logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में पश्चिम बंगाल,असम और पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न किशनी- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देकर नारेबाजी करते हुए कहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और कार्यकर्ता जीत से खाशे खुश दिखे। भाजपाइयों ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार योगी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सोमवार शाम 5 बजे किशनी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रोडवेज बस स्टेंड पर इकट्ठे होकर जश्न मनाया। नारों के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य को गुलाबों की माला पहनाकर बधाई दी।मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने कहा यह जीत सत्य, सनातन और न्याय की है।देश की जनता मोदी और योगी पर भरोसा करती है यूपी में अगले बर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

11 hrs ago
user_Rachit pandey journalist
Rachit pandey journalist
Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

नगर में पश्चिम बंगाल,असम और पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न किशनी- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देकर नारेबाजी करते हुए कहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और कार्यकर्ता जीत से खाशे खुश दिखे। भाजपाइयों ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार योगी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सोमवार शाम 5 बजे किशनी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रोडवेज बस स्टेंड पर इकट्ठे होकर जश्न मनाया। नारों के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य को गुलाबों की माला पहनाकर बधाई दी।मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने कहा यह जीत सत्य, सनातन और न्याय की है।देश की जनता मोदी और योगी पर भरोसा करती है यूपी में अगले बर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किशनी- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देकर नारेबाजी करते हुए कहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और कार्यकर्ता जीत से खाशे खुश दिखे। भाजपाइयों ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार योगी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। सोमवार शाम 5 बजे किशनी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रोडवेज बस स्टेंड पर इकट्ठे होकर जश्न मनाया। नारों के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य को गुलाबों की माला पहनाकर बधाई दी।मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने कहा यह जीत सत्य, सनातन और न्याय की है।देश की जनता मोदी और योगी पर भरोसा करती है यूपी में अगले बर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
    1
    किशनी- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। एक दूसरे को बधाई देकर नारेबाजी करते हुए कहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए और कार्यकर्ता जीत से खाशे खुश दिखे। भाजपाइयों ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार योगी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
सोमवार शाम 5 बजे किशनी भाजपा मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रोडवेज बस स्टेंड पर इकट्ठे होकर जश्न  मनाया। नारों के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य को गुलाबों की माला पहनाकर बधाई दी।मंडल अध्यक्ष रीता शाक्य ने  कहा  यह जीत सत्य, सनातन और न्याय की है।देश की जनता मोदी और योगी पर भरोसा करती है यूपी में अगले बर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज/औरैया कन्नौज जनपद से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या को लेकर प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता कौशल्या देवी, निवासी ग्राम गड़िया सकरहनी थाना तालग्राम, ने पुलिस अधीक्षक औरैया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति सुग्रीव कुमार, जो हरियाणा में नौकरी करते थे, होली के अवसर पर 4 मार्च 2026 को घर आए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद 31 मार्च को सुग्रीव ने फोन पर बताया कि कुछ लोग उन्हें जबरन कहीं ले जाकर हत्या करने की योजना बना रहे हैं। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। पीड़िता ने कई बार फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 2 अप्रैल 2026 को थाना बेला क्षेत्र (जनपद औरैया) में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान सुग्रीव कुमार के रूप में हुई। महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या कर शव को थाना बेला क्षेत्र में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित रूप से साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की बात सामने आई है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और विवेचना में लापरवाही बरती जा रही है। उसने यह भी कहा कि बिना सही जांच के मामले को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने मांग की है कि मुकदमा संख्या 0059/2026 में धारा 105 बीएनएस के तहत गंभीर अपराध मानते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और मामले को थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज स्थानांतरित किया जाए। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस गंभीर मामले में अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज/औरैया
