*निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित,सुसज्जित और संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता:गरिमा* *==नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण,* *==आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।

- बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत हुआ है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार के वेंडर को आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ पकड़ा, सुगौली जीआरपी ने भेजा जेल।1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपूरा गाँव में खेत में बकरी चरने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से मां- बेटी बुरी तरह जख्मी हो गर्ड, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का डलाज डाक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मियों में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपरा गांव निवासी रामनाथ महतो की पत्नी तारा देवी और उनकी बेटी कविता कुमारी के रूप में की गई...1
- चिमनी मिल से काम कर घर जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बोलोरो ने मारी ठोकर , स्थिति नाजुक1
- पूर्णिया सांसद पप्पु यादव को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला 1995 का है पप्पू यादव ने 1995 में एक केस में बेल लिया था बेल डिफ्यूज होने के कारण न्यायालय वारंट के आधार पर देर रात पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार|1
- purniya ke pappu yadaw ke ghar chhapa1
- शुक्रवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से मार पीट व एस सी/एस टी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के मामले कुल छः अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 88/26 के एस सी/एस टी एक्ट प्राथमिकी अभियुक्त भीम ठाकुर उर्फ भीम कुमार पिता हरेंद्र ठाकुर साकिन रामनगर बनकट वार्ड नं.08 ।उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 107/26 पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता शंभु साह साकिन बैठनिया वार्ड नं.02 ।इधर मझौलिया थाना कांड संख्या 109/26 मार पीट के अभियुक्तों में चंदन कुमार , कृष्णा साह,रोहित कुमार ,मुना साह सभी साकिन सरिसवा बाजार वार्ड नं.07 ।इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।2
- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से जिले में उद्यमिता को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में आज समाहरणालय सभागार में मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमएफएमई योजना बिहार के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक और उद्योग विभाग के बेहतर समन्वय के कारण राज्य को इस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक मजबूती का भी माध्यम बन रही हैं। मेगा क्रेडिट कैम्प में पीएमएफएमई योजना के तहत 24 लाभुकों को 142.30 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई, जबकि 4 लाभुकों को 21.50 लाख रुपये की ऋण राशि का विमुक्तिकरण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाभुकों को 56.40 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 1 लाभुक को 1 लाख रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुक योजनाओं से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे प्राप्त ऋण का सही एवं प्रभावी उपयोग कर स्वरोजगार को बढ़ाएं और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनें। कैम्प के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारी, उद्योग विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।1
- Post by Mustak ansari1