logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेगा क्रेडिट कैम्प से बदली उद्यमिता की तस्वीर, पीएमएफएमई योजना बनी वरदान : जिलाधिकारी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से जिले में उद्यमिता को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमएफएमई योजना बिहार के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक और उद्योग विभाग के बेहतर समन्वय के कारण राज्य को इस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती का भी माध्यम बन रही हैं। मेगा क्रेडिट कैम्प में पीएमएफएमई योजना के तहत 24 लाभुकों को 142.30 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई, जबकि 4 लाभुकों को 21.50 लाख रुपये की ऋण राशि का विमुक्तिकरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों को 56.40 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाभुक को 1 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजनाओं से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सही एवं प्रभावी उपयोग कर स्वरोजगार को बढ़ाएं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनें। कैम्प के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
6 hrs ago

मेगा क्रेडिट कैम्प से बदली उद्यमिता की तस्वीर, पीएमएफएमई योजना बनी वरदान : जिलाधिकारी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से जिले में उद्यमिता को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमएफएमई योजना बिहार के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक और उद्योग विभाग के बेहतर समन्वय के कारण राज्य को इस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती का भी माध्यम बन रही हैं। मेगा क्रेडिट कैम्प में पीएमएफएमई योजना के तहत 24 लाभुकों को 142.30 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई, जबकि 4 लाभुकों को 21.50 लाख रुपये की ऋण राशि का विमुक्तिकरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों को 56.40 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाभुक को 1 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजनाओं से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सही एवं प्रभावी उपयोग कर स्वरोजगार को बढ़ाएं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनें। कैम्प के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण जिले को फाइलेरिया यानी हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 45 लाख 14 हजार 193 लोगों को दवा दी जाएगी। जिले के 2237 प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। 11 फरवरी को जिले भर में एमडीए मेगा कैंप भी आयोजित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, हल्की परेशानी दवा का असर है, और उच्च रक्तचाप या मधुमेह वाले लोग भी दवा ले सकते हैं। केवल दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोग दवा न लें। जनता से अपील है कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। जनभागीदारी से ही पश्चिम चंपारण को हाथीपांव मुक्त बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया
    1
    पश्चिम चंपारण जिले को फाइलेरिया यानी हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 45 लाख 14 हजार 193 लोगों को दवा दी जाएगी। जिले के 2237 प्रशिक्षित स्वास्थ्य दल अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। 11 फरवरी को जिले भर में एमडीए मेगा कैंप भी आयोजित होगा।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, हल्की परेशानी दवा का असर है, और उच्च रक्तचाप या मधुमेह वाले लोग भी दवा ले सकते हैं। केवल दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोग दवा न लें।
जनता से अपील है कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। जनभागीदारी से ही पश्चिम चंपारण को हाथीपांव मुक्त बनाया जा सकता है। यह कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे किया गया
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
  • बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    बैरिया प्रखंड क्षेत्र के पखनहा बाजार स्थित पालीमैथ और दीप ज्ञान संस्था में लैब ऑफ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने की। उन्होने कहा कि दक्षिण भारत की तरह उत्तर भारत के गांवों में भी विज्ञान शोध को बढ़ावा देने की जरूरत है। वहां विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाएं हैं, जिससे बच्चे नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। यदि ऐसी संस्थाएं हमारे क्षेत्र में भी हों तो ग्रामीण बच्चे भी वैज्ञानिक सोच विकसित कर समाज की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्रामीण युवाओं के बीच विज्ञान शोध आधारित कार्यशाला आयोजित की गई है। बच्चों ने कार्यक्रम को उत्सुकता से सुना और विज्ञान के प्रति जागरूक हुए। मौके पर संस्थापक अवधेश कुमार यादव, मनीष कुमार सहित संस्था के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।
    1
    सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • नौतन प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.इस रोग से स्थायी निजात पाने के लिए समाज के हर तबके को एकजुट होकर काम करना होगा.यह बातें शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कही.उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ अभियान तभी सफल होगा जब जनजागरूकता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटेंगे.बैठक में बताया गया कि सत्रह दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं शिक्षक प्रभात फेरी निकालकर गांव-गांव में लोगों को फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के प्रति जागरूक करेंगे.लोगों को यह समझाया जाएगा कि नियमित दवा सेवन से ही इस रोग का उन्मूलन संभव है.स्वास्थ्य प्रबंधक भारतेन्दु कुमार ने दवा वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा वृद्धजनों को फाइलेरिया की दवा नहीं दी जानी है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सावधानीपूर्वक कार्य करने की अपील की.बैठक में बीसीएम राकेश कुमार, विवेक कुमार, नाजीर आशीष कुमार, बिरेंद्र चौधरी, सचिव नगीना पासवान, नंदु राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
    1
    नौतन प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.इस रोग से स्थायी निजात पाने के लिए समाज के हर तबके को एकजुट होकर काम करना होगा.यह बातें शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने कही.उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ अभियान तभी सफल होगा जब जनजागरूकता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटेंगे.बैठक में बताया गया कि सत्रह दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं शिक्षक प्रभात फेरी निकालकर गांव-गांव में लोगों को फाइलेरिया से बचाव और दवा सेवन के प्रति जागरूक करेंगे.लोगों को यह समझाया जाएगा कि नियमित दवा सेवन से ही इस रोग का उन्मूलन संभव है.स्वास्थ्य प्रबंधक भारतेन्दु कुमार ने दवा वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा वृद्धजनों को फाइलेरिया की दवा नहीं दी जानी है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सावधानीपूर्वक कार्य करने की अपील की.बैठक में बीसीएम राकेश कुमार, विवेक कुमार, नाजीर आशीष कुमार, बिरेंद्र चौधरी, सचिव नगीना पासवान, नंदु राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • Maharana Pratap के पिता कौन थे? 👈🏻🚩❓🕉.... Babar aur uske Khandan ke bare mein Sab Jante hain lekin Maharana Pratap ke Pita Kaun the Iske bare mein koi nahin Jaanta aur school mein bhi nahin padhaya tha Aisa Kyu? . . #trending #hindu #mharana #history #viral #post
    1
    Maharana Pratap के पिता कौन थे? 👈🏻🚩❓🕉.... 
Babar aur uske Khandan ke bare mein Sab Jante hain lekin Maharana Pratap ke Pita Kaun the Iske bare mein koi nahin Jaanta aur school mein bhi nahin padhaya tha Aisa Kyu? 
. 
. 
#trending #hindu #mharana 
#history #viral #post
    user_Shashi kushwaha
    Shashi kushwaha
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • गोपालगंज गोपालगंज का रितेश ठाकुर डेढ़ साल से दुबई के जेल में है और इधर परिवार दाने-दाने को मोहताज है।।
    1
    गोपालगंज 
गोपालगंज का रितेश ठाकुर डेढ़ साल से दुबई के जेल में है और इधर परिवार दाने-दाने को मोहताज है।।
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • #गोपालगंज :- तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त, जबकि घर में मौजूद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहड़ा पंचायत स्थित डुमरिया गांव में बड़ा हादसा।
    1
    #गोपालगंज :- तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त, जबकि घर में मौजूद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरहड़ा पंचायत स्थित डुमरिया गांव में बड़ा हादसा।
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local Politician गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी  तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.