*मदर्स डे पर प्राथमिक विद्यालय खड़वल में ‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी, बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर* *मदर्स डे पर प्राथमिक विद्यालय खड़वल में ‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी, बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर* अजीत सिंह पत्रकार *औरास, उन्नाव।* मदर्स डे के अवसर पर सोमवार 11.05.2026 को प्रावि खड़वल, औरास प्रांगण में बालिका शिक्षा पर केंद्रित महत्वपूर्ण संगोष्ठी ‘ऊंची उड़ान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम ने की।मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती दीप शिखा ने अपने संबोधन में बालिकाओं की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि “आज की बालिका ही भविष्य की माता है। परिवार का भविष्य उज्ज्वल बनाना है तो बेटियों को पढ़ाना होगा।प्रधान शिक्षक तैमूर आलम ने कहा कि महिलाओं के कंधे पर सिर्फ एक परिवार की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की व्यवस्था निर्भर करती है। ARP डॉ. अंजू रंजना तथा डॉ. पूनम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय में अधिक से अधिक बालिकाओं के नामांकन पर जोर दिया।‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी का आयोजन श्रीमती मोनिका यादव ने किया और मंच संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी, रज्जन लाल, गिरजा शंकर विकास, नफीस, शरीफ, डॉ. मनोज, सीता देवी, ममता द्विवेदी, रामदेवी, उषा, विन्देश्वरी, प्रियंका, रामरती, पूनम, निर्मला, हर्षिता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*मदर्स डे पर प्राथमिक विद्यालय खड़वल में ‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी, बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर* *मदर्स डे पर प्राथमिक विद्यालय खड़वल में ‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी, बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर* अजीत सिंह पत्रकार *औरास, उन्नाव।* मदर्स डे के अवसर पर सोमवार 11.05.2026 को
प्रावि खड़वल, औरास प्रांगण में बालिका शिक्षा पर केंद्रित महत्वपूर्ण संगोष्ठी ‘ऊंची उड़ान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम ने की।मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती दीप शिखा ने अपने संबोधन में बालिकाओं की शिक्षा पर
बल देते हुए कहा कि “आज की बालिका ही भविष्य की माता है। परिवार का भविष्य उज्ज्वल बनाना है तो बेटियों को पढ़ाना होगा।प्रधान शिक्षक तैमूर आलम ने कहा कि महिलाओं के कंधे पर सिर्फ एक परिवार की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि
पूरे समाज की व्यवस्था निर्भर करती है। ARP डॉ. अंजू रंजना तथा डॉ. पूनम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय में अधिक से अधिक बालिकाओं के नामांकन पर जोर दिया।‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी का आयोजन श्रीमती मोनिका यादव ने किया और
मंच संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी, रज्जन लाल, गिरजा शंकर विकास, नफीस, शरीफ, डॉ. मनोज, सीता देवी, ममता द्विवेदी, रामदेवी, उषा, विन्देश्वरी, प्रियंका, रामरती, पूनम, निर्मला, हर्षिता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- ‼️उन्नाव में थार सवार गुंडों का आतंक! घर घेरकर दी गोली मारने की धमकी, CCTV में कैद पूरी वारदात!‼️ उन्नाव से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां दबंगों का खौफ अब घरों तक पहुंच चुका है गदन खेड़ा गांव में एक युवक को पहले रास्ते में रोका गया गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई…और फिर अगले ही दिन थार गाड़ी में सवार 5-6 अज्ञात दबंग सीधे पीड़ित के घर पहुंच गए… घर को घेर लिया… और खुलेआम दी धमकी जहां मिलेगा वहीं गोली मार देंगे! हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार सवाल ये है क्या दबंगों पर होगी सख्त कार्रवाई या फिर ऐसे ही दहशत में जीता रहेगा आम आदमी?2
- बरेली में भी स्वास्थ्य सेवा खुद स्ट्रेचर पर,बेबस बुजुर्ग भर्ती नहीं किया गया। #watch :भाजपा ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवा स्ट्रेचर पर ला दी है। अब बरेली में दिखा ऐसा मिलता जुलता नजारा जहां एक बेबस बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर घर ले जाने को मजबूर हो गया क्योंकि घंटों जिला अस्पताल के चक्कर काटने के बाद भी उसे भर्ती नहीं किया गया। यूपी के मुख्यमंत्री अखबारों में महंगे ऐड देकर तो कभी भाषणों में प्रदेश की जनता को 'विश्व स्तरीय' स्वास्थ्य सुविधाएं देने का भोकाल बनाए हुए हैं। यूपी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिलों के अस्पतालों में जीरो ग्राउंड की हकीकत यह है कि गरीब जनता को इलाज के नाम पर सिर्फ दुत्कार और बदइंतजामी की सजा झेलनी पड़ रही। #highlightsfollowers #Bareilly #UttarPradesh #LatestUpdates #highlights2026 #zerogroundreport #RakeshPandey #ViralNewsUpdate #BreakingNews1
- एलडीए के एसडीएम अधिकारी जब किसानों के बीच पहुंचे तो किसान आक्रोशित नजर आए ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर *एलडीए के एसडीएम अधिकारी जब किसानों के बीच पहुंचे तो किसान आक्रोशित नजर आए* *किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई* *मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को शांत कराने का प्रयास किया* *काफी देर समझाने-बुझाने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ* मड़ियांव क्षेत्र का मामला अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से पत्रकार विजय मिश्रा1
- सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0 ) ।* पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये । जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी । *बरामदगी का विवरणः-* *101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।* *बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारी 2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरी 3. हे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी 4. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 5. हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 7. का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी4
- उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था पीड़िता को योगेंद्र सिंह एवं उनसे जुड़े हुए व्यक्तियों से खतरा महसूस हो रहा है पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कानपुर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए एवं निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।1
- bkt archna bharat gas m grahak pareshan gais ke liye rat ke 1 baje line lagane a raha h fir bhi use silender nahi mil raha h kahi kahte h apka kyc nahi h kahi kahte h apki booking nahi h isme aam nagrik pareshan h1
- कुशीनगर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी....... उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अचानक हुई फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सड़क पर कुछ देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किस कारण हुई और इसमें कोई घायल हुआ है या नहीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।1
- ‼️एक्सप्रेसवे पर मौत की टक्कर! नींद बनी काल बस-ट्रक भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत!‼️ आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला…पटना से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस ने ट्रक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर…बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को आई नींद बनी हादसे की वजह…टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और कई यात्री घायल हो गए घायलों को तुरंत सीएचसी बिल्हौर भेजा गया, जहां से तीन गंभीर को हैलट अस्पताल रेफर किया गया…इलाज के दौरान दो यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप…पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले, यातायात फिर से कराया सुचारु…मृतक बिहार के मजदूर बताए जा रहे हैं, जो रोज़गार की तलाश में दिल्ली जा रहे थे… फिलहाल क्षेत्र में हालात सामान्य, लेकिन इस हादसे ने फिर उठाए सवाल क्या सड़कों पर नींद बन रही है मौत का कारण? Co-editor ✍️Shyam Ji Gupta 9452930700 87389463331
- पंजाब में 'बिहारी' कहकर एक दंपति को लाठियों से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना राज्य में प्रवासी मजदूरों पर बढ़ती हिंसा को उजागर करती है, जिस पर देशभर में आक्रोश है। मानवाधिकार हनन के इस मामले में पुलिस की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1