जोधपुर में सेवा का संगम: सोजती गेट गुरुद्वारे में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर , 150 मरीजों को मिला लाभ जोधपुर।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म के भाव के साथ आज इंद्रलोक होम्योपैथी केयर क्लीनिक की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सोजती गेट (आनंद सिनेमा के पास) में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 125 से 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जोधपुर इंटरनेशनल से शशि मेहता, किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की प्रेसिडेंट अनिता परिहार, महासचिव शशि मेहता, एडवोकेट सुनील ओझा एवं कशिश देवलानी ने विशेष सेवाएं दीं। यह शिविर रॉयल प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के सहयोग से आयोजित हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह लोटे, सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा एवं समस्त सेवादारों के सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जोधपुर में सेवा का संगम: सोजती गेट गुरुद्वारे में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर , 150 मरीजों को मिला लाभ जोधपुर।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म के भाव के साथ आज इंद्रलोक होम्योपैथी केयर क्लीनिक की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सोजती गेट (आनंद सिनेमा के पास) में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 125 से 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जोधपुर इंटरनेशनल से शशि मेहता, किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की प्रेसिडेंट अनिता परिहार, महासचिव शशि मेहता, एडवोकेट सुनील ओझा एवं कशिश देवलानी ने विशेष सेवाएं दीं। यह शिविर रॉयल प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के सहयोग से आयोजित हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह लोटे, सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा एवं समस्त सेवादारों के सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- जोधपुर में सेवा का संगम: सोजती गेट गुरुद्वारे में लगा निःशुल्क होम्योपैथी शिविर , 150 मरीजों को मिला लाभ जोधपुर।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म के भाव के साथ आज इंद्रलोक होम्योपैथी केयर क्लीनिक की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सोजती गेट (आनंद सिनेमा के पास) में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 125 से 150 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जोधपुर इंटरनेशनल से शशि मेहता, किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की प्रेसिडेंट अनिता परिहार, महासचिव शशि मेहता, एडवोकेट सुनील ओझा एवं कशिश देवलानी ने विशेष सेवाएं दीं। यह शिविर रॉयल प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स के सहयोग से आयोजित हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार दर्शन सिंह लोटे, सचिव सरदार कुलदीप सिंह सलूजा एवं समस्त सेवादारों के सहयोग से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- सब्जी मंडी में सीडब्ल्यूसी का औचक निरीक्षण,एक बालिका को किया दस्तयाब रावतसर। शुक्रवार अलसुबह बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने पुलिस जाब्ते के साथ होलसेल सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। सीडब्ल्यूसी एवं पुलिस टीम को देखकर मंडी में बालश्रम व भिक्षावृत्ति के लिए आए कई बच्चे मौके से भाग गए। इस दौरान टीम ने एक बालिका को दस्तयाब कर अपने साथ ले लिया। निरीक्षण के दौरान सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने मंडी के दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट रूप से समझाइश करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर बच्चा बालश्रम करता हुआ पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध बालश्रम अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गोयल ने कहा कि होलसेल सब्जी मंडी में अलसुबह बड़ी संख्या में बच्चों से बालश्रम करवाए जाने तथा बदले में उन्हें सड़े-गले फल एवं सब्जियां दिए जाने की लगातार शिकायतें सीडब्ल्यूसी को प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किए जाने की बात सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने एवं बालश्रम की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गोयल ने कहा कि बच्चों से मजदूरी करवाना कानूनन अपराध है और बच्चों का बचपन मजदूरी के लिए नहीं, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए है। मंडी व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी बच्चे को काम पर लगाए जाने की सूचना या मामला सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के परिजनों से भी समझाइश करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को सुबह-सुबह होलसेल सब्जी मंडी में बालश्रम अथवा भिक्षावृत्ति के लिए न भेजें। ऐसा पाए जाने पर दुकानदारों के साथ-साथ संबंधित परिजनों के विरुद्ध भी नियमानुसार मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा सकती है। औचक निरीक्षण के दौरान एडवोकेट एमएल. शर्मा सहायक उपनिरीक्षक भूराराम, कांस्टेबल दलीप कुमार, गृह सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र सुथार, नितिन सुथार सहित अन्य मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद मंडी में बालश्रम को लेकर व्यापारियों एवं चौकीदार को भी जागरूक रहने की हिदायत दी गई।1
- बड़ी चौपड़, जयपुर में पुरोहित जी के कटले में भीषण आग देखते ही देखते आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों और गोदामों तक फैल गई। बड़ी चौपड़, जयपुर में पुरोहित जी के कटले में भीषण आग जयपुर के परकोटा क्षेत्र में बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों और गोदामों तक फैल गई। कपड़ों, प्लास्टिक सामान और चूड़ी-बैंगल्स समेत बड़ी मात्रा में सामान आग की चपेट में आया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बाजार की संकरी गलियों और दुकानों में मौजूद ज्वलनशील सामान के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई रिपोर्टों में शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताए जाने की बात सामने आई है, हालांकि अंतिम कारण की पुष्टि जांच के बाद होगी। आग से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी जनहानि की सूचना नहीं बताई गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई दिया, जबकि दमकलकर्मी कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे।1
