logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*#भाभी-#ननद का एक साथ #सलेक्शन..!!* *#जौनपुर की #श्रेया शर्मा और #आकृति शुक्ला यूपी #पीसीएस में चयनित हुई हैं। #दोनों भाभी-ननद हैं। आकृति शुक्ला अखिलेश शुक्ला की बेटी और श्रेया शर्मा उनकी बहु हैं।* *श्रेया कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी हैं, आकृति डिप्टी एसपी के पद पर चुनी गई हैं।*

4 hrs ago
user_GOPAL JEE
GOPAL JEE
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
2c273bed-cb02-4bc2-81f4-925ffaeb9f20

*#भाभी-#ननद का एक साथ #सलेक्शन..!!* *#जौनपुर की #श्रेया शर्मा और #आकृति शुक्ला यूपी #पीसीएस में चयनित हुई हैं। #दोनों भाभी-ननद हैं। आकृति शुक्ला अखिलेश शुक्ला की बेटी और श्रेया शर्मा उनकी बहु हैं।* *श्रेया कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी हैं, आकृति डिप्टी एसपी के पद पर चुनी गई हैं।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबा बागेश्वर धाम की तीन दिवसीय हनुमंत कथा 21 अप्रैल, 2026 से होगा शुभारंभ। हिंदू राष्ट्र का स्वर बनेगा राष्ट्र हनुमंत कथा (डॉ० उदय प्रताप सिंह) प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समित्ति के द्वारा आगामी आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा को लेकर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओ से चर्चा करते हुए प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक तीन दिवसीय बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा अरैल घाट मेला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। जो प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का क्षण होगा और यह राष्ट्र हनुमंत कथा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष का स्वर बनेगा जो सनातन धर्म के लिए एकत्रीकरण की शक्ति बनेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कथा की जानकारी देते हुए डॉ० उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि हनुमंत कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा बड़ी दिव्यता और भव्यता के साथ निकाली जाएगी जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, अभिनेत्री सीता दीपिका चिखलिया, और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी शामिल रहेंगे। मंगल कलश यात्रा में डी.जे बैंड, ढोल, नगाड़ा, भांगड़ा, वाद्य यंत्र और मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी इसके अलावा जिले के सम्मानित सांसद विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पाषर्दगण और जिले के प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और पुरुष शामिल होंगे एवं कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुभारंभ होगा जो गऊघाट पुलिस चौकी, मुद्वीगंज छोटा चौराहा, मुठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा से होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला मैदान रामबाग में संपन्न होगी। सिंह ने आगे कहा कि कथा के दौरान कथा स्थल अरैल घाट में विशेष रूप से 21 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को कथा स्थल पर बाबा बागेश्वर धाम की पीठ का दरबार लगाया जाएगा। आगे बताया कि कथा के दौरान स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी बालक नंद जी गिरी महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा स्वामी यमुना पुरी जी महाराज, जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी संतोषाचार्य सतुवा बाबा महाराज, यज्ञ सम्राट स्वामी पागल बाबा जी महाराज, लेटे हुए हनुमान बंधवा महंत बलवीर गिरी जी महाराज, कथावाचक स्वामी देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज, कथावाचक स्वामी इंद्रेश जी महाराज, स्वामी बालकृष्ण जी महाराज, कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, कथा वाचक स्वामी पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज, कथारस प्रवाहक डॉ० अनिरुद्ध जी महाराज, कथा वाचक नरोत्तम दास जी महाराज, कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी जी, कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज, कथावाचक स्वामी राम जी झगलूर जी महाराज, स्वामी अभिरामाचार्य जी महाराज, शामिल होंगे और अपना आशीर्वचन देंगे। इसके अलावा भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी कलाकार सांसद रवि किशन, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी कलाकार दिनेश सिंह यादव निरहुआ, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, भाजपा नेता बृजेश सिंह, महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज, दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत ईस्सर, अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान, युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अंबर शामिल होंगी। पत्रकार वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक ठाकुर आदि शामिल रहे।
    1
    बाबा बागेश्वर धाम की  तीन दिवसीय हनुमंत कथा 21 अप्रैल, 2026 से होगा शुभारंभ।
हिंदू राष्ट्र का स्वर बनेगा राष्ट्र हनुमंत कथा (डॉ० उदय प्रताप सिंह)
प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समित्ति के द्वारा आगामी आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा को लेकर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओ से चर्चा करते हुए प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक तीन दिवसीय बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा अरैल घाट मेला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। जो प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का क्षण होगा और यह राष्ट्र हनुमंत कथा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष का स्वर बनेगा जो सनातन धर्म के लिए एकत्रीकरण की शक्ति बनेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान कथा की जानकारी देते हुए डॉ० उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि हनुमंत कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा बड़ी दिव्यता और भव्यता के साथ निकाली जाएगी जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, अभिनेत्री सीता दीपिका चिखलिया, और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी शामिल रहेंगे। 
