Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनरी बनी जिंदगी की डोर: चंबा में ककीरा-कमलाड़ी मार्ग पर तेज बहाव में फंसा बाइक सवार, ऐसे बची जान Reports: (Haldwani News 20) चुनरी बनी जिंदगी की डोर चंबा ककीरा कमलाडी़ मार्ग पर पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बाइक सवार फस जाता है तो वहां पर रास्ते में एक गाड़ी से जा रहे लोगों ने जो कुछ बहनों ने चुनरी से बांधकर उसे व्यक्ति को बचा लिया गया,
Haldwani News 20
चुनरी बनी जिंदगी की डोर: चंबा में ककीरा-कमलाड़ी मार्ग पर तेज बहाव में फंसा बाइक सवार, ऐसे बची जान Reports: (Haldwani News 20) चुनरी बनी जिंदगी की डोर चंबा ककीरा कमलाडी़ मार्ग पर पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बाइक सवार फस जाता है तो वहां पर रास्ते में एक गाड़ी से जा रहे लोगों ने जो कुछ बहनों ने चुनरी से बांधकर उसे व्यक्ति को बचा लिया गया,
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हल्द्वानी गौला नदी पर बड़ा जलस्तर #local news kichha 1 हल्द्वानी गौला नदी पर बड़ा जलस्तर #local news kichha 11
- स्लग -खटीमा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, विधायक कापड़ी ने उठाई लंबित आंदोलनकारियों की मांग की बात। स्थान - खटीमा ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो -9758494633 एंकर/विजुअल- खटीमा गोली कांड की बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर का खटीमा कांड, 2 सितंबर का मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर का रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड के इतिहास के ऐसे काले अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।सीएम धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। वहीं सात दिन जेल जाने या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार रुपये तथा अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4 हजार 500 से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह की गई है।इसके अलावा पूर्ण रूप से शय्याग्रस्त दिव्यांग राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने और उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था का भी फैसला लिया गया है। और वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी आंदोलन कारियों के सामने अपनी बात रखते हुए कापड़ी ने कहा कि वह पिछले साढ़े चार साल से 253 लंबित राज्य आंदोलनकारियों को आंदोलनकारी घोषित करने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई क्यों नहीं हुई। इसी लिए विधायक कापड़ी शहीदों को नमन कर चले गए। बाइट- 1 पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड बाइट -2 भुवन चन्द्र कापड़ी विधायक खटीमा1
- बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीरों को किया नमन। बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीरों को किया नमन चम्पावत। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सीमांत क्षेत्र बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसएसबी जवानों द्वारा बिगुल वादन के बीच मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम में सीमांत क्षेत्र में विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा भी फहराया गया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक को देश सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को हमेशा याद दिलाएगा कि देश के वीर जवान कठिन और विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थल युवाओं को देश सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। “मैं सैनिक परिवार से आता हूं, सैनिकों से मेरा गहरा जुड़ाव” मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक सैनिक के पुत्र हैं, इसलिए सैनिकों के सम्मान से जुड़े इस कार्य में सहभागी बनना उनके लिए गर्व और भावुकता का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण को दी जा रही प्राथमिकता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले देश के अंतिम गांव कहे जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों को अब भारत के ‘पहले क्षेत्र’ के रूप में देखा जा रहा है। उत्तराखंड को वीर सैनिकों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना या अर्धसैनिक बलों के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान दे रहा है। वीर नारियों और वीरता पदक विजेता सम्मानित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीर नारियों और वीरता पदक विजेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वीर नारी सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, खीमा देवी, माया चन्द, सरस्वती देवी, ललिता चन्द, गीता देवी और पिंकी रैसवाल शामिल रहीं। इसके अलावा वीर माता लक्ष्मी देवी, माता स्व. नायक खीम सिंह तथा वीरता पदक विजेता सूबेदार गोपाल दत्त शर्मा (सेना मेडल) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने वीर नारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों से संवाद किया तथा एसएसबी जवानों के साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सर्वोपरि है और राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (से.नि.), एसएसबी कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम सहित अन्य अधिकारी, सेवानिवृत्त सैनिक, वीर माताएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- चम्पावत: में खेल महाकुंभ-2026 का धमाकेदार आगाज, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात!चम्पावत: में खेल महाकुंभ-2026 का धमाकेदार आगाज, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात! चम्पावत: में खेल महाकुंभ-2026 का धमाकेदार आगाज, CM धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात!1
- रामपुर: 4 महीने बाद पत्नी ने उठाए कमालुद्दीन की मौत पर सवाल, कब्र से शव निकालने की मांग रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र में कमालुद्दीन की मौत का मामला अब 4 महीने बाद फिर चर्चा में है। मृतक की पत्नी अकबरी ने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच कराने और कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। शिकायत में पत्नी ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, उसके पति को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे और बाद में घायल हालत में वापस लाए गए। महिला ने मौत की परिस्थितियों की जांच की मांग की है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और पुष्टि होना बाकी है। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। Uk india tv को Subscribe करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें। #RampurNews #Rampur #Kemri #Kamaluddin #Akbari #RampurCrimeNews #UPNews #UttarPradeshNews #CrimeNews1
- नैनीताल 1 सितंबर शाम 4 बजे का मौसम। वीडियो देखे । थोड़ा हल्की हुई बारिश। नैनीताल 1 सितंबर शाम 4 बजे का मौसम। वीडियो देखे3
- भारी बारिश के बीच चम्पावत में सड़कें सुचारू रखने के लिए प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह JCB तैनात। चम्पावत, 01 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बारिश के चलते विभिन्न मोटर मार्गों पर आए मलबे, पत्थरों और बोल्डरों को हटाने का काम लगातार जारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई की टीमें संवेदनशील मार्गों की लगातार निगरानी कर रही हैं। मार्गों पर मलबा आने की स्थिति में जेसीबी मशीनों के माध्यम से तत्काल सफाई कर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य कम से कम रिस्पांस टाइम में अवरुद्ध मार्गों को खोलकर यातायात सुचारू करना है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जरूरी होने पर ही करें यात्रा लगातार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने आम लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है। नदी-नालों के किनारे, तटीय क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आपदा बचाव एवं राहत इकाइयों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने तथा किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने या आपात स्थिति में करें संपर्क जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत 05965-230819, 05965-230703 7895318895, 7579060090, 9528135726 टोल फ्री: 1077 deoccpt@gmail .com प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपदा या सड़क बाधित होने की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।4
- उत्तराखंड व्यूरो रिपोर्ट आठ लोगों की मौत मलवा घुसने से मां बेटी की मौत1
- अल्मोड़ा में बारिश का कहर : मलवे में दबा मकान महिला समेत दो बच्चों की मौतअल्मोड़ा में बारिश का कहर : मलवे में दबा मकान महिला समेत दो बच्चों की मौत अल्मोड़ा में बारिश का कहर : मलवे में दबा मकान महिला समेत दो बच्चों की मौत1