Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dinesh yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🚨बस्ती: हरियाली पर 'आरा', जिम्मेदारों का 'सांत्वना' वाला खेल; बिना परमिट कट गए जामुन के पेड़!🚨 🌳वन विभाग की नाक के नीचे कटी लकड़ियां, रेंजर ने की जांच; पर 'मुकदमे' के लिए आखिर किस शुभ मुहूर्त का है इंतजार? 🌳बस्ती: रंगे हाथ पकड़े गए लकड़ी तस्कर, फिर भी FIR के नाम पर क्यों कांप रहे हैं जिम्मेदारों के हाथ? ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश स्थान: कप्तानगंज, बस्ती बस्ती। मुख्यमंत्री के 'मिशन पौधरोपण' को पलीता लगाने वाले लकड़ी तस्करों के हौसले कप्तानगंज रेंज में बुलंद हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत फरेंदा सेंगर के राजस्व गांव भैरोपुर का है, जहां लकड़ी ठेकेदार ने बेखौफ होकर प्रतिबंधित हरे जामुन के पेड़ों पर बिना किसी वैध परमिट के आरा चलवा दिया। ताज्जुब की बात यह है कि जब तक वन विभाग की 'नींद' खुली, तब तक हरियाली जमींदोज हो चुकी थी। 🔔ठेकेदार की दबंगई या विभाग की ढिलाई? सूत्रों के मुताबिक, महुलानी निवासी लकड़ी ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा ने नियमों को ताक पर रखकर भैरोपुर में जामुन के दो हरे पेड़ों को बिना परमिट के कटवा दिया। सूचना जंगल की आग की तरह फैली, तब जाकर रेंजर राजू प्रसाद ने मामले का संज्ञान लिया और आनन-फानन में टीम को मौके पर भेजा। 🔔जांच में खुली पोल, रंगे हाथ मिली लकड़ी रेंजर के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर चार हरे पेड़ों के अवशेष मिले। विभाग का दावा है कि इनमें से दो पेड़ 'छूट' की श्रेणी के थे, लेकिन 02 जामुन के पेड़ पूरी तरह अवैध रूप से काटे गए थे। बाद में उड़ाका दल (Flying Squad) ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और कार्रवाई का कोरम पूरा करते हुए 'आश्वासन' का झुनझुना थमा दिया। 🔔मुकदमे के नाम पर 'कल' का इंतजार क्यों? बड़ा सवाल यह है कि जब अपराध मौके पर सिद्ध हो चुका है और लकड़ियां बरामद हैं, तो खबर लिखे जाने तक ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया? आखिर विभाग को किस 'शुभ मुहूर्त' का इंतजार है? क्या सिस्टम किसी दबाव में है या फिर लकड़ी तस्करों के साथ कोई 'भीतरी सेटिंग' चल रही है? 👉प्रशासन और विभाग के लिए कड़वे सवाल: ⭐मुकदमे में देरी क्यों? – जब रेंजर और उड़ाका दल ने मौके पर जाकर पुष्टि कर दी कि 02 जामुन के पेड़ बिना परमिट के अवैध रूप से काटे गए हैं, तो लकड़ी ठेकेदार गया प्रसाद शर्मा के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज क्यों नहीं की गई? क्या किसी रसूखदार का दबाव है? ⭐वन विभाग की सतर्कता पर सवाल? – बिना परमिट के हरे पेड़ों पर आरा चल गया और लकड़ियां कटकर तैयार हो गईं, तब जाकर विभाग को 'सूत्रों' से सूचना मिली। क्या कप्तानगंज रेंज के बीट कर्मियों की कोई मिलीभगत है या वे अपने क्षेत्र की सुरक्षा में पूरी तरह फेल हैं? ⭐ठेकेदार पर मेहरबानी क्यों? – महुलानी निवासी ठेकेदार द्वारा सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। क्या विभाग सिर्फ 'आश्वासन' का खेल खेलकर मामले को ठंडा करना चाहता है, या इस बार कोई ऐसी ठोस कार्रवाई होगी जो नजीर बने? ⭐अवैध कटान की भरपाई कैसे? – मुख्यमंत्री जी एक तरफ 'मिशन पौधरोपण' चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ माफिया फलदार और प्रतिबंधित पेड़ों को काट रहे हैं। विभाग इन कटे हुए पेड़ों की क्षतिपूर्ति और पर्यावरण को हुए नुकसान की वसूली कैसे करेगा? ⭐उड़ाका दल की भूमिका? – उड़ाका दल (Flying Squad) मौके पर पहुंचा, जांच भी की, लेकिन क्या उनका काम सिर्फ मौके का मुआयना करना है? अब तक ठेकेदार की मशीनों या लकड़ी को जब्त करने की प्रक्रिया में इतनी सुस्ती क्यों दिखाई जा रही है? वन विभाग की टीम का कहना है कि मुकदमा कल दर्ज किया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि कप्तानगंज वन रेंज के अधिकारी इन 'पर्यावरण के दुश्मनों' पर सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाता है।1
- जय गौ माता जय श्री राम गौ माता की रक्षा के लिए आपके क्षेत्र शिवराजपुर कुसमोर घाट के पास हर्रैया बस्ती से सहयोग की आवश्यकता है किसी भी नेता मंत्री ने आज तक कोई सहयोग नहीं किया है वैसे करोड़ों खर्च कर दिए जाते हैं और गौ माता के लिए करने में इतना क्यों सोचना क्षेत्र के माननीय नेता , मंत्री , विधायक , प्रधान आदि से निवेदन है कि गौ सेवा के लिए हमारा सहयोग करें 🙏🙏2