कन्नौज जनपद से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या को लेकर प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता कौशल्या देवी, निवासी ग्राम गड़िया सकरहनी थाना तालग्राम, ने पुलिस अधीक्षक औरैया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार, उसके पति सुग्रीव कुमार, जो हरियाणा में नौकरी करते थे, होली के अवसर पर 4 मार्च 2026 को घर आए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। इसके बाद 31 मार्च को सुग्रीव ने फोन पर बताया कि कुछ लोग उन्हें जबरन कहीं ले जाकर हत्या करने की योजना बना रहे हैं। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया।
पीड़िता ने कई बार फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 2 अप्रैल 2026 को थाना बेला क्षेत्र (जनपद औरैया) में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान सुग्रीव कुमार के रूप में हुई।
महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या कर शव को थाना बेला क्षेत्र में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित रूप से साक्ष्य मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से मौत की बात सामने आई है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और विवेचना में लापरवाही बरती जा रही है। उसने यह भी कहा कि बिना सही जांच के मामले को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है।
पीड़िता ने मांग की है कि मुकदमा संख्या 0059/2026 में धारा 105 बीएनएस के तहत गंभीर अपराध मानते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और मामले को थाना तालग्राम, जनपद कन्नौज स्थानांतरित किया जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस गंभीर मामले में अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Police गिरफ़्तार करने के बाद देगी 1 हज़ार रुपए
    1
    Police गिरफ़्तार करने के बाद देगी 1 हज़ार रुपए
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ​बेवर, मैनपुरी। क्षेत्र में आज सुबह अचानक प्रकृति ने अपना रूप बदला और भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। आसमान में सुबह से ही काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, जिसके बाद हुई तेज बारिश ने कस्बे और ग्रामीण इलाकों को तरबतर कर दिया
    1
    ​बेवर, मैनपुरी। क्षेत्र में आज सुबह अचानक प्रकृति ने अपना रूप बदला और भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। आसमान में सुबह से ही काले बादलों ने डेरा डाल लिया था, जिसके बाद हुई तेज बारिश ने कस्बे और ग्रामीण इलाकों को तरबतर कर दिया
    user_Mohit Tiwari
    Mohit Tiwari
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी आपको बताते चले पूरा मामला मैनपुरी के,,, मैनपुरी: शिक्षा के मंदिर में भरा जा रहा भूसा! मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय भागपुर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहाँ बच्चों को बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए, उन कमरों और शौचालयों में ग्राम प्रधान का 'भूसा' भरा जा रहा है। जब प्रधानाध्यापिका से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी मासूमियत से कहा— "प्रधान जी की मर्जी है, हम क्या कर सकते हैं?" स्कूल के कमरों और टॉयलेट को बना दिया गया गोदाम। टीचर ने अपनी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला। गंदगी और बदहाली के बीच भविष्य गढ़ रहे हैं नौनिहाल। क्या सरकारी स्कूल अब प्रधानों की निजी संपत्ति बन गए हैं? क्या प्रशासन ऐसे लापरवाह सिस्टम पर कार्रवाई करेगा? मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
आपको बताते चले पूरा मामला मैनपुरी के,,,
मैनपुरी: शिक्षा के मंदिर में भरा जा रहा भूसा!
मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय भागपुर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। जहाँ बच्चों को बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए, उन कमरों और शौचालयों में ग्राम प्रधान का 'भूसा' भरा जा रहा है।
जब प्रधानाध्यापिका से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी मासूमियत से कहा— "प्रधान जी की मर्जी है, हम क्या कर सकते हैं?"
स्कूल के कमरों और टॉयलेट को बना दिया गया गोदाम।
टीचर ने अपनी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला।
गंदगी और बदहाली के बीच भविष्य गढ़ रहे हैं नौनिहाल।
क्या सरकारी स्कूल अब प्रधानों की निजी संपत्ति बन गए हैं? क्या प्रशासन ऐसे लापरवाह सिस्टम पर कार्रवाई करेगा?
