Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौसी: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम मुरादाबाद चंदौसी के तहसील रोड स्थित असालतपुर जारई में संचालित सिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोनम पुत्री खिलेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओरछी की निवासी थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण किशोरी की जान गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल देखा गया। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और परिजनों को समझाया
JAI HIND MEDIA
चंदौसी: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम मुरादाबाद चंदौसी के तहसील रोड स्थित असालतपुर जारई में संचालित सिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोनम पुत्री खिलेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओरछी की निवासी थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण किशोरी की जान गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल देखा गया। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और परिजनों को समझाया
- Raiskhanसोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश😤3 hrs ago
- Raiskhanसोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश😡3 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे विक्रम टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो डंपर के डंपर में फंस गया और करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया। टेंपो में सवार यात्री सड़क पर दूर-दूर तक घायल अवस्था में बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर स्थित निजी अस्पताल भेजा गया। हादसे में थाना डिलारी क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 45 वर्षीय टेंपो चालक गुल हसन पुत्र सुलेमान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक अज्ञात महिला ने भी दम तोड़ दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में राजपुर केसरीया निवासी अंशिका पुत्री बाबूलाल, उसकी बहन सपना पत्नी शाहरुख, फौलादपुर निवासी शाहीन जहां पत्नी अबरार, 8 वर्षीय नेहा पुत्री अबरार, सरकड़ा करीम निवासी 65 वर्षीय कृपाल सिंह व महिला सानिया शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।4
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- Post by Junaid Junaid1
- हरदोई में महिला सम्मान पर बड़ा सवाल आज हरदोई जनपद में महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान जी द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को लेकर बड़े-बड़े वक्तव्य दिए गए, लेकिन उसी समय जनपद के हरपालपुर क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा महिलाओं के लिए, वह भी महिला पुलिस की उपस्थिति में, अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया गया, जिसका वीडियो सार्वजनिक रूप से वायरल है। यह घटना न केवल महिलाओं के आत्मसम्मान का घोर अपमान है, बल्कि महिला पुलिस और पूरे हरदोई पुलिस विभाग की गरिमा पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। वीडियो सार्वजनिक होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि क्या महिला सम्मान केवल मंचों और भाषणों तक सीमित रह गया है? इस प्रकरण को लेकर हमारा एक निवेदन है मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर कठोर कार्रवाई हो ,महिलाओं एवं महिला पुलिस के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाए ,महिला सम्मान कोई नारा नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है। Priyanka Gandhi Vadra Alka Lamba Indian National Congress - Uttar Pradesh Vikram Pande जिला कांग्रेस हरदोई National Commission for Women1
- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, हलपुरा, अमरोहा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सचिव/न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, जैव विविधता की रक्षा तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। श्री लोकमान सिंह (PLV) ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है तथा लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। महेश सिंह (PLV) ने किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों एवं सहायता तंत्र के बारे में जागरूक करते हुए बाल तस्करी, बाल श्रम एवं शोषण जैसे गंभीर अपराधों पर प्रकाश डाला। इस दौरान किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 सहित साइबर अपराध कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। शशी देवी (PLV) ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में शशी देवी, राजवाला देवी, पूनम देवी, परवीन, जितेंद्र सिंह, लोकमान सिंह, महेश सिंह, प्रधानाध्यापक रोहित सिंह एवं जितेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं लगभग 165 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा सामाजिक अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।2
- Post by Ajay Prajapati1
- Post by India News1
- मुरादाबाद चंदौसी के तहसील रोड स्थित असालतपुर जारई में संचालित सिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोनम पुत्री खिलेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओरछी की निवासी थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण किशोरी की जान गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल देखा गया। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और परिजनों को समझाया3