- यह क्षेत्र खदरा के नाम से जाना जाता है। खदरा ,ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव लटपुरवा के अंतर्गत आता है । (ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश)! जैसा कि स्पषज़्झंजजदिखाई दे रहा है यह रास्ता गांव से निकलकर पूरा और पश्चिम की तरफ जाता है इस रास्ते के ऊपर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग करवाना बहुत जरूरी है रास्ते मुखर चुके हैं इसके वजह से यातायात प्रभावित होता है आता शासन प्रशासन को क्षेत्र अति शीघ्र सम्मान में लेना चाहिए और रास्ते का नवीनीकरण करना चाहिए।1
- महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार* *लूट के मामले का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) किया गया बरामद* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी श्री दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । *बरामदगी का विवरणः-* 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर । अदद जिंदा कारतूस .12 बोर । लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) । *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, आज सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था । *गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणः-* उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव ।1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य धनघटा। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरणवादी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी4
- संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Raghvendra Kumar1
- अजीत मिश्रा (खोजी) 😇बस्ती: भ्रष्टाचार की 'काली राख' बनी PWD की नई सड़क, हाथ लगाते ही उखड़ रहा विकास का मुखौटा।😇 🙈"वीडियो ने खोली पोल: मिर्जापुर–सुअरहा मार्ग बना लूट का अड्डा, सरकारी खजाने पर डकैती!" 🙈"बस्ती में 'जीरो टॉलरेंस' को ठेंगा: भ्रष्टाचार के नंगे नाच पर PWD के जिम्मेदार मौन, जनता में आक्रोश!" 🙈"कुदरहा कांड: सड़क के नाम पर जनता से धोखा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नई पिच!" ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश बस्ती। जनपद के कुदरहा विकास खंड में भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच देखने को मिल रहा है, जिसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। मिर्जापुर-सुअरहा मार्ग पर प्रांतीय खंड PWD विभाग द्वारा बनाई जा रही नई नवेली सड़क जनता के लिए सुविधा नहीं, बल्कि विभाग और ठेकेदारों की 'अवैध कमाई' का जरिया बन गई है। आलम यह है कि सड़क बनने के कुछ ही घंटों बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी है। ✍️सड़क है या काली पुताई? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने विभाग की पोल खोल दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण जैसे ही सड़क पर हाथ लगाते हैं, डामर और गिट्टी उखड़कर हाथ में आ जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो डामर की जगह केवल 'थूक' का इस्तेमाल किया गया हो या फिर राख की एक पतली परत बिछा दी गई हो। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों ने मिलकर जनता की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट कर लिया है। ✍️जेई की ढिठाई: 'सब चंगा है' का राग हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ विभाग के जिम्मेदार जेई (JE) अपनी अंधेरगर्दी और ढिठाई पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद विभाग का कहना है कि 'काम सही हो रहा है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।' यह बयान भ्रष्टाचार की उस जड़ को दर्शाता है जो PWD विभाग में गहराई तक धंसी हुई है। क्या विभाग के लिए भ्रष्टाचार का यह नंगा खेल ही 'सही काम' है? ✍️कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा विकास मिर्जापुर-सुअरहा मार्ग अब PWD की लूट का खुला अड्डा बन चुका है। उद्घाटन से पहले ही सड़क का 'शहीद' हो जाना यह साबित करता है कि गुणवत्ता के नाम पर यहां केवल धोखा परोसा गया है। कमीशनखोरी के चक्कर में जनता के भरोसे का कत्ल किया गया है। 🔥डीएम साहब जागिए! जनता पूछ रही सवाल कुदरहा की जनता अब शासन और प्रशासन से सवाल पूछ रही है। क्या मुख्यमंत्री जी के 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का बस्ती में यही हश्र होगा? वायरल वीडियो ने भ्रष्टाचार के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इन भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों पर नकेल कसेगा या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। "यह सड़क नहीं, धोखा है!" "हम सालों से इस सड़क का इंतजार कर रहे थे, लेकिन PWD ने हमें विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का जहर दिया है। अगर हाथ से सड़क उखड़ रही है, तो पहली बारिश में इसका क्या होगा? हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर करेंगे।"— क्षेत्रीय ग्रामीण 🙊शर्म करो विभाग! सड़क नहीं, यह जनता के पसीने की कमाई की लूट है।🙊1