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *इटावा में फाइनेंसरों की गुंडागर्दी कार रोककर सवारियों से मारपीट* 👉 इटावा जिले से फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है यहां फाइनेंसरों ने बीच सड़क पर एक कार को रोक लिया कार ड्राइवर सहित यार्ड पर लेकर पहुंचे तभी कार स्वामी को सूचना दी गई कार स्वामी अपने परिवार के साथ यार्ड पर पहुंचा तो परिवार के साथ यार्ड कर्मियों ने जमकर मारपीट और बदसलूकी कर डाली यार्ड पर परिवार के साथ एक युवती भी मौजूद थी तभी यार्ड कर्मियों ने घर वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी यह देख युवती ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो यार्ड कर्मी उस युवती पर टूट पड़े युवती अपनी जान बचाकर भागी यार्ड कर्मियों के द्वारा पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है 👉 मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है रविवार दोपहर 12:00 बजे एक निजी फाइनेंस कंपनी के 10 12 कर्मचारियों ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक कार को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फाइनेंसरों ने कार की चाबी निकाल ली और चालक को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी 👉 इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सक्रिय फाइनेंसर हेमंत और उसके गुर्गे इस तरह सक्रिय है मानो उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं हद तो तब पार हो गई जब फाइनेंसरी के दौरान हेमंत और हेमंत के गुर्गों द्वारा एक युवती पर गलत तरीके से हाथ डाला गया आरोप है कि फाइनेंसर कर्ज के बदले गलत दबाव बना रहे थे युवती ने विरोध किया तो धमकिया और मारपीट कर डाली फाइनेंसर द्वारा एक युवती को अपनी इज्जत बचाकर भागना पड़ा 👉 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के तमाम दावों के बाद भी युवतियां आज सड़कों पर सुरक्षित नहीं है छेड़खानी पीछा करने और अपराध की घटनाएं रोज सामने आती हैं एंटी रोमियो स्क्वाड के बावजूद बहन बेटियां शाम होते ही घर से निकलने में डरती हैं मानो कानून का खौफ अपराधियों में नहीं दिखता है 👉 आपको बताते चलें कि आरबीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी फाइनेंस कंपनी या रिकवरी एजेंट कर्जदार के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकता सुबह 7:00 बजे से पहले और शाम 7:00 बजे के बाद फोन भी नहीं कर सकते गाड़ी जप्त करने के लिए भी कोर्ट से आदेश लेना जरूरी होता है लेकिन इटावा में फाइनेंस कंपनियां लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई शिकायते आ चुकी है लेकिन अभी तक इन फाइनेंसरो के भेष मैं गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है शायद इसी के चलते इनके हौसले बुलंद हो गए है 👉 थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई यह घटना कई सवाल खड़े करती है पहला क्या फाइनेंस कंपनियों को पुलिस का कोई डर नहीं है दूसरा जब आरबीआई की साफ गाइडलाइन है तो उसका पालन क्यों नहीं हो रहा है सवाल यह है कि कब तक आम आदमी फाइनेंसरों की इस गुंडागर्दी का शिकार होता रहेगा 👉 फाइनेंसरों के काले कारनामों का जल्द खुलासा होगा इन फाइनेंसरों की करतूत और धमकियों की पूरी जानकारी जिले के पुलिस कप्तान को सौंपी जाएगी और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी मामले की जांच के बाद बड़े नाम सामने आ सकते हैं
    1
    *इटावा में फाइनेंसरों की गुंडागर्दी कार रोककर सवारियों से मारपीट*
👉 इटावा जिले से फाइनेंस कंपनियों की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है यहां  फाइनेंसरों ने बीच सड़क पर एक कार को रोक लिया कार ड्राइवर सहित यार्ड पर लेकर पहुंचे तभी कार स्वामी को सूचना दी गई कार स्वामी अपने परिवार के साथ यार्ड पर पहुंचा तो परिवार के साथ यार्ड कर्मियों ने जमकर मारपीट और बदसलूकी कर डाली यार्ड पर परिवार के साथ एक युवती भी मौजूद थी तभी यार्ड कर्मियों ने घर वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी यह देख युवती ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो यार्ड कर्मी उस युवती पर टूट पड़े युवती अपनी जान बचाकर भागी यार्ड कर्मियों  के द्वारा पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है 
👉 मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है रविवार दोपहर 12:00 बजे एक निजी फाइनेंस कंपनी के 10 12 कर्मचारियों ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक कार को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फाइनेंसरों ने कार की चाबी निकाल ली और चालक को नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी 
👉 इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में सक्रिय फाइनेंसर हेमंत और उसके गुर्गे इस तरह सक्रिय है मानो उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं हद तो तब पार हो गई जब फाइनेंसरी के दौरान हेमंत और हेमंत के गुर्गों द्वारा एक युवती पर गलत तरीके से हाथ डाला गया आरोप है कि फाइनेंसर कर्ज के बदले गलत दबाव बना रहे थे युवती ने विरोध किया तो धमकिया और मारपीट कर डाली फाइनेंसर द्वारा एक युवती को अपनी इज्जत बचाकर भागना पड़ा 
