logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनियंत्रित बस झोपड़ी में घुसी, दो मासूमों की मौत एक महिला गंभीर ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के गोपालपर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की सूबह एक हृदयविदारक घटना हो गया। एक अनियंत्रित स्कूल बस झोपडी में जा घुसी, जिससे झोपडी में मौजूद दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान जहीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के समय झोपड़ी में मौजूद नूरजहां खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विदित हो कि कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस को डुमरिया गांव का चालक अपने घर लेकर आया था। बस को खडा कर चालक खाना खाने चला गया। इसी दौरान उसके बडे भाई ने बस स्टार्ट कर दी। चालक की अनुपस्थिति में बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे झोपडी में जा घुसी। झोपडी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों मासूमों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडित परिवार को उचित मुआवजा की मांग की है..

8 hrs ago
user_Gopalganj Local News
Gopalganj Local News
मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
8 hrs ago

अनियंत्रित बस झोपड़ी में घुसी, दो मासूमों की मौत एक महिला गंभीर ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के गोपालपर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की सूबह एक हृदयविदारक घटना हो गया। एक अनियंत्रित स्कूल बस झोपडी में जा घुसी, जिससे झोपडी में मौजूद दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान जहीरुद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के समय झोपड़ी में मौजूद नूरजहां खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विदित हो कि कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस को डुमरिया गांव का चालक अपने घर लेकर आया था। बस को खडा कर चालक खाना खाने चला गया। इसी दौरान उसके बडे भाई ने बस स्टार्ट कर दी। चालक की अनुपस्थिति में बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे झोपडी में जा घुसी। झोपडी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों मासूमों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडित परिवार को उचित मुआवजा की मांग की है..

More news from Bihar and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक सड़क हादसे में 65 साल के वृद्ध की मौत हो गई। घर के पास खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश जारी है। मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी जगरनाथ महतो के रूप में हुई है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में एक सड़क हादसे में 65 साल के वृद्ध की मौत हो गई। घर के पास खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश जारी है। मृतक की पहचान मकसूदपुर गांव निवासी जगरनाथ महतो के रूप में हुई है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    10 hrs ago
  • insan hai ya plastic
    1
    insan hai ya plastic
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    15 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले को फाइलेरिया यानी हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 45 लाख 14 हजार 193 लोगों को दवा दी जाएगी। जिले के 2237 प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। 11 फरवरी को जिले भर में एमडीए मेगा कैंप भी आयोजित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, हल्की परेशानी दवा का असर है, और उच्च रक्तचाप या मधुमेह वाले लोग भी दवा ले सकते हैं। केवल दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोग दवा न लें। जनता से अपील है कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। जनभागीदारी से ही पश्चिम चंपारण को हाथीपांव मुक्त बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया
    1
    पश्चिम चंपारण जिले को फाइलेरिया यानी हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 45 लाख 14 हजार 193 लोगों को दवा दी जाएगी। जिले के 2237 प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। 11 फरवरी को जिले भर में एमडीए मेगा कैंप भी आयोजित होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, हल्की परेशानी दवा का असर है, और उच्च रक्तचाप या मधुमेह वाले लोग भी दवा ले सकते हैं। केवल दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोग दवा न लें।
जनता से अपील है कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। जनभागीदारी से ही पश्चिम चंपारण को हाथीपांव मुक्त बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • मैरवा में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर मैरवा |बमैरवा–दरौली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उपाध्याय छापर के पास एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तितरा गांव निवासी गब्बर लाठौर के पुत्र धोनी लाठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मैरवा धाम जा रहा था, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। मौके से गुजर रहे इंग्लिश पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रंजीत सिंह ने तुरंत घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है।
    1
    मैरवा में बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर
मैरवा |बमैरवा–दरौली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उपाध्याय छापर के पास एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान तितरा गांव निवासी गब्बर लाठौर के पुत्र धोनी लाठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मैरवा धाम जा रहा था, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया।
मौके से गुजर रहे इंग्लिश पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी रंजीत सिंह ने तुरंत घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    5 hrs ago
  • सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।
    1
    सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 12 वीं के छात्र ने महिला टीचर के होंठ काट डाले। टीचर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। टीचर से छात्र ने पहले भी छेड़खानी की थी जिस पर उसने स्कूल छोड़ दिया था लेकिन छात्र ने रास्ते में उसका पीछा कर पकड़ लिया और शर्मनाक हरकत कर डाली।
    1
    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 12 वीं के छात्र ने महिला टीचर के होंठ काट डाले। टीचर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। टीचर से छात्र ने पहले भी छेड़खानी की थी जिस पर उसने स्कूल छोड़ दिया था लेकिन छात्र ने रास्ते में उसका पीछा कर पकड़ लिया और शर्मनाक हरकत कर डाली।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी  तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • Maharana Pratap के पिता कौन थे? 👈🏻🚩❓🕉.... Babar aur uske Khandan ke bare mein Sab Jante hain lekin Maharana Pratap ke Pita Kaun the Iske bare mein koi nahin Jaanta aur school mein bhi nahin padhaya tha Aisa Kyu? . . #trending #hindu #mharana #history #viral #post
    1
    Maharana Pratap के पिता कौन थे? 👈🏻🚩❓🕉.... 
Babar aur uske Khandan ke bare mein Sab Jante hain lekin Maharana Pratap ke Pita Kaun the Iske bare mein koi nahin Jaanta aur school mein bhi nahin padhaya tha Aisa Kyu? 
. 
. 
#trending #hindu #mharana 
#history #viral #post
    user_Shashi kushwaha
    Shashi kushwaha
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.