मंगल कलश यात्रा में डी.जे बैंड, ढोल, नगाड़ा, भांगड़ा, वाद्य यंत्र और मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी इसके अलावा जिले के सम्मानित सांसद विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पाषर्दगण और जिले के प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और पुरुष शामिल होंगे एवं कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुभारंभ होगा जो गऊघाट पुलिस चौकी, मुद्वीगंज छोटा चौराहा, मुठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा से होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला मैदान रामबाग में संपन्न होगी। 
सिंह ने आगे कहा कि कथा के दौरान कथा स्थल अरैल घाट में विशेष रूप से 21 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को कथा स्थल पर बाबा बागेश्वर धाम की पीठ का दरबार लगाया जाएगा। आगे बताया कि कथा के दौरान स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी बालक नंद जी गिरी महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा स्वामी यमुना पुरी जी महाराज, जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी संतोषाचार्य सतुवा बाबा महाराज, यज्ञ सम्राट स्वामी पागल बाबा जी महाराज, लेटे हुए हनुमान बंधवा महंत बलवीर गिरी जी महाराज, कथावाचक स्वामी देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज, कथावाचक स्वामी इंद्रेश जी महाराज, स्वामी बालकृष्ण जी महाराज, कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, कथा वाचक स्वामी पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज, कथारस प्रवाहक डॉ० अनिरुद्ध जी महाराज, कथा वाचक नरोत्तम दास जी महाराज, कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी जी, कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज, कथावाचक स्वामी राम जी झगलूर जी महाराज, स्वामी अभिरामाचार्य जी महाराज, शामिल होंगे और अपना आशीर्वचन देंगे।
इसके अलावा भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी कलाकार सांसद रवि किशन, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी कलाकार दिनेश सिंह यादव निरहुआ, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, भाजपा नेता बृजेश सिंह, महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज, दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत ईस्सर, अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान, युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अंबर शामिल होंगी।
पत्रकार वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक ठाकुर आदि शामिल रहे।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    1
    Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • करछना, प्रयागराज। थाना करछना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) करछना में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई है। मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि बिना लाइन वाले और परिचित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लंबे समय से लाइन में खड़े होने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ रहा है। वहीं, कुछ लोग सीधे अंदर जाकर आसानी से पर्ची बनवा रहे हैं, जिससे आम मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों का समय सीमित होता है और वे निर्धारित समय से पहले ही उठ जाते हैं, जिससे कई लोगों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है। इस अव्यवस्था के कारण खासकर दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    3
    करछना, प्रयागराज।
थाना करछना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) करछना में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई है। मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि बिना लाइन वाले और परिचित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लंबे समय से लाइन में खड़े होने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ रहा है। वहीं, कुछ लोग सीधे अंदर जाकर आसानी से पर्ची बनवा रहे हैं, जिससे आम मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों का समय सीमित होता है और वे निर्धारित समय से पहले ही उठ जाते हैं, जिससे कई लोगों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है। इस अव्यवस्था के कारण खासकर दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज के पुरानी झूंसी निवासी मोहम्मद साहिल, जिसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं,शाम करीब 6 बजे तक घर पर सजावट का काम देख रहा था। उसके बाद साहिल रविवार की शाम कपड़ा खरीदने के लिए शहर के लिए निकला। घर में खुशियों का माहौल था और महज़ 2–4 दिन बाद शादी होनी थी,7 बजे के लगभग जैसे ही वे ECC कॉलेज के सामने पहुंचा एक पल में सब कुछ बदल गया। अचानक हवा में तना हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मंझा सामने आ गया और मांझे ने साहिल की गर्दन को उलझा दिया। बाइक चला रहे साहिल के मामा इम्तियाज़ ने तुरंत गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक पीछे बैठे साहिल की गर्दन में मंझा गहराई तक घुस चुका था। धार इतनी तेज थी कि गर्दन बुरी तरह कट गई। खून से लथपथ हालत में साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन पर टांके लगाए गए और किसी तरह उसकी जान बच सकी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मंझा खुलेआम बिक रहा है और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ लगातार हो रहा है। ये प्रयागराज की पहली घटना नहीं ऐसी घटना बराबर देखने को मिल रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पर सख्त प्रतिबंध के स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए, अवैध रूप से मंझा बेचने वालों पर कार्रवाई करे और मुख्यमंत्री के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे,ताकि किसी और घर की खुशियां इस तरह हादसे में न बदलें।
