logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

⚠️ कपकोट में बड़ा सड़क हादसा कार खाई में गिरी, 1 की मौत...4 घायल ⚠️ कपकोट में बड़ा सड़क हादसा कार खाई में गिरी, 1 की मौत...4 घायल

12 hrs ago
user_The Public Matter
The Public Matter
पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
12 hrs ago

⚠️ कपकोट में बड़ा सड़क हादसा कार खाई में गिरी, 1 की मौत...4 घायल ⚠️ कपकोट में बड़ा सड़क हादसा कार खाई में गिरी, 1 की मौत...4 घायल

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन। 11वें आयुर्वेद दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत के सभागार में Integrative Healthcare for Better Health Outcomes (बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल) विषय पर एक विशेष संवादात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दोनों चिकित्सा पद्धतियों के मध्य वैज्ञानिक संवाद, बेहतर तालमेल तथा रोगी-केंद्रित समन्वित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान आयुर्वेद को लेकर समाज तथा विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के मध्य प्रचलित भ्रांतियों एवं अवधारणाओं पर खुलकर वैज्ञानिक चर्चा की गई। एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रामाणिकता, औषधियों की गुणवत्ता, पंचकर्म, क्षारसूत्र तथा आधुनिक उपचार के साथ आयुर्वेदिक दवाओं के समन्वय एवं विभिन्न रोगों में आयुर्वेद की भूमिका से संबंधित प्रश्न रखे गए। इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं व्यावहारिक चिकित्सकीय अनुभवों के आधार पर किया गया। मंथन के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी चिकित्सा पद्धति में रोगी के उपचार का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाण, मरीज की स्थिति, सुरक्षा एवं चिकित्सकीय विवेक के आधार पर होना चाहिए। आवश्यकतानुसार दोनों पद्धतियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। अंत में भविष्य में भी ऐसे अंतर-विभागीय संवाद एवं संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई। आयोजित संगोष्ठी में आयुर्वेद एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों तथा जिला चिकित्सालय के कार्मिकों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय चम्पावत के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. सोनाली मंडल, फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. गौरव, डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, डॉ. इरम, मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री विष्णु गिरी, फार्मेसी अधिकारी श्री मनोज पुनेठा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक नागरकोटी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. ज़ेबा मलिक एवं डॉ. भास्कर मेहंदीरत्ता सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन।

