सबका सम्मान–जीवन आसान में जिलाधिकारी का जनसंवाद, 93 जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- पश्चिम चंपारण जिले को फाइलेरिया यानी हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 45 लाख 14 हजार 193 लोगों को दवा दी जाएगी। जिले के 2237 प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। 11 फरवरी को जिले भर में एमडीए मेगा कैंप भी आयोजित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, हल्की परेशानी दवा का असर है, और उच्च रक्तचाप या मधुमेह वाले लोग भी दवा ले सकते हैं। केवल दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोग दवा न लें। जनता से अपील है कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। जनभागीदारी से ही पश्चिम चंपारण को हाथीपांव मुक्त बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया1
- बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।1
- नौतन प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.इस रोग से स्थायी निजात पाने के लिए समाज के हर तबके को एकजुट होकर काम करना होगा.यह बातें शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कही.उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ अभियान तभी सफल होगा जब जनजागरूकता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटेंगे.बैठक में बताया गया कि सत्रह दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं शिक्षक प्रभात फेरी निकालकर गांव-गांव में लोगों को फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के प्रति जागरूक करेंगे.लोगों को यह समझाया जाएगा कि नियमित दवा सेवन से ही इस रोग का उन्मूलन संभव है.स्वास्थ्य प्रबंधक भारतेन्दु कुमार ने दवा वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा वृद्धजनों को फाइलेरिया की दवा नहीं दी जानी है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सावधानीपूर्वक कार्य करने की अपील की.बैठक में बीसीएम राकेश कुमार, विवेक कुमार, नाजीर आशीष कुमार, बिरेंद्र चौधरी, सचिव नगीना पासवान, नंदु राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.1
- Maharana Pratap के पिता कौन थे? 👈🏻🚩❓🕉.... Babar aur uske Khandan ke bare mein Sab Jante hain lekin Maharana Pratap ke Pita Kaun the Iske bare mein koi nahin Jaanta aur school mein bhi nahin padhaya tha Aisa Kyu? . . #trending #hindu #mharana #history #viral #post1
- गोपालगंज गोपालगंज का रितेश ठाकुर डेढ़ साल से दुबई के जेल में है और इधर परिवार दाने-दाने को मोहताज है।।1
- #गोपालगंज :- तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त, जबकि घर में मौजूद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहड़ा पंचायत स्थित डुमरिया गांव में बड़ा हादसा।1
- बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1