Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में देवी स्टोर चौराहा कांग्रेस कार्यालय पर विधायक रामकेश मीणा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर गंगापुर सिटी में निकाली गई शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान कांग्रेस कार्यालय, देवी स्टोर चौराहा, गंगापुर सिटी पर श्री रामकेश मीणा जी (विधायक, गंगापुर सिटी एवं उपनेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया । बाबा साहेब की शोभायात्रा में हुए शामिल । गंगापुर सिटी बाबा साहब अमर रहें,जय भीम के नारों से हुआ भक्तिमय आज सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर गंगापुर सिटी (बजरिया स्टेशन) स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी में देवी स्टोर चौराहा कांग्रेस कार्यालय पर विधायक रामकेश मीणा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबा भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर गंगापुर सिटी में निकाली गई शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान कांग्रेस कार्यालय, देवी स्टोर चौराहा, गंगापुर सिटी पर श्री रामकेश मीणा जी (विधायक, गंगापुर सिटी एवं उपनेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया । बाबा साहेब की शोभायात्रा में हुए शामिल । गंगापुर सिटी बाबा साहब अमर रहें,जय भीम के नारों से हुआ भक्तिमय आज सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर गंगापुर सिटी (बजरिया स्टेशन) स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी। आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बामनवास, सवाई माधोपुर अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, डीजे की धुनों पर झूमे लोग आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुनों के साथ निकली इस रैली में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज में उनके योगदान को सराहा। रैली ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।2
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयला में विद्यालयी शिक्षा विभाग के आदेश की अनुपलना में नवीन शिक्षण सत्र में शुभारम्भ ऋषभ पखवाड़े के तहत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सन्मति महाराज और परम पूज्य बुंदेलखण्ड केसरी आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी महाराज की परम शिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिकारत्न णमोकार जिनशासन प्रभाविक गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन के माध्यम से देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान और मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग की निदेशक एकता जैन ने प्रधानाचार्य अनिता मीणा का दुपट्टा पहनाते हुए जय जिनेन्द्र का बैज लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया l विद्यालय के शिक्षक बाबूलाल जैन ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की l प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग अभिनव पहल पर आयोजित किया जा रहा ऋषभदेव पखवाड़ा विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को सामने ला रहा है l विधार्थी की आयु के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से बालक सहज रूप से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है l वर्तमान परिपेक्ष्य में भगवान ऋषभदेव भगवान के संदेश जियो और जीने दो,शान्ति से रहने दो के सिद्धान्त ही विश्व को शान्ति की ओर ले जा सकते हैं l *विधार्थियों को आर्यिकाओं का विशेष प्रवचन* आर्यिकारत्न गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन देते हुए बताया कि भगवान ऋषभदेव युग के शुरुआत जब हुई जब योगभूमि समाप्त हो रही थी तब अयोध्या की पावन धरा पर ऋषभदेव का जन्म हुआ वे बचपन से ही अत्यन्त शांत, तेजस्वी और मानवीय गुणों से भरपूर था l उन्होंने संसार को जीवन जीने की कला सिखाई l समाज को व्यवस्थित करने के लिए वर्णों की स्थापना कि जिससे मनुष्य अनुशासन के साथ रह सके l आर्यिका 105 संयोमती माताजी ने बताया कि ऋषभदेव के 100 पुत्र थे,जिनमें चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम से अपने देश का नाम भारत पड़ा l उनकी पुत्रीयों ब्राह्मी और सुन्दरी ने लिपि और अंक विद्या का ज्ञान दिया l जिसके कारण आज हम लिख पढ़ पा रहे है l क्षुल्लिका 105 सम्पर्कमति माताजी,सानिध्यमति माताजी और समर्पितमति माताजी ने बताया कि भगवान ऋषभदेव भगवान के बताए सिद्धांतों को अपने जीवन उतारते हुए सभी बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर हो और अपने माता -पिता और गुरुओं का सदा सम्मान करे l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मीणा,राधेश्याम मीणा,धर्मसिंह मीणा,निलमणि मीणा,पूनम सैनी, नेमीचन्द मीणा,नेतराम मीणा मीणा,गंगाराम मीणा,घनश्याम मीणा,बाबूलाल जैन,अमित कुमार,कमरुद्दीन खांन,मीरा गुप्ता, मोहसिन खांन,बनवारी लाल जांगिड़,नीलम सैनी,समयराज गुर्जर और वर्धमान दिगम्बर जैन विकास समिति के सदस्य सुनील कुमार जैन,सुमनलता जैन एवं संयोमति माताजी के संघ के साथ पैदल विहार में सहयोग प्रदान करने वाले विजय जैन,प्रदीप जैन,ममता जैन,मोनिका जैन,अरविन्द कुमार, शुभम कुमार,अनिकेत कुमार, लक्ष्मण कुमार आदि उपस्थित थे l3
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई1
- हिन्डौन सिटी शहर से एक चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही है, जहां नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर कचरे के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। रोज़ाना कचरा उठाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के मुख्य बाजार डैम्प रोड़ सहित कई इलाकों में, कालोनियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।” आमजन का कहना है कि 3-4 दिन तक कोई सफाई नहीं होती, बदबू और गंदगी से बहुत परेशानी हो रही है। हिन्डौन सिटी में सफाई व्यवस्था की ये हालत नगर परिषद के दावों की पोल खोल रही है। सवाल ये है कि आखिर कब तक जनता इस गंदगी के बीच रहने को मजबूर रहेगी?” नगर परिषद प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते कचरे के ढेर शहर की पहचान बनते रहेंगे।1
- करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं1
- Post by Anil Kumar journalist1