logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवादा में बाजार से सामान लाने गई किशोरी लापता, परिजनों ने थाने का किया घेराव नवादा शहर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित अंसार नगर मोहल्ला से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अंसार नगर निवासी मोहम्मद गुलजार की बेटी साइना प्रवीण शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। काफी समय तक जब साइना प्रवीण घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने बुंदेलखंड थाना पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी का आवेदन दिया और पुलिस से जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। शनिवार को साइना प्रवीण की बरामदगी को लेकर परिजनों और अंसार नगर के मोहल्लेवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बुंदेलखंड थाना पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बच्ची को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की। मामले को लेकर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

on 8 March
user_Munnu Singh
Munnu Singh
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
on 8 March
9e2e839b-49be-45a7-9463-fa64ca3c7266

नवादा में बाजार से सामान लाने गई किशोरी लापता, परिजनों ने थाने का किया घेराव नवादा शहर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र स्थित अंसार नगर मोहल्ला से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अंसार नगर निवासी मोहम्मद गुलजार की बेटी साइना प्रवीण शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। काफी समय तक जब साइना प्रवीण घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने बुंदेलखंड थाना पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी का आवेदन दिया और पुलिस से जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की। शनिवार को साइना प्रवीण की बरामदगी को लेकर परिजनों और अंसार नगर के मोहल्लेवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बुंदेलखंड थाना पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बच्ची को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की। मामले को लेकर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का हुआ निष्पादन। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में कुल मिलाकर कई मामलों की सुनवाई की गई। इसमें पूर्व से लंबित मामलों के साथ-साथ दो नए मामले भी प्रस्तुत किए गए। सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व के तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली। वहीं नए आए मामलों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर है। जनता दरबार के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
    1
    चेवाड़ा में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का हुआ निष्पादन। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में कुल मिलाकर कई मामलों की सुनवाई की गई। इसमें पूर्व से लंबित मामलों के साथ-साथ दो नए मामले भी प्रस्तुत किए गए। सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया गया।
इस दौरान पूर्व के तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को राहत मिली। वहीं नए आए मामलों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जमीनी विवादों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर है।
जनता दरबार के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन के इस पहल की सराहना की।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by S.K SINGH
    1
    Post by S.K SINGH
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • 17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना। 17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में अपर चार्ज गणना पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं चार्ज सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव आवास सहायक विकास मित्र एवं प्रखंड व पंचायत के समस्त कर्मियों के साथ भारत सरकार की जनकल्याण कार्यों में एक जनगणना को लेकर बैठक की गई जिसमें सभी कर्मियों को आम लोगों के बीच स्वगणना जो 17 अप्रैल से 1 में तक चलेगा इस अवधि में सभी नागरिकों को या सुविधा दी गई है की वह
    1
    17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना।
17 अप्रैल से 1 में तक एप के माध्यम से आम पब्लिक स्वगणना।
भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में अपर चार्ज गणना पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एवं चार्ज सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव आवास सहायक विकास मित्र एवं प्रखंड व पंचायत के समस्त कर्मियों के साथ भारत सरकार की जनकल्याण कार्यों में एक जनगणना को लेकर बैठक की गई जिसमें सभी कर्मियों को आम लोगों के बीच स्वगणना जो 17 अप्रैल से 1 में तक चलेगा इस अवधि में सभी नागरिकों को या सुविधा दी गई है की वह
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे।
इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: जनचेतना सह विकास समिति के आंदोलन ने लाई रंग, नवादा-पकरीबरावां रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी
    1
    ऐतिहासिक उपलब्धि: जनचेतना सह विकास समिति के आंदोलन ने लाई रंग, नवादा-पकरीबरावां रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by सन ऑफ पासवान राजकुमार
    1
    Post by सन ऑफ पासवान राजकुमार
    user_सन ऑफ पासवान राजकुमार
    सन ऑफ पासवान राजकुमार
    Social worker Bind, Nalanda•
    20 hrs ago
  • मोकामा के लदमा में स्वर्गीय भारत केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महा दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहल पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
    1
    मोकामा के लदमा में स्वर्गीय भारत केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महा दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहल पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समय पर पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक पुस्तकों को प्राप्त किया। वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बीआरसी कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निवास कुमार एवं आईसीटी कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके निर्देशन में सभी विद्यालयों को आवश्यकतानुसार पुस्तकों का आवंटन किया गया। पुस्तक वितरण का यह कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इस पहल से प्रखंड के छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    1
    चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समय पर पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक पुस्तकों को प्राप्त किया। वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बीआरसी कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निवास कुमार एवं आईसीटी कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके निर्देशन में सभी विद्यालयों को आवश्यकतानुसार पुस्तकों का आवंटन किया गया।
पुस्तक वितरण का यह कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
इस पहल से प्रखंड के छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.