सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 444 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 444 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 444 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 444 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
- krishna Janamastmi today Krishna janmotsav Radhe Radhe Radhe Radhe1
- 126 मजदूर ‘हाजिर’, फिर भी अधूरा चकबंध! बारिश में नंगे पैर पहुंचे डीसी मनरेगा, कीचड़ में हुई जांच; मौके पर काम अधूरा, अभिलेख भी नहीं मिले माधौगढ़ (जालौन) बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे चकबंध कार्य में दर्ज 126 मजदूरों की हाजिरी अब जांच के घेरे में आ गई है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच कीचड़ में उतरकर कार्यस्थल की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकबंध का काम अधूरा मिला, जबकि संबंधित अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने आईजीआरएस समेत लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद मौके पर कार्य की स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के कारण कार्यस्थल पर इतना कीचड़ था कि जांच टीम को जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर चकबंध अधूरा मिलने और अभिलेख उपलब्ध न होने से जांच और गंभीर हो गई। शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि जांच की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अब जांच में यह सामने आना महत्वपूर्ण होगा कि 126 मजदूरों की दर्ज हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और अधूरा कार्य होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में हाजिरी कैसे दर्ज हुई। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव की निगरानी तथा अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल बिजदुवां का यह चकबंध सिर्फ मिट्टी का काम नहीं रह गया है, बल्कि 126 मजदूरों की हाजिरी और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब मांग रहा है। जांच रिपोर्ट से ही साफ होगा कि कागजों में दर्ज मजदूरों की हाजिरी और जमीन पर हुए काम के बीच कितना अंतर है।4
- सुरावली में अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं? बारिश के बीच 5 किमी दूर करना पड़ा अंतिम संस्कार माधौगढ़, जालौन। ग्राम पंचायत सुरावली में 75 वर्षीय राम बटई के अंतिम संस्कार के दौरान अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में निर्धारित अंत्येष्टि स्थल उपलब्ध न होने के कारण बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर माधौगढ़ जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्था होती तो अंतिम यात्रा को गांव से बाहर नहीं ले जाना पड़ता। मामले की जानकारी के बाद तहसीलदार गौरव कुमार ने ग्रामीणों से बात कर आश्वासन दिया। इसके बाद राम बटई का अंतिम संस्कार माधौगढ़ में कराया गया। अब ग्रामीणों का सवाल है—गांव में अन्य विकास कार्यों के साथ अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत व्यवस्था कब होगी? ⚠️ यह खबर ग्रामीणों द्वारा बताई गई जानकारी और मौके से प्राप्त विवरण पर आधारित है। संबंधित विभाग/अधिकारियों का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #Jalaun #Madhogarh #Surawali #JalaunNews #MadhogarhNews #UttarPradesh #VillageNews #GroundReport3
- जालौन के गायर गांव में देर रात मजदूर के भूसा और भैंसों के बाड़े में अचानक आग लग गई, l जालौन के गायर गांव में देर रात मजदूर के भूसा और भैंसों के बाड़े में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखकर परिवार में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि बाड़े में रखा करीब 15 कुंतल भूसा, कंडा, खरी, लालच समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से मजदूर रामप्रकाश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन और नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की मांग की है1
- जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!! जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए। घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली। फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 444 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 444 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।1
- कानपुर देहात। थाना सिकंदरा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 01.09.2026 को वादी ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त अंशू उर्फ मिर्ची द्वारा उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर बगिया में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर थाना सिकंदरा पर मु0अ0सं0 165/2026 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज गुरुवार को वांछित अभियुक्त *अंशू उर्फ मिर्ची पुत्र राकेश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बुधेड़ा डेरा, सिकंदरा* को सूर्या तिराहे के पास ओवर ब्रिज के नीचे बने यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1