    1
    प्रयागराज के पुरानी झूंसी निवासी मोहम्मद साहिल, जिसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं,शाम करीब 6 बजे तक घर पर सजावट का काम देख रहा था। उसके बाद साहिल रविवार की शाम कपड़ा खरीदने के लिए शहर के लिए निकला। घर में खुशियों का माहौल था और महज़ 2–4 दिन बाद शादी होनी थी,7 बजे के लगभग जैसे ही वे ECC कॉलेज के सामने पहुंचा एक पल में सब कुछ बदल गया।
अचानक हवा में तना हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मंझा सामने आ गया और मांझे ने साहिल की गर्दन को उलझा दिया। बाइक चला रहे साहिल के मामा इम्तियाज़ ने तुरंत गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक पीछे बैठे साहिल की गर्दन में मंझा गहराई तक घुस चुका था। धार इतनी तेज थी कि गर्दन बुरी तरह कट गई। खून से लथपथ हालत में साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन पर टांके लगाए गए और किसी तरह उसकी जान बच सकी।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मंझा खुलेआम बिक रहा है और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ लगातार हो रहा है। ये प्रयागराज की पहली घटना नहीं ऐसी घटना बराबर देखने को मिल रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पर सख्त प्रतिबंध के स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए, अवैध रूप से मंझा बेचने वालों पर कार्रवाई करे और मुख्यमंत्री के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे,ताकि किसी और घर की खुशियां इस तरह हादसे में न बदलें।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Allahabad, Prayagraj•
    21 hrs ago
  • राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुरधाम के पास से धाम को सड़क न देने पर अधिवक्ताओं ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन। प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए निकला राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुर धाम के लिए रास्ता निर्माण इकाई 2 किलोमीटर दूर से दे रही है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं में खाता को फूट पड़ा है। अधिवक्ता और समाजसेवी सियाराम सरोज की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी से मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी की यदि धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता और उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सियाराम सरोज ने कहा कि रामवन गमन पथ का निर्माण ग्राम अवतारपुर से श्रृंगवेरपुर धाम से होकर चित्रकूट को जोड़ा जा रहा है राम वन गमन पथ से श्रृंगवेरपुर धाम उतरने के लिए एवं चढ़ने का कोई समुचित लिंक मार्ग अब तक नहीं दिया गया। दिया भी गया तो 2 किलोमीटर दूर मटियार गांव के पास से दिया जा रहा है जिससे लोग भटक जाएंगे उनका सुझाव था कि यदुवंशी इंटर कॉलेज के पास उतरने एवं चढ़ने के लिए बनाया जाए जिससे लोग आसानी से श्रृंगवेरपुरधाम आ और जा सके यदि दूर रास्ता बनाया जाएगा तो उसका कोई मतलब नहीं निकलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रृंगवेरपुर धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो एक सप्ताह के बाद जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता बलराम सिंह, सुरेंद्र सरोज, राम सजीवन, कृष्ण प्रसाद यादव, विनोद कुमार ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एके द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मोहम्मद अतीक अहमद, कुमारी मनीषा एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
    1
    राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुरधाम के पास से धाम को सड़क न देने पर अधिवक्ताओं ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन।
प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए निकला राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुर धाम के लिए रास्ता निर्माण इकाई 2 किलोमीटर दूर से दे रही है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं में खाता को फूट पड़ा है। 
अधिवक्ता और समाजसेवी सियाराम सरोज की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी से मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी की यदि धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 
एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता और उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सियाराम सरोज ने कहा कि रामवन गमन पथ का निर्माण ग्राम अवतारपुर से श्रृंगवेरपुर धाम से होकर चित्रकूट को जोड़ा जा रहा है  राम वन गमन पथ  से श्रृंगवेरपुर धाम उतरने के लिए एवं चढ़ने का कोई समुचित लिंक मार्ग अब तक नहीं दिया गया। दिया भी गया तो 2 किलोमीटर दूर मटियार गांव के पास से दिया जा रहा है जिससे लोग भटक जाएंगे उनका सुझाव था कि यदुवंशी इंटर कॉलेज के पास उतरने एवं चढ़ने के लिए बनाया जाए जिससे लोग आसानी से श्रृंगवेरपुरधाम आ और जा सके यदि दूर रास्ता बनाया जाएगा तो उसका कोई मतलब नहीं निकलेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रृंगवेरपुर धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो एक सप्ताह के बाद जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। 
ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता बलराम सिंह, सुरेंद्र सरोज, राम सजीवन, कृष्ण प्रसाद यादव, विनोद कुमार ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एके द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मोहम्मद अतीक अहमद, कुमारी मनीषा एडवोकेट सहित  दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.