बगही निमिया टोला में भीषण आग, तीन घर जले, 5 बकरियों समेत गाय-बछड़े की मौत बैरिया अंचल क्षेत्र के बगही निमिया टोला में शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्री करीब 2:40 मिनट पर भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में घर में बंधी पांच बकरियों के साथ एक गाय और उसके बछड़े की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि प्रमोद चौधरी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता देखकर गृहस्वामी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज हवा और आग की लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई और पास स्थित विनोद चौधरी तथा अकलु चौधरी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे। आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में बंधी 5 बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने गाय और उसके बछड़े को अर्धजली अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवारों ने सरकारी मुआवजे की मांग की है।

- मझौलिया मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार सरकार की रजिस्ट्रेशन एवं ई केवाईसी किसानों में पंचायत वार शिविर के माध्यम से कराने एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था को लेकर प्रखंड के सभी प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में किया गया बैठक में विद्यालय के साफ सफाई रंग रोगन एवं घंटी के साथ सभी विषयों की पढ़ाई कर्तव्य निष्ठा के साथ करने को लेकर चर्चा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को कई बिंदुओं पर गाइडलाइन दिया गया उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों के बीच जन जागरूकता लाएं की पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी निश्चित रूप से करा लें अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित होना पड़ेगा उसके लिए सहयोग में सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका जीव का दीदी एवं आशा समेत सभी कार्यपालक सहायकों को लगाया गया हैउन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसान गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं उन्हें राशन कार्ड समेत समुचित लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा सरकार का यह स्पष्ट गाइड लाइन है उन्होंने बताया कि अधिकतर किसान अफवाह में पड़कर किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी नहीं करा रहे हैं उन्हें डरने की बात नहीं है निर्भीक होकर सरकार की योजनाओं से समुचित लाभ लें इस बैठक में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे1
- सुगौली ओवरब्रिज पर बेसुध घायल पड़ा मिला युवक। जांच में वह रक्सौल हरैया निवासी शिक्षक पाया गया। जो मोतिहारी डायट से प्रशिक्षण लेकर वापस हो रहा था।1
- आज 7 फरवरी शनिवार दोपहर करीब 1:30बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 32 हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- भवानीपुर महायज्ञ को लेकर साधु अनूप उपाध्याय बहुत खुश, उन्होंने कहा कि बहुत खुशनसीब है है कि हमारे क्षेत्र में महायज्ञ हो रहा है|1
- 📍गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस झोपड़ी में घुसी, 2 मासूमों की मौ/त #gopalganj #news #bignews #crimenews #accident1
- नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर बना बंधक , वायरल वीडियो के बाद लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी1
- नौतन: सर्दी और घने कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला परिवहन प्राधिकारी के आदेश पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। बेतिया-गोपालगंज बॉर्डर के बरियारपुर स्थित नौतन पुलिस चेक पोस्ट के पास वीक्ली सेफ्टी इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दोपहिया, चारपहिया, ट्रक सहित भारी वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव (रेडियस) टेप लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मूल्य पर अग्निशामक यंत्र एवं मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार के दोपहर करीब 12:00 बजे कंपनी के निदेशक द्वारिका प्रसाद केसरी ने बताया कि उनकी टीम राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बॉर्डर क्षेत्रों में यह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुहासे में टेप लगे वाहनों की पहचान आसानी से होती है, जिससे टक्कर और अनहोनी की संभावना कम होती है। बरियारपुर चेक पोस्ट पर वाहनों को रोककर सावधानीपूर्वक यह कार्य किया जा रहा है।1
- बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज शनिवार 7 फरवरी दोपहर करीब 1:30बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीते 24 घंटे के दौरान बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध समय रहते कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 53अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने47लीटर 210ml शराब, बरामद की है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- भवानीपुर में महायज्ञ अल्टर बाबा के साथ कलस यात्रा सम्पन्न1