Shuru
Apke Nagar Ki App…
कितनी अजीब बात है कि बाप से बहस करने की हिम्मत उम्र चढ़ते ही आ जाती है.. लेकिन उन्हें गले लगा लेने की हिम्मत जीवन भर नहीं आ पाती...!
Mr Adarsh
कितनी अजीब बात है कि बाप से बहस करने की हिम्मत उम्र चढ़ते ही आ जाती है.. लेकिन उन्हें गले लगा लेने की हिम्मत जीवन भर नहीं आ पाती...!
More news from बिहार and nearby areas
- सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई चर्चाएं चल रही हैं। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है, इस पर कई नामों को लेकर चर्चा हो रही है।1
- बाल विवाह मुक्ति रथ' ने दी अररिया जिला से बाल विवाह के खात्मे के प्रयासों को रफ्तार जागरूकता का संदेश देने के लिए जिले के गांवों और कस्बों में घूमा 'बाल विवाह मुक्ति रथ' बाल विवाह के खिलाफ तीन चरणों में चले अभियान में धर्मगुरुओं, छात्रों, पंचायतों व वैवाहिक समारोहों में सेवाएं देने वालों को जोड़ा लोगों को दिलाई बाल विवाह के खिलाफ शपथ और दी कानूनी पहलुओं की जानकारी बाल विवाह बच्चों से बलात्कार है और कानून की नजर में दंडनीय अपराध भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे 'बाल विवाह मुक्ति रथ' की यात्रा के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज ने कहा कि हमारे प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया से हम आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त अररिया1
- व्यवहार न्यायालय अररिया में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया व्यापक प्रचार-प्रसार। जिले में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता रथ को व्यवहार न्यायालय परिसर से रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया गुंजन पांडे ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से व्यवहार न्यायालय, अररिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आम लोगों तक जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए जागरूकता प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर 1:35 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार गाड़ियों को रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व, इसके माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय तथा समझौते के आधार पर मामलों के निपटारे के बारे में जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें सुलहनीय आपराधिक वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, समझौता योग्य यातायात चालान, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल से जुड़े विवाद, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण मामले, सेवा एवं पेंशन से जुड़े मामले, उपभोक्ता वाद, बौद्धिक संपदा अधिकार वाद सहित अन्य दीवानी मामलों का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रोहित श्रीवास्तव, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद, न्यायाधीश संतोष कुमार गुप्ता, न्यायाधीश शेफाली नारायण तथा विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- Post by Danish Alam1
- अररिया के गैरा पंचायत में अवैध खाद से भरा ट्रक पकड़ा, कृषि विभाग ने शुरू की जांच अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के गैरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही खाद की खेप को प्रशासन ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद लोड कर लाई जा रही थी, जो वैशाली जिले से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक चालक से जब खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी खाद की प्रत्येक बोरी करीब 45 किलोग्राम की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद की गुणवत्ता, स्रोत और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि किसानों को नकली या अवैध खाद से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Rambalam Patel1
- सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार की राजनीति में इस समय नई हलचल देखने को मिल रही है। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है। राजनीतिक चर्चाओं में Samrat Choudhary, Vijay Sinha और Nishant Kumar जैसे नामों का भी जिक्र हो रहा है। हालांकि अंतिम फैसला राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। 👉 आपकी राय क्या है, बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?1