logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दक्षिण भारत की तर्ज पर उत्तर भारत के गांवों में भी हो विज्ञान शोध का विकास : नितेश पटेल बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
6 hrs ago

दक्षिण भारत की तर्ज पर उत्तर भारत के गांवों में भी हो विज्ञान शोध का विकास : नितेश पटेल बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोपालगंज गोपालगंज का रितेश ठाकुर डेढ़ साल से दुबई के जेल में है और इधर परिवार दाने-दाने को मोहताज है।।
    1
    गोपालगंज 
गोपालगंज का रितेश ठाकुर डेढ़ साल से दुबई के जेल में है और इधर परिवार दाने-दाने को मोहताज है।।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • #गोपालगंज :- तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त, जबकि घर में मौजूद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहड़ा पंचायत स्थित डुमरिया गांव में बड़ा हादसा।
    1
    #गोपालगंज :- तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त, जबकि घर में मौजूद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहड़ा पंचायत स्थित डुमरिया गांव में बड़ा हादसा।
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local Politician गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • bus wale ne bullet sawar ko kiya overtake bhadke bullet sawar
    1
    bus wale ne bullet sawar ko kiya overtake bhadke bullet sawar
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    8 hrs ago
  • अनियंत्रित बस झोपड़ी में घुसी, दो मासूमों की मौत एक महिला गंभीर ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के गोपालपर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की सूबह एक हृदयविदारक घटना हो गया। एक अनियंत्रित स्कूल बस झोपडी में जा घुसी, जिससे झोपडी में मौजूद दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान जहीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के समय झोपड़ी में मौजूद नूरजहां खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विदित हो कि कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस को डुमरिया गांव का चालक अपने घर लेकर आया था। बस को खडा कर चालक खाना खाने चला गया। इसी दौरान उसके बडे भाई ने बस स्टार्ट कर दी। चालक की अनुपस्थिति में बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे झोपडी में जा घुसी। झोपडी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों मासूमों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडित परिवार को उचित मुआवजा की मांग की है..
    1
    अनियंत्रित बस झोपड़ी में घुसी, दो मासूमों की मौत एक महिला गंभीर 
ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के गोपालपर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की सूबह एक हृदयविदारक घटना हो गया। एक अनियंत्रित स्कूल बस झोपडी में जा घुसी, जिससे झोपडी में मौजूद दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान जहीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में की गई है।  घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
घटना के समय झोपड़ी में मौजूद नूरजहां खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विदित हो कि कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस को डुमरिया गांव का चालक अपने घर लेकर आया था। बस को खडा कर चालक खाना खाने चला गया। इसी दौरान उसके बडे भाई ने बस स्टार्ट कर दी। चालक की अनुपस्थिति में बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे झोपडी में जा घुसी। झोपडी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों मासूमों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडित परिवार को उचित मुआवजा की मांग की है..
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    10 hrs ago
  • एंटीबायोटिक पर तेजस्वी, बैठकर बोले विधानसभा में,दर्द का हवाला, अध्यक्ष बोले- बैठ जाइए
    1
    एंटीबायोटिक पर तेजस्वी, बैठकर बोले विधानसभा में,दर्द का हवाला, अध्यक्ष बोले- बैठ जाइए
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • बेतिया GMCH में हुए मारपीट में दोषी डॉक्टरों के गिरफ्तारी की सदन में अभिषेक रंजन ने की मांग |बेतिया के GMCH में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है उसको लेकर चनपटिया से विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में उठाया जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी का मांग
    1
    बेतिया GMCH में हुए मारपीट में दोषी डॉक्टरों के गिरफ्तारी की सदन में अभिषेक रंजन ने की मांग |बेतिया के GMCH में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है उसको लेकर चनपटिया से विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में उठाया जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी का मांग
    user_Chitranjan kumar media
    Chitranjan kumar media
    पत्रकार बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से जिले में उद्यमिता को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमएफएमई योजना बिहार के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक और उद्योग विभाग के बेहतर समन्वय के कारण राज्य को इस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती का भी माध्यम बन रही हैं। मेगा क्रेडिट कैम्प में पीएमएफएमई योजना के तहत 24 लाभुकों को 142.30 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई, जबकि 4 लाभुकों को 21.50 लाख रुपये की ऋण राशि का विमुक्तिकरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों को 56.40 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाभुक को 1 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजनाओं से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सही एवं प्रभावी उपयोग कर स्वरोजगार को बढ़ाएं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनें। कैम्प के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।
    1
    प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से जिले में उद्यमिता को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमएफएमई योजना बिहार के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक और उद्योग विभाग के बेहतर समन्वय के कारण राज्य को इस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती का भी माध्यम बन रही हैं।
मेगा क्रेडिट कैम्प में पीएमएफएमई योजना के तहत 24 लाभुकों को 142.30 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई, जबकि 4 लाभुकों को 21.50 लाख रुपये की ऋण राशि का विमुक्तिकरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों को 56.40 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाभुक को 1 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई।
जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजनाओं से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सही एवं प्रभावी उपयोग कर स्वरोजगार को बढ़ाएं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनें।
कैम्प के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • पूर्णिया के पप्पू यादव के घर पुलिस का रेड, पप्पू यादव को गिरफ्तार कर सकती है बिहार पुलिस,, कोर्ट का नोटिश , पहले का केश में निकला नोटिस,
    1
    पूर्णिया के पप्पू यादव के घर पुलिस का रेड, पप्पू यादव को गिरफ्तार कर सकती है बिहार पुलिस,,
कोर्ट का नोटिश ,
पहले का केश में निकला नोटिस,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक सड़क हादसे में 65 साल के वृद्ध की मौत हो गई। घर के पास खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश जारी है। मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी जगरनाथ महतो के रूप में हुई है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक सड़क हादसे में 65 साल के वृद्ध की मौत हो गई। घर के पास खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश जारी है। मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी जगरनाथ महतो के रूप में हुई है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.