logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसोई गैस सिलेंडर संकट पर क्या बोले प्रशांत किशोर देखिए? रसोई गैस सिलेंडर संकट पर क्या बोले प्रशांत किशोर देखिए?

7 hrs ago
user_M.A.P NETWORK
M.A.P NETWORK
Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
7 hrs ago

रसोई गैस सिलेंडर संकट पर क्या बोले प्रशांत किशोर देखिए? रसोई गैस सिलेंडर संकट पर क्या बोले प्रशांत किशोर देखिए?

More news from बिहार and nearby areas
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही उनके पुत्र निशांत कुमार भी एक्टिव हो चुके है हर दिन नेताओं से मिल रहे, प्रवक्ताओं की मीटिंग|
    1
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही उनके पुत्र निशांत कुमार भी एक्टिव हो चुके है हर दिन नेताओं से मिल रहे, प्रवक्ताओं की मीटिंग|
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पंडित दीनदयाल चबूतरा के सदस्यों ने मनाया हिंदू नववर्ष व होली मिलन उत्सव बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट बलिया। टाउन डिग्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में सोमवार को पंडित दीनदयाल चबूतरा के सदस्यों द्वारा हिंदू नववर्ष के आगमन और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद पूरा वातावरण भक्ति और फाल्गुन गीतों से गूंज उठा। उपस्थित सदस्यों ने पारंपरिक फाल्गुन गीत प्रस्तुत कर सामाजिक समरसता और सनातनी मूल्यों का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराएं ही समाज की असली शक्ति हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपनी परंपराओं को इसी तरह जीवंत बनाए रखेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: राजीव मोहन चौधरी, अरविंद शुक्ल, मनोज पांडेय, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, विनोद तिवारी, संजय राय, अमित सिंह, कान्ह जी पांडेय, पंकज राय, दिग्विजय सिंह, पियूष चौबे, संजय चौबे, सत्य प्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, माया शंकर राय, किंकर सिंह, जय शंकर राय, अशोक सिंह, श्याम जी तिवारी, बब्लू सिंह, दिनेश राय, रंजीत सिंह, कमलेश पांडेय, प्रमोद पांडेय, भोला सिंह, मुन्ना सिंह, पवन राय, अमित गुप्ता, अभिषेक यादव, अंकित ठाकुर, शिवम, आयुष, नारद सिंह, खड़क तिवारी, प्रमोद सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह, नीतेश बाबू, हिमांशु सिंह, मोनू सिंह, दीवान सिंह, मंटू सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह, कुणाल सिंह, देवव्रत दूबे, पंकज सिंह, ओम नारायण चौबे, अवनीश शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पंडित दीनदयाल चबूतरा के सदस्यों ने मनाया हिंदू नववर्ष व होली मिलन उत्सव
बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट
बलिया। टाउन डिग्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में सोमवार को पंडित दीनदयाल चबूतरा के सदस्यों द्वारा हिंदू नववर्ष के आगमन और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद पूरा वातावरण भक्ति और फाल्गुन गीतों से गूंज उठा। उपस्थित सदस्यों ने पारंपरिक फाल्गुन गीत प्रस्तुत कर सामाजिक समरसता और सनातनी मूल्यों का संदेश दिया।
इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराएं ही समाज की असली शक्ति हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।
सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपनी परंपराओं को इसी तरह जीवंत बनाए रखेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राजीव मोहन चौधरी, अरविंद शुक्ल, मनोज पांडेय, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, विनोद तिवारी, संजय राय, अमित सिंह, कान्ह जी पांडेय, पंकज राय, दिग्विजय सिंह, पियूष चौबे, संजय चौबे, सत्य प्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, माया शंकर राय, किंकर सिंह, जय शंकर राय, अशोक सिंह, श्याम जी तिवारी, बब्लू सिंह, दिनेश राय, रंजीत सिंह, कमलेश पांडेय, प्रमोद पांडेय, भोला सिंह, मुन्ना सिंह, पवन राय, अमित गुप्ता, अभिषेक यादव, अंकित ठाकुर, शिवम, आयुष, नारद सिंह, खड़क तिवारी, प्रमोद सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह, नीतेश बाबू, हिमांशु सिंह, मोनू सिंह, दीवान सिंह, मंटू सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह, कुणाल सिंह, देवव्रत दूबे, पंकज सिंह, ओम नारायण चौबे, अवनीश शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    29 min ago
  • आज 23 मार्च सोमवार शाम करीब 6 बजे समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सोमवारीय बैठक में जिले की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने, अधिक कीमत वसूली या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा अधिकारियों की संलिप्तता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सहकारिता विभाग को पैक्स गोदामों का दो दिनों में भौतिक सत्यापन, किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान और गेहूं अधिप्राप्ति की व्यापक तैयारी के निर्देश मिले। पेंशन योजनाओं में सत्यापन, ट्रांसपोर्ट विभाग को सड़क सुरक्षा उपायों के तहत कार्य पूर्ण करने, तथा सिविल सर्जन को आशा बहाली प्रक्रिया पारदर्शी रखने और फर्जीवाड़े पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    आज 23 मार्च सोमवार शाम करीब 6 बजे समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सोमवारीय बैठक में जिले की विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में एलपीजी आपूर्ति में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिदिन कम से कम 50 औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने, अधिक कीमत वसूली या गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने तथा अधिकारियों की संलिप्तता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन और शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सहकारिता विभाग को पैक्स गोदामों का दो दिनों में भौतिक सत्यापन, किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान और गेहूं अधिप्राप्ति की व्यापक तैयारी के निर्देश मिले। पेंशन योजनाओं में सत्यापन, ट्रांसपोर्ट विभाग को सड़क सुरक्षा उपायों के तहत कार्य पूर्ण करने, तथा सिविल सर्जन को आशा बहाली प्रक्रिया पारदर्शी रखने और फर्जीवाड़े पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    53 min ago
