मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक। मझौलिया मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार सरकार की रजिस्ट्रेशन एवं ई केवाईसी किसानों में पंचायत वार शिविर के माध्यम से कराने एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था को लेकर प्रखंड के सभी प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में किया गया बैठक में विद्यालय के साफ सफाई रंग रोगन एवं घंटी के साथ सभी विषयों की पढ़ाई कर्तव्य निष्ठा के साथ करने को लेकर चर्चा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को कई बिंदुओं पर गाइडलाइन दिया गया उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों के बीच जन जागरूकता लाएं की पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी निश्चित रूप से करा लें अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित होना पड़ेगा उसके लिए सहयोग में सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका जीव का दीदी एवं आशा समेत सभी कार्यपालक सहायकों को लगाया गया हैउन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसान गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं उन्हें राशन कार्ड समेत समुचित लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा सरकार का यह स्पष्ट गाइड लाइन है उन्होंने बताया कि अधिकतर किसान अफवाह में पड़कर किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी नहीं करा रहे हैं उन्हें डरने की बात नहीं है निर्भीक होकर सरकार की योजनाओं से समुचित लाभ लें इस बैठक में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे
मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक। मझौलिया मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार सरकार की रजिस्ट्रेशन एवं ई केवाईसी किसानों में पंचायत वार शिविर के माध्यम से कराने एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था को लेकर प्रखंड के सभी प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में किया गया बैठक में विद्यालय के साफ सफाई रंग रोगन एवं घंटी के साथ सभी विषयों की पढ़ाई कर्तव्य निष्ठा के साथ करने को लेकर चर्चा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को कई बिंदुओं पर गाइडलाइन दिया गया उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों के बीच जन जागरूकता लाएं की पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी निश्चित रूप से करा लें अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित होना पड़ेगा उसके लिए सहयोग में सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका जीव का दीदी एवं आशा समेत सभी कार्यपालक सहायकों को लगाया गया हैउन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसान गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं उन्हें राशन कार्ड समेत समुचित लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा सरकार का यह स्पष्ट गाइड लाइन है उन्होंने बताया कि अधिकतर किसान अफवाह में पड़कर किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी नहीं करा रहे हैं उन्हें डरने की बात नहीं है निर्भीक होकर सरकार की योजनाओं से समुचित लाभ लें इस बैठक में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे
- *निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित,सुसज्जित और संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता:गरिमा* *==नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण,* *==आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।1
- मझौलिया मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार सरकार की रजिस्ट्रेशन एवं ई केवाईसी किसानों में पंचायत वार शिविर के माध्यम से कराने एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था को लेकर प्रखंड के सभी प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार के अध्यक्षता में किया गया बैठक में विद्यालय के साफ सफाई रंग रोगन एवं घंटी के साथ सभी विषयों की पढ़ाई कर्तव्य निष्ठा के साथ करने को लेकर चर्चा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को कई बिंदुओं पर गाइडलाइन दिया गया उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों के बीच जन जागरूकता लाएं की पंचायत में आयोजित शिविर के माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी निश्चित रूप से करा लें अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित होना पड़ेगा उसके लिए सहयोग में सभी आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका जीव का दीदी एवं आशा समेत सभी कार्यपालक सहायकों को लगाया गया हैउन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसान गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं उन्हें राशन कार्ड समेत समुचित लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा सरकार का यह स्पष्ट गाइड लाइन है उन्होंने बताया कि अधिकतर किसान अफवाह में पड़कर किसान रजिस्ट्रेशन तथा ई केवाईसी नहीं करा रहे हैं उन्हें डरने की बात नहीं है निर्भीक होकर सरकार की योजनाओं से समुचित लाभ लें इस बैठक में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे1
- बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।1
- Maharana Pratap के पिता कौन थे? 👈🏻🚩❓🕉.... Babar aur uske Khandan ke bare mein Sab Jante hain lekin Maharana Pratap ke Pita Kaun the Iske bare mein koi nahin Jaanta aur school mein bhi nahin padhaya tha Aisa Kyu? . . #trending #hindu #mharana #history #viral #post1
- नौतन प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.इस रोग से स्थायी निजात पाने के लिए समाज के हर तबके को एकजुट होकर काम करना होगा.यह बातें शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कही.उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ अभियान तभी सफल होगा जब जनजागरूकता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटेंगे.बैठक में बताया गया कि सत्रह दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं शिक्षक प्रभात फेरी निकालकर गांव-गांव में लोगों को फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के प्रति जागरूक करेंगे.लोगों को यह समझाया जाएगा कि नियमित दवा सेवन से ही इस रोग का उन्मूलन संभव है.स्वास्थ्य प्रबंधक भारतेन्दु कुमार ने दवा वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा वृद्धजनों को फाइलेरिया की दवा नहीं दी जानी है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सावधानीपूर्वक कार्य करने की अपील की.बैठक में बीसीएम राकेश कुमार, विवेक कुमार, नाजीर आशीष कुमार, बिरेंद्र चौधरी, सचिव नगीना पासवान, नंदु राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.1
- मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार के वेंडर को आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ पकड़ा, सुगौली जीआरपी ने भेजा जेल।1
- शुक्रवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से मार पीट व एस सी/एस टी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के मामले कुल छः अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 88/26 के एस सी/एस टी एक्ट प्राथमिकी अभियुक्त भीम ठाकुर उर्फ भीम कुमार पिता हरेंद्र ठाकुर साकिन रामनगर बनकट वार्ड नं.08 ।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 107/26 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता शंभु साह साकिन बैठनिया वार्ड नं.02 ।इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 109/26 मार पीट के अभियुक्तों में चंदन कुमार , कृष्णा साह,रोहित कुमार ,मुना साह सभी साकिन सरिसवा बाजार वार्ड नं.07 ।इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2