में प्रसूता अनुराधा यादव की मौत के बाद हंगामा बढ़ता जा रहा है। तीन दिन बीतने के बावजूद FIR दर्ज न होने से गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव और राम निषाद लोटन ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया।
मृतका के भाई जयप्रकाश यादव ने SO तारुन पर धमकाने का आरोप लगाया। कहा, पोस्टमार्टम न कराने पर मुकदमे की धमकी दी गई और 4 लाख लेकर समझौते का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है, "हमें पैसा नहीं, न्याय चाहिए।"
सपा नेता आशीष यादव ने अस्पताल संचालक पर धारा 302 में केस, अस्पताल सील करने और मुआवजे की मांग की। चेतावनी दी कि FIR दर्ज होने तक न पोस्टमार्टम होगा, न शव हटेगा।
पति विश्वास यादव के मुताबिक, 21 सितंबर को गलत ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी। 23 सितंबर को लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 27 सितंबर की रात मौत हो गई। इलाज में करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • (अंकुर गर्ग ) जब चुनाव कार्यालय के पास खड़ी कार बन गयी आग का गोला (अंकुर गर्ग ) जब चुनाव कार्यालय के पास खड़ी कार बन गयी आग का गोला
    2
    (अंकुर गर्ग ) जब चुनाव कार्यालय के पास खड़ी कार बन गयी आग का गोला 
(अंकुर गर्ग ) जब चुनाव कार्यालय के पास खड़ी कार बन गयी आग का गोला
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.