11वें आयुर्वेद दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत के सभागार में Integrative Healthcare for Better Health Outcomes (बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल) विषय पर एक विशेष संवादात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दोनों चिकित्सा पद्धतियों के मध्य वैज्ञानिक संवाद, बेहतर तालमेल तथा रोगी-केंद्रित समन्वित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना रहा। 
इस दौरान आयुर्वेद को लेकर समाज तथा विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के मध्य प्रचलित भ्रांतियों एवं अवधारणाओं पर खुलकर वैज्ञानिक चर्चा की गई।
एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रामाणिकता, औषधियों की गुणवत्ता, पंचकर्म, क्षारसूत्र तथा आधुनिक उपचार के साथ आयुर्वेदिक दवाओं के समन्वय एवं विभिन्न रोगों में आयुर्वेद की भूमिका से संबंधित प्रश्न रखे गए। 
इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं व्यावहारिक चिकित्सकीय अनुभवों के आधार पर किया गया।
मंथन के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी चिकित्सा पद्धति में रोगी के उपचार का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाण, मरीज की स्थिति, सुरक्षा एवं चिकित्सकीय विवेक के आधार पर होना चाहिए। आवश्यकतानुसार दोनों पद्धतियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। अंत में भविष्य में भी ऐसे अंतर-विभागीय संवाद एवं संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई।
आयोजित संगोष्ठी में आयुर्वेद एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों तथा जिला चिकित्सालय के कार्मिकों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय चम्पावत के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. सोनाली मंडल, फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. गौरव, डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, डॉ. इरम, मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री विष्णु गिरी, फार्मेसी अधिकारी श्री मनोज पुनेठा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक नागरकोटी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. ज़ेबा मलिक एवं डॉ. भास्कर मेहंदीरत्ता सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • “नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे CM धामी”“नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे CM धामी” “नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे CM धामी”
    1
    “नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे CM धामी”“नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे CM धामी”
“नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव में शामिल होंगे CM धामी”
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • देवीधुरा में बारिश के साथ जमके गिरे ओले देवीधुरा/पाटी। सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है मंगलवार को मां बाराही धाम देवीधुरा में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, देवीधुरा/पाटी। सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है मंगलवार को मां बाराही धाम देवीधुरा में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, करीब 1घंटे तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश व ओलावृष्टि ने सितंबर माह के अंतिम दिनों में ठंड का एहसास करा दिया।
    1
    देवीधुरा में बारिश के साथ जमके गिरे ओले देवीधुरा/पाटी।  सितंबर माह के अंतिम   दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है मंगलवार को मां बाराही धाम देवीधुरा में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, 
देवीधुरा/पाटी।  सितंबर माह के अंतिम   दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है मंगलवार को मां बाराही धाम देवीधुरा में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, करीब 1घंटे तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश व ओलावृष्टि ने सितंबर माह के अंतिम दिनों में ठंड का एहसास करा दिया।
    user_Kheemanand upadhayay
    Kheemanand upadhayay
    Pati, Champawat•
    12 hrs ago
  • देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा कैनाल में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा कैनाल में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, नमस्कार आप देख रहे हैं भारत पब्लिक न्यूज़, देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, और जिसमें बाइक टैक्सी यूनियन का नाम रखा गया ,बनबसा बाइक टैक्सी यूनियन सोमवार को 21 तारीख 9 महीना 2026 को, बनबसा की समस्त टैक्सी बाइक चालको की एक बैठक की गई है, जिसमें कई विषयों पर चर्चा की गई , जिसके उपरांत सर्व सहमति से उपरोक्त पदों पर चुने गए नाम, अध्यक्ष भारत सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष कमलेश, उर्फ बिट्टू , महामंत्री घनश्याम सिंह, उर्फ मिन्टू ,संरक्षक सोहन सिंह, सचिव इमरोज खान, संचालक सचिन पांडे को कैनाल और पुल की जिम्मेदारी दी गई है, और साथी विनय कुमार पटनी तिराहा की जिम्मेदारी संभालेंगे , प्रकाश चंद बस स्टैंड की जिम्मेदारी संभालेंगे, बनबसा में एक नया टैक्सी यूनियन बनाया जा रहा है , बनबसा के अंदर लगभग 52 से 54 टैक्सी बाइक के है, बनबसा से गड्ढा चौकी 7 नंबर पिलर तक टैक्सी बाइक का किराया प्रत्येक सवारी का ₹100 लिया जाएगा, और गड्ढा चौकी से बनबसा कैनाल तक का किराया प्रत्येक सवारी ₹100 लिया जाएगा बनबसा से गड्ढा चौकी की दूरी सात किलोमीटर दूर है , संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, आप बने रहिए है भारत पब्लिक न्यूज़ चैनल के साथ, चैनल को लाइक सब्सक्राइब शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार
    1
    देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा कैनाल में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में  लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, 
देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा कैनाल में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में  लोगों ने अपने अपने पद को संभाला, नमस्कार आप देख रहे हैं भारत पब्लिक न्यूज़, देवभूमि उत्तराखंड जिला चंपावत बनबसा में बाइक टैक्सी यूनियन की संगठन बैठक में लोगों ने अपने अपने पद को संभाला,  और जिसमें बाइक टैक्सी यूनियन का नाम रखा गया ,बनबसा बाइक टैक्सी यूनियन सोमवार को 21 तारीख 9 महीना 2026 को, बनबसा की समस्त टैक्सी  बाइक चालको की एक बैठक की गई है, जिसमें कई विषयों पर चर्चा की गई , जिसके उपरांत सर्व सहमति से उपरोक्त पदों पर चुने गए  नाम, अध्यक्ष भारत सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष कमलेश, उर्फ बिट्टू , महामंत्री घनश्याम सिंह, उर्फ मिन्टू ,संरक्षक सोहन सिंह, सचिव इमरोज खान, संचालक सचिन पांडे को कैनाल और पुल की जिम्मेदारी दी गई है, और साथी विनय कुमार पटनी तिराहा की जिम्मेदारी  संभालेंगे , प्रकाश चंद बस स्टैंड की जिम्मेदारी संभालेंगे, बनबसा में एक नया टैक्सी यूनियन बनाया जा रहा है , बनबसा के अंदर लगभग 52 से 54 टैक्सी बाइक के है, बनबसा से गड्ढा चौकी  7 नंबर पिलर तक टैक्सी बाइक का किराया प्रत्येक सवारी का ₹100 लिया जाएगा, और गड्ढा चौकी से बनबसा कैनाल तक का किराया प्रत्येक सवारी ₹100 लिया  जाएगा बनबसा से गड्ढा चौकी की दूरी सात किलोमीटर दूर है , संवाददाता उमेश विश्वकर्मा, आप बने रहिए है भारत पब्लिक न्यूज़ चैनल के साथ, चैनल को लाइक  सब्सक्राइब  शेयर करें तब तक के लिए नमस्कार
    user_Umesh Viswhakarma
    Umesh Viswhakarma
    पूर्णगिरि, चंपावत, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अजीत डोभाल सहित अन्य लोगों का उल्लेख करते हुए केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर सार्वजनिक चर्चा करते समय राजनीतिक दलों और नेताओं को तथ्यों एवं जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखने की बात कही। दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत व्यक्ति के संबंध में गंभीर आरोप लगाने से पहले प्रमाण और तथ्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि अजीत डोभाल लंबे समय से देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, शैलेंद्र साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अजीत डोभाल सहित अन्य लोगों का उल्लेख करते हुए केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर सार्वजनिक चर्चा करते समय राजनीतिक दलों और नेताओं को तथ्यों एवं जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखने की बात कही। दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत व्यक्ति के संबंध में गंभीर आरोप लगाने से पहले प्रमाण और तथ्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि अजीत डोभाल लंबे समय से देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, शैलेंद्र साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया हुड़दंगियों पर दून पुलिस की सख्ती..! नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शराब के नशे में अभियुक्त ने जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट की थी।
    1
    नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
हुड़दंगियों पर दून पुलिस की सख्ती..!
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
शराब के नशे में अभियुक्त ने जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट की थी।
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • किच्छा में शांतिपूर्वक जारी है नगर निकाय चुनाव का मतदान, जोश और उत्साह के साथ हो रहा है मतदान किच्छा में शांतिपूर्वक जारी है नगर निकाय चुनाव का मतदान किच्छा, 22 सितंबर। किच्छा में नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान शांतिपूर्वक जारी है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पंत कॉलोनी और उतरांचल कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 67 पर मतदाता कतार में खड़े होकर मतदान करते नजर आए। कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी स्थित बूथ संख्या 22 एवं 23 तथा सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड स्थित बूथ संख्या 14, 15, 16 और 17 पर भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया और केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
    1
    किच्छा में शांतिपूर्वक जारी है नगर निकाय चुनाव का मतदान, जोश और उत्साह के साथ हो रहा है मतदान

