Shuru
Apke Nagar Ki App…
WATCH दिल्ली: DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने DUSU चुनाव पर कहा, "इस वर्ष विद्यार्थी परिषद सबसे पहले PG और हॉस्टल के लिए लड़ाई लड़ेगी... दिल्ली: DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने DUSU चुनाव पर कहा, "इस वर्ष विद्यार्थी परिषद सबसे पहले PG और हॉस्टल के लिए लड़ाई लड़ेगी...हमारी यह मांग है कि यूनिवर्सिटी में रेंट कंट्रोल एक्ट आना चाहिए और यूनिवर्सिटी में बाहर से आए छात्रों के लिए हॉस्टल खुलने चाहिए, यही हमारी प्रमुख मांग रहेगी...आज पुलिस का छात्रों के साथ अच्छा समन्वय है...जिस तरीके से पिछले एक साल में हमने काम किया, छात्र विद्यार्थी परिषद को पसंद कर रहे हैं। इस वर्ष मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से विजयी रहेगी..."
VACC 24 News
WATCH दिल्ली: DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने DUSU चुनाव पर कहा, "इस वर्ष विद्यार्थी परिषद सबसे पहले PG और हॉस्टल के लिए लड़ाई लड़ेगी... दिल्ली: DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने DUSU चुनाव पर कहा, "इस वर्ष विद्यार्थी परिषद सबसे पहले PG और हॉस्टल के लिए लड़ाई लड़ेगी...हमारी यह मांग है कि यूनिवर्सिटी में रेंट कंट्रोल एक्ट आना चाहिए और यूनिवर्सिटी में बाहर से आए छात्रों के लिए हॉस्टल खुलने चाहिए, यही हमारी प्रमुख मांग रहेगी...आज पुलिस का छात्रों के साथ अच्छा समन्वय है...जिस तरीके से पिछले एक साल में हमने काम किया, छात्र विद्यार्थी परिषद को पसंद कर रहे हैं। इस वर्ष मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से विजयी रहेगी..."
More news from North West Delhi and nearby areas
- *बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी तय हुई:* तिलक अलीगढ़, फेरे दिल्ली में होंगे; भाई सौरभ की भी साथ में शादी होगी उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी तय हो गई है। इस राजनीतिक परिवार में होने जा रही इस डबल वेडिंग (Double Wedding) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तिलक समारोह: दोनों भाइयों का तिलक (गोद भराई/सगाई) 14 नवंबर को अलीगढ़ में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 100 बीघा में तैयारी: अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग पर करीब 100 बीघा के मैदान में भव्य तिलक समारोह की तैयारियां की जा रही हैं, जहां जर्मन हैंगर (वाटरप्रूफ टेंट) लगाए जाएंगे। राज पैलेस का कायाकल्प: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक आवास 'राज पैलेस' की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और नए पत्थर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "...हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। #WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "...हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए की गई पूरी तरह से पक्षपाती बदले की कार्रवाई है। उन्होंने पहले ही कहा था, 'नाम भी रखने दूंगा, निशान भी नहीं रहने दूंगा।' ये लोग कौन हैं? आज वे सत्ता में हैं, हो सकता है कल न हों। उन्हें अपनी सीमा समझनी चाहिए..."1
- DUSU चुनाव 2026: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में मतदान के लिए उमड़े छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए आज दिल्ली के अलग-अलग कॉलेजों में मतदान जारी है। अलीपुर स्थित स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। DUSU चुनाव में छात्र संघ के चार प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर कॉलेज परिसरों में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में करीब 1.5 लाख छात्र मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 सितंबर को मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।1
- रातभर लाइन में इंतज़ार… क्योंकि बात iPhone की जो है! 😂📱 ये सिलेंडर की लाइन नहीं है जनाब… 😂 ये तो iPhone 18 Pro Max की लाइन है! 📱🔥 लोग सारी रात लाइन में बैठे रहे… गैस के लिए मजबूरी, iPhone के लिए दीवानगी! 😜1
- वेस्ट दिल्ली जिलम की साइबर पुलिस की अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर्स पर बड़ी कार्रवाई करके तीन जगहों से 23 आरोपी गिरफ्तार किये वेस्ट दिल्ली जिला के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया संगठित साइबर-फ्रॉड और अवैध इंटरनेशनल कॉल-सेंटर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। वेस्ट दिल्ली में तीन जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। कॉल-सेंटर के मालिकों, मैनेजरों, बैंकरों और टेलीकॉलर समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2 महंगी कारें, 27 लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन, 79,200 रुपये नकद, 11 राउटर, 36 हेडफ़ोन और 25 अडैप्टर बरामद किए गए। वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस को एक संगठित साइबर-फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यह नेटवर्क वेस्ट दिल्ली में कई जगहों से अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर चला रहा था और तकनीकी सहायता (technical-support) के नाम पर धोखाधड़ी करके अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों के नागरिकों को निशाना बना रहा था।1
- Despite sustaining injuries, HC Ramesh Kumar bravely apprehended both accused. Team of PS Keshav Puram, @DCP_NorthWest, arrested two habitual criminals after they attempted to flee & attacked HC Ramesh Kumar during patrolling duty. Despite sustaining injuries, HC Ramesh Kumar bravely apprehended both accused. 3 stolen two-wheelers & 2 stolen mobile phones were recovered, working out 5 cases of theft & motor vehicle theft.1
- स्वरूप नगर पुलिस ने 72 घंटे में बलात्कार और हत्या मामले का किया खुलासा, 3 नाबालिगों समेत 4 को दबोचा दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिंद्रा पिक-अप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक वाहन से कुल 117 कार्टन देशी शराब बरामद किए गए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद शराब के कार्टन पर ‘हरियाणा में बिक्री के लिए सीमित’ लिखा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने शराब से भरे महिंद्रा पिक-अप वाहन को जब्त कर लिया और मौके से दीपक कुमार उर्फ रैंचो और योगेश को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बरामद शराब को दिल्ली में अवैध तरीके से सप्लाई करने की तैयारी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन है और इसे दिल्ली में कहां डिलीवर किया जाना था. इसके साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे अवैध शराब तस्करी गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है. शाहबाद डेयरी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस की नजर बनी हुई है.1
- आगरा में 100 ट्रैक्टर से पहुंचे, पुलिस से रोका तो भिड़ गए; हाईवे पर हनुमान चालीसा पढ़ी आगरा में UGC रोल-बैक (UGC के फैसले का विरोध) को लेकर करीब 1,200 युवाओं ने लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ उग्र प्रदर्शन किया है। पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद युवाओं ने आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया भारी बल की तैनाती: युवाओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए पुलिस ने संवई गांव के पास बैरियर लगाए थे। मौके पर 4 क्रेन (हाइड्रा), 7 बुलडोजर, 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बैरियर तोड़कर भागे: दोपहर तक दोनों पक्षों में गतिरोध बना रहा। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरियर हटा दिए और हाईवे की तरफ दौड़ पड़े ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1