*बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई* भरथना: भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर झांकियों से सुसज्जित पद यात्राएं निकाली गईं। नगर के मुहल्ला रानी नगर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, सपा नेता मनोज यादव ‘बंटी’, रमेश कठेरिया, सुदामा लाल दौहरे सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। वरिष्ठ सपा नेता मनोज यादव ‘बंटी’ ने ग्राम पंचायत मेढ़ीदुधी, भवानीपुर, नगला परमंदी, बरारी और मोती में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इसी क्रम में डां भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारी ने मुहल्ला पुराना भरथना ,रानी नगर से विभिन्न महापुरुषों की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे फोटो -पुराना भरथना अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू अधिवक्ता सुदामा लाल दोहरे।
*बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई* भरथना: भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर झांकियों से सुसज्जित पद यात्राएं निकाली गईं। नगर के मुहल्ला रानी नगर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, सपा नेता मनोज यादव ‘बंटी’, रमेश कठेरिया, सुदामा लाल दौहरे सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। वरिष्ठ सपा नेता मनोज यादव ‘बंटी’ ने ग्राम पंचायत मेढ़ीदुधी, भवानीपुर, नगला परमंदी, बरारी और मोती में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इसी क्रम में डां भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के पदाधिकारी ने मुहल्ला पुराना भरथना ,रानी नगर से विभिन्न महापुरुषों की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे फोटो -पुराना भरथना अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू अधिवक्ता सुदामा लाल दोहरे।
- Post by Urvashi singh2
- Post by कुमार सुनील1
- Post by Lavkush1
- *आज हमारी बहनें लाभार्थी नहीं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं - सांसद श्रीमती संध्या राय* *महिलाओं-बेटियों की ताकत से ही बनेगा सशक्त समाज - श्रीमती कामना सिंह* *नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *भिण्ड 14 अप्रैल 2026/* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड भिण्ड के पास किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने जैसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाएंगे। यह पहल महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। सांसद श्रीमती राय ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्त होने से ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने पर विशेष बल दिया। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का 2023 में इस बिल को पास किया, मैं उसकी साक्षी रही हूं, 20 सितम्बर और 21 सितम्बर ये दो दिन बहुत ही ऐतिहासिक थे, जिसमें ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू कर बेटियों को भ्रूण हत्या से बचाकर पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने का काम किया है, देश की करोड़ों बहनों को शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है, करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया है, बहनों की आवास योजना का लाभ देकर स्वयं के घर का मालिकाना हक दिलाया है, जन-धन योजना, स्वसहायता समूह की बहनों को लाभ और एमएसएमई ऋण जैसी योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। एमएसएमई ऋण योजना का लाभ लेकर हमारी बहनें स्वयं का उद्योग स्थापित कर लाभ कमा रही हैं, इसके साथ ही अन्य बहनों को रोजगार दे रही हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि आज हमारी बहनें सिर्फ लाभार्थी नहीं हैं, लाभ लेने वाली नहीं हैं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं और बहनों को जागरूक भी कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह पखवाड़ा हमें सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि आज "महिलाएं खेतों से लेकर पंचायत तक हर मोर्चे पर योगदान दे रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। लेकिन हमें सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना होगा।" उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हम जागरूकता शिविर चलाएंगे, ताकि हर महिला अपनी क्षमता को पहचाने।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात किया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिला वक्ताओं ने अपनी राजनीतिक, आर्थिक, सफलता एवं जीवन यात्रा साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।1
- Post by श्री राम श्री राम1
- शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- औरैया। जनपद में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समानता, न्याय और शिक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के बाद जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जनपद में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों शामिल हुए और पूरे शहर का माहौल बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। इस मानवीय पहल को आमजन ने खूब सराहा। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब को जहां देश-विदेश में सम्मान मिलता है, वहीं उनके अनुयायियों को रैली और शोभायात्रा की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने अजीतमल, बाबरपुर, औरैया शहर सहित रतनीपुर, सेंगनपुर, अयाना, मुरादगंज, निगड़ा, गोहाना, खरका और दौरकापुर समेत दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर शोभायात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाह, श्याम बाबू यादव, राज नारायण बघेल, रश्मि यादव, कमलेश तिवारी, मधु यादव, भगवती निषाद, सायरा बानो, महेंद्र त्रिपाठी, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, राजकुमार, मनीष कठेरिया, योगेश विरासिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।1