किच्छा में शांतिपूर्वक जारी है नगर निकाय चुनाव का मतदान
किच्छा, 22 सितंबर। किच्छा में नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतदान शांतिपूर्वक जारी है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पंत कॉलोनी और उतरांचल कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 67 पर मतदाता कतार में खड़े होकर मतदान करते नजर आए।
कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी स्थित बूथ संख्या 22 एवं 23 तथा सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड स्थित बूथ संख्या 14, 15, 16 और 17 पर भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नवीन फल मंडी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया और केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।
    user_Op Agnihotri
    Op Agnihotri
    हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 'उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' और 'ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन' के आह्वान पर गंगोलीहाट क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अविलंब न्यूनतम वेतन, पेंशन तथा नियमितीकरण की मांग उठाई है। आशा कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा राजकीय चिकित्सालयों में कामकाज ठप रखकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग उनके श्रम के बल पर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन, कर्मचारी दर्जा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां सरकार विधायकों और जन प्रतिनिधियों के वेतनों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, वहीं दिन-रात मातृ शिशु सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी आशा कार्यकत्रियों को दैनिक मजदूरों से भी कम मानदेय दिया जा रहा है। यूनियन ने स्मरण दिलाया कि पूर्व में खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आशाओं को 11,500 रुपये प्रति माह मानदेय देने तथा डीजी हेल्थ द्वारा नियत मानदेय का प्रस्ताव लागू करने का वादा किया गया था। हालांकि, लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है। ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से मांग रखी है कि 11,500 रुपये मानदेय देने के वादे को तत्काल लागू किया जाए, आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर उनका नियमितीकरण किया जाए, सेवानिवृत्त होने पर पेंशन व एकमुश्त धनराशि का प्रावधान किया जाए और सभी अस्पतालों में उनके सम्मानजनक व्यवहार के साथ सुरक्षित कार्य माहौल सुनिश्चित किया जाए। आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा एवम् आशा कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि आगामी चुनाव से पूर्व उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
    2
    गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गंगोलीहाट में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 'उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' और 'ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन' के आह्वान पर गंगोलीहाट क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अविलंब न्यूनतम वेतन, पेंशन तथा नियमितीकरण की मांग उठाई है।
आशा कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा राजकीय चिकित्सालयों में कामकाज ठप रखकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगी।
मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग उनके श्रम के बल पर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूनतम वेतन, कर्मचारी दर्जा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ जहां सरकार विधायकों और जन प्रतिनिधियों के वेतनों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है, वहीं दिन-रात मातृ शिशु सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में जुटी आशा कार्यकत्रियों को दैनिक मजदूरों से भी कम मानदेय दिया जा रहा है।
यूनियन ने स्मरण दिलाया कि पूर्व में खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आशाओं को 11,500 रुपये प्रति माह मानदेय देने तथा डीजी हेल्थ द्वारा नियत मानदेय का प्रस्ताव लागू करने का वादा किया गया था। हालांकि, लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है।
ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से मांग रखी है कि 11,500 रुपये मानदेय देने के वादे को तत्काल लागू किया जाए, आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर उनका नियमितीकरण किया जाए, सेवानिवृत्त होने पर पेंशन व एकमुश्त धनराशि का प्रावधान किया जाए और सभी अस्पतालों में उनके सम्मानजनक व्यवहार के साथ सुरक्षित कार्य माहौल सुनिश्चित किया जाए। आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा मेहरा एवम् आशा कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि आगामी चुनाव से पूर्व उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.