👉 उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के तमाम दावों के बाद भी युवतियां आज सड़कों पर सुरक्षित नहीं है छेड़खानी पीछा करने और अपराध की घटनाएं रोज सामने आती हैं एंटी रोमियो स्क्वाड के बावजूद बहन बेटियां शाम होते ही घर से निकलने में डरती हैं मानो कानून का खौफ अपराधियों में नहीं दिखता है
👉 आपको बताते चलें कि आरबीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी फाइनेंस कंपनी या रिकवरी एजेंट कर्जदार के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकता सुबह 7:00 बजे से पहले और शाम 7:00 बजे के बाद फोन भी नहीं कर सकते गाड़ी जप्त करने के लिए भी कोर्ट से आदेश लेना जरूरी होता है लेकिन इटावा में फाइनेंस कंपनियां लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई  शिकायते आ चुकी है 
लेकिन अभी तक इन फाइनेंसरो के भेष मैं गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है शायद इसी के चलते इनके हौसले बुलंद हो गए है
👉 थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई यह घटना कई सवाल खड़े करती है            पहला क्या फाइनेंस कंपनियों को पुलिस का कोई डर नहीं है दूसरा जब आरबीआई की साफ गाइडलाइन है तो उसका पालन क्यों नहीं हो रहा है सवाल यह है कि कब तक आम आदमी फाइनेंसरों की इस गुंडागर्दी का शिकार होता रहेगा 
👉 फाइनेंसरों के काले कारनामों का जल्द खुलासा होगा इन फाइनेंसरों की करतूत और धमकियों की पूरी जानकारी जिले के पुलिस कप्तान को सौंपी जाएगी और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी मामले की जांच के बाद बड़े नाम सामने आ सकते हैं
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच रतन रंजन का यह मिमिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है! इस वीडियो में कलाकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आवाज़ और उनके अनोखे अंदाज़ की ऐसी नकल उतारी है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे 'खेला होबे' का नारा खुद दीदी पर भारी पड़ गया। पीएम मोदी की झालमुड़ी से लेकर अमित शाह की रणनीति तक, हर मुद्दे पर इस कलाकार ने तीखा और मजेदार कटाक्ष किया है। अगर आप राजनीति और कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह वीडियो आपके लिए ही है। वीडियो में क्या खास है? ममता बनर्जी के 'हुंबा-चुंबा' भाषण का मज़ाक बंगाल चुनाव परिणामों पर तीखा व्यंग्य मोदी और अमित शाह की जोड़ी पर फनी डायलॉग्स
    1
    पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच रतन रंजन का यह मिमिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है! इस वीडियो में कलाकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आवाज़ और उनके अनोखे अंदाज़ की ऐसी नकल उतारी है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे 'खेला होबे' का नारा खुद दीदी पर भारी पड़ गया। पीएम मोदी की झालमुड़ी से लेकर अमित शाह की रणनीति तक, हर मुद्दे पर इस कलाकार ने तीखा और मजेदार कटाक्ष किया है। अगर आप राजनीति और कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह वीडियो आपके लिए ही है।
वीडियो में क्या खास है?
ममता बनर्जी के 'हुंबा-चुंबा' भाषण का मज़ाक
बंगाल चुनाव परिणामों पर तीखा व्यंग्य
मोदी और अमित शाह की जोड़ी पर फनी डायलॉग्स
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ कन्नौज रिपोर्ट ओमकार कठेरिया कन्नौज में सामने आए जान से मारने की धमकी, जातिसूचक अपमान और कार से जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी और बहुजन समाज के लोग एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे अपील की थी जिला प्रशासन ने पहले से रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था नसरापुर अंबेडकर पार्क के सामने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कारण जिला प्रशासन में तीखी नोक झोक लोगों ने जोरदार नारेबाजी की सूरज कुमार जिंदाबाद भीम आर्मी जिंदाबाद जैसे नारे लगाए और प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अगर हमें व हमारे को न्याय नहीं मिला, तो कन्नौज को जाम कर दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।” प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि सूरज कुमार कारण जिला अध्यक्ष और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ कन्नौज
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया  
कन्नौज में सामने आए जान से मारने की धमकी, जातिसूचक अपमान और कार से जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी और बहुजन समाज के लोग एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे अपील की थी जिला प्रशासन ने पहले से रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था नसरापुर अंबेडकर पार्क के सामने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कारण जिला प्रशासन में तीखी नोक झोक लोगों ने जोरदार नारेबाजी की सूरज कुमार जिंदाबाद भीम आर्मी जिंदाबाद जैसे नारे लगाए और प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अगर हमें व हमारे को न्याय नहीं मिला, तो कन्नौज को जाम कर दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि सूरज कुमार कारण जिला अध्यक्ष और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ।
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.