प्रयागराज में पत्रकारों को मिला नया नेतृत्व, दिनेश तिवारी बने जिला अध्यक्ष प्रयागराज। पत्रकार जगत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रयागराज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद की कोर कमेटी की संस्तुति के बाद यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिससे पत्रकारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। परिषद ने अपने नियुक्ति पत्र में भरोसा जताया है कि श्री तिवारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है। गौरतलब है कि दिनेश तिवारी लंबे समय से पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और समस्याओं को उजागर किया है, साथ ही उनके समाधान के लिए भी लगातार प्रयासरत रहे हैं। नियुक्ति के उपलक्ष्य में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर एवं सचिव बलराम शुक्ला ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री तिवारी ने पत्रकार हितों के विस्तार के लिए नई योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि परिषद हमेशा पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी और संगठन में सभी पत्रकारों को समान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, कपिल सिंह, विमलेश मिश्रा, सिद्धनाथ द्विवेदी, जे.पी. श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
प्रयागराज में पत्रकारों को मिला नया नेतृत्व, दिनेश तिवारी बने जिला अध्यक्ष प्रयागराज। पत्रकार जगत के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पत्रकार कल्याण परिषद ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रयागराज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद की कोर कमेटी की संस्तुति के बाद यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिससे पत्रकारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। परिषद ने अपने नियुक्ति पत्र में भरोसा जताया है कि श्री तिवारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है। गौरतलब है कि दिनेश तिवारी लंबे समय से पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र
में सक्रिय हैं। अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और समस्याओं को उजागर किया है, साथ ही उनके समाधान के लिए भी लगातार प्रयासरत रहे हैं। नियुक्ति के उपलक्ष्य में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर एवं सचिव बलराम शुक्ला ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री तिवारी ने पत्रकार हितों के विस्तार के लिए नई योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि परिषद हमेशा पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी और संगठन में सभी पत्रकारों को समान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, कपिल सिंह, विमलेश मिश्रा, सिद्धनाथ द्विवेदी, जे.पी. श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
- Post by Shiva Pasi1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- प्रयागराज: नैनी क्षेत्र में एक युवती ने सरेबाजार एक शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी,आरोप है कि,इस शख्स ने युवती से नौकरी के नाम पर ₹4 लाख रुपए ठग लिए थे। पुलिस मौके पर आई,थाने में पंचायत भी हुई मामला समझौते की कगार पर।1
- बलिया में पुलिस और चोरों के बीच हुई मुठभेड़। बांसडीह और सहतवार पुलिस की संयुक्त चेकिंग अभियान। बिजली के तार चोरी में शामिल चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान सात चोर हुए गिरफ्तार। अकबरपुर में चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन को पुलिस ने रोकने का किया इसारा। गाड़ियों से उतरकर बदमाशों ने पुलिस किया फायरिंग। पुलिस जवाबी कार्यवाही करते हुए टिंकू शाह, निवासी दुधैला थाना सहतवार को दाहिने पैर में लगी गोली। शमीम अंसारी, निवासी बहेरी थाना सदर कोतवाली बलिया के दाहिने पैर में लगी गोली। बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चोरी का तार, तार काटने वाला पिलास, आरी, एक पिकअप वाहन , यस क्रास गाड़ी को पुलिस ने किया बरामद। बांसडीह कोतवाली थाना के अकबरपुर गांव के समीप की बताई जा रहे घटना।1
- Post by Questions News1
- प्रयागराज करछना के एक होटल मे ग्राहको द्वारा समोसा मे पाया गया कींडा लोगो मे मचा हडकंप1
- Post by गुरु ज्ञान1