Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला विदिशा के लटेरी में बारिश का कहर,सिंध नदी उफान पर, काछीखेड़ा में आवागमन बंद। लटेरी क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। काछीखेड़ा क्षेत्र में सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
जिला विदिशा के लटेरी में बारिश का कहर,सिंध नदी उफान पर, काछीखेड़ा में आवागमन बंद। लटेरी क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। काछीखेड़ा क्षेत्र में सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शमशाबाद में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश, घर-घर लगाया तिरंगा शमशाबाद में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती प्रदीप माहेश्वरी, सीएमओ और पार्षदगण ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की। घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और तिरंगा भी लगाया गया।1
- nateran kagpur nadi ufaan par aavagaman band नटेरन कागपुर नदी उफान पर आवागमन बंद नटेरन कागपुर नदी उफान पर आवागमन बंद nateran kagpur nadi ufaan par aavagaman band1
- विश्व आदिवासी दिवस पर गुना में गूंजा आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश सिरसी से गुना तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ लिया हिस्सा गुना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुना जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरसी से गुना तक निकली बाइक रैली में आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रैली में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आदिवासी गायक कलाकार भीम कन्नौज की आवाज और डीजे की धुन पर समाजजन नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। माता-बहनों, युवाओं और समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश दिया। क्रांतिकारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद रैली शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से गुना नगर पहुंची। रैली के पश्चात साईं मंडी प्रांगण में विशाल सभा आयोजित की गई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी समाज के मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जयस के सभी साथियों और समाजजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एकता, संस्कृति, अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। रणविजय भूरिया, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। जय आदिवासी युवा शक्ति 🏹1
- रूसिया से देवपुर विश्वनाथ के लिए निकली 51 लीटर जल कावड़ यात्रा गजेन्द्र सिंह दांगी कुरवाई। सावन के पावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ग्राम रूसिया के ग्रामीणों द्वारा 51 लीटर जल की कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा ग्राम रूसिया से प्रारंभ होकर देवपुर विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए एवं भक्ति गीत गाते हुए कावड़ लेकर देवपुर विश्वनाथ पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की गई। कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई।4
- SDERF रेस्क्यू पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों और 7 गौवंश का SDERF ने किया सफल रेस्क्यू लोकेशन : विदिशा स्लग : SDERF रेस्क्यू पथरिया गांव में जलभराव के बीच फंसे 4 लोगों और 7 गौवंश का SDERF ने किया सफल रेस्क्यू लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच ग्राम पथरिया में जलभराव के कारण चार लोग और सात गौवंश फंस गए। सूचना मिलते ही SDERF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। वीओ : ग्राम पथरिया में जलभराव के चलते चार लोगों के फंसे होने की सूचना तहसीलदार के माध्यम से प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही जिला सेनानी होमगार्ड मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे और आठ SDERF जवानों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पानी के बीच फंसे एक महिला और तीन पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही मौके पर फंसे सात गौवंश का भी सफल रेस्क्यू किया गया। वीओ : रेस्क्यू के बाद सभी चार लोगों और सातों गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लोगों को आंगनबाड़ी केंद्र में ठहराया गया है। SDERF टीम की तत्परता और साहस से सभी लोगों और गौवंश को सकुशल बचा लिया गया।4