- सादुलशहर में खीचड़ गुट का दबदबा कायम: मनीषा खीचड़ निर्विरोध बनीं नगर पालिका अध्यक्ष, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस सादुलशहर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा समर्थित बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में मनीषा खीचड़ निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही सादुलशहर की स्थानीय राजनीति में प्रदीप खीचड़ गुट का प्रभाव एक बार फिर मजबूती से दिखाई दिया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जबकि प्रदीप खीचड़ गुट की ओर से दो नामांकन पत्र जमा करवाए गए थे। नाम वापसी के दिन एक नामांकन वापस ले लिए जाने के बाद मनीषा खीचड़ के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। सादुलशहर में यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में प्रदीप खीचड़ गुट ने भाजपा से अलग राह अपनाते हुए 25 में से 24 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। इस रणनीति का असर चुनाव परिणामों में भी साफ दिखाई दिया और खीचड़ गुट के 22 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर नगर पालिका में मजबूत बहुमत हासिल किया। राजनीतिक हलकों में इसे प्रदीप खीचड़ की बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। मनीषा खीचड़ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सादुलशहर शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक जमकर नाचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदीप खीचड़ ने सादुलशहर की जनता, समर्थकों और सभी निर्वाचित पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उनका साथ दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का भी विशेष आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम किया जाएगा। प्रदीप खीचड़ ने कहा कि सादुलशहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नया बोर्ड नगर पालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। मनीषा खीचड़ के निर्विरोध अध्यक्ष बनने के साथ ही सादुलशहर नगर पालिका में नए नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब क्षेत्र की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नया बोर्ड शहर के विकास और जनसुविधाओं को लेकर किस तरह के फैसले करता है। फिलहाल निर्विरोध निर्वाचन और विजय जुलूस ने सादुलशहर की राजनीति में खीचड़ गुट की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।1
- सिरसा में शुरू हुआ है ट्रक डिस्पैचर बनने का कम्प्लीट प्रशिक्षण, सीखिए लोड बुकिंग से लेकर रेट नेगोशिएशन और ट्रैकिंग तक का काम सिरसा में शुरू हुआ है ट्रक डिस्पैचर बनने का कम्प्लीट प्रशिक्षण, सीखिए लोड बुकिंग से लेकर रेट नेगोशिएशन और ट्रैकिंग तक का काम1
- *हैडलाइन* *सेना में राजस्थान का गौरव: राष्ट्रपति की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, CM भजनलाल शर्मा बोले- बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आप* *हैडलाइन: राजस्थान की बेटी, देश की शान: राष्ट्रपति की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई* *जयपुर, 18 सितंबर।* वर्तमान में माननीया राष्ट्रपति जी की ADC के रूप में दायित्व निभा रहीं राजस्थान की बेटी मेजर नव्या शेखावत जी प्रदेश की बेटियों के सामर्थ्य, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरणादायी मिसाल हैं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भारतीय सेना में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से आपने महिला सशक्तीकरण की एक नई मिसाल कायम की है। आपकी यह गौरवपूर्ण यात्रा राजस्थान की बेटियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने मेजर नव्या शेखावत जी के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। --- *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राजस्थान)* *मो. 9983919191*1
- Hiring Job Title : कॉलिंग का काम रहता है। कंपनी आपको डिजिटल स्किल डेवलपमेंट पर काम सिखाती है। Company / Shop : LEADSGURU AFFILIATED DIGITAL MARKETING, JAIPUR, RAJASTHAN Job Field : WORK FROM HOME Locality : All India Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कंपनी में आप डिजिटल स्किल भी सीख सकते हो और यहां पर कॉलिंग का काम भी कर सकते हैं कंपनी की तरफ से कुछ कस्टमर आपको मिलेंगे उनसे बाउ करके कंपनी की जानकारी और जो कंपनी डिजिटल स्किल सिखाती हैं। उसकी जानकारी कस्टमर को देनी होती है2
- आयुर्वेद विवि में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू#newsjanawaz जोधपुर। 18 सितंबर। डॉ. एस.आर. राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पीजीआईए में वर्ष 2021 बैच के विद्यार्थियों के लिए “शिशिक्षा–बेंच टू बेडसाइड” विषयक इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम 18 से 25 सितंबर तक चलेगा। कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इंटर्नशिप सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक चिकित्सा से जोड़ने का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने अस्पताल में रोगियों के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन, चिकित्सकीय नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पीजीआईए प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह, डीन प्रो. गोविंद प्रसाद गुप्ता, प्रो. महेंद्र कुमार शर्मा एवं चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. ए. नीलिमा रेड्डी सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण, अस्पताल में भूमिका एवं नैदानिक दायित्वों की जानकारी दी गई। स्वागत भाषण डॉ. आशा के.पी. ने दिया तथा संचालन टीम द्वारा किया गया।1