  • कुल मामले प्रस्तुत हुए पच्चीस मौके पर तीन मामले निस्तारण पडरौना/कुशीनगर/जनपद के कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों/विवादों वाले गांव में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं जाए तथा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुला समझौते से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 16, पुलिस विभाग से संबंधित 1 तथा अन्य विभागों से संबंधित 6 प्रकरण शामिल रहे, जबकि कुछ प्रकरण पुलिस एवं राजस्व विभाग से संयुक्त रूप से संबंधित पाए गए। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। *जिलाधिकारी ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण* सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    कुल मामले प्रस्तुत हुए पच्चीस मौके पर तीन मामले निस्तारण
पडरौना/कुशीनगर/जनपद के कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित सबसे अधिक शिकायतों/विवादों वाले गांव में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी स्वयं जाए तथा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुला समझौते से निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित 16, पुलिस विभाग से संबंधित 1 तथा अन्य विभागों से संबंधित 6 प्रकरण शामिल रहे, जबकि कुछ प्रकरण पुलिस एवं राजस्व विभाग से संयुक्त रूप से संबंधित पाए गए। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
*जिलाधिकारी ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण*
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने न्यायालय की पत्रावलियों की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखी ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मझौलिया, पश्चिम चंपारण। भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है। कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    2
    मझौलिया, पश्चिम चंपारण।
भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें।
उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है।
कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    1
    Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • क्या जी आपको इलेक्ट्रिक का सामान लेना है तो आइए ना मेरे दुकान पर!
    1
    क्या जी आपको इलेक्ट्रिक का सामान लेना है तो आइए ना मेरे दुकान पर!
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • बेतिया में बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले आज 23 मार्च सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बलिराम भवन से कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और अमेरिका व इजरायल द्वारा किए गए हमलों का जोरदार विरोध किया। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने साम्राज्यवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से वैश्विक संकट उत्पन्न हुआ है, जिससे गैस और पेट्रोलियम की आपूर्ति प्रभावित होने के साथ महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिका के साथ नीतिगत समझौते कर देशहित की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि वे भगत सिंह के विचारों पर चलते हुए किसी भी साम्राज्यवादी नीति का विरोध करते रहेंगे तथा विश्व शांति की मांग करते हैं।
    1
    बेतिया में बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले आज 23 मार्च सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बलिराम भवन से कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और अमेरिका व इजरायल द्वारा किए गए हमलों का जोरदार विरोध किया। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने साम्राज्यवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से वैश्विक संकट उत्पन्न हुआ है, जिससे गैस और पेट्रोलियम की आपूर्ति प्रभावित होने के साथ महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिका के साथ नीतिगत समझौते कर देशहित की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि वे भगत सिंह के विचारों पर चलते हुए किसी भी साम्राज्यवादी नीति का विरोध करते रहेंगे तथा विश्व शांति की मांग करते हैं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • बलिया: प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्वांचल के क्षत्रिय समाज की भारी उपस्थिति देखने को मिली। यह आयोजन समाज को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, जिसमें एकता को मुख्य संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष भी देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि यदि सरकार यूजीसी के नए नियमों को वापस नहीं लेती है, तो क्षत्रिय समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने महासभा की एकजुटता पर बल देते हुए देशहित में संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता जताई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बेरूआरबारी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई प्रतिनिधि गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान हरि नारायण सिंह, राजू सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह (पूर्व प्रधान), शशि देव सिंह (युवा जिला अध्यक्ष, बलिया), रामनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, शारदा सिंह, चितरंजन, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को कुंवर हरिवंश सिंह, विनोद कुमार सिंह और अश्वनी कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    1
    बलिया: प्रदेश के गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्वांचल के क्षत्रिय समाज की भारी उपस्थिति देखने को मिली। यह आयोजन समाज को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, जिसमें एकता को मुख्य संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया।
समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष भी देखने को मिला।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि यदि सरकार यूजीसी के नए नियमों को वापस नहीं लेती है, तो क्षत्रिय समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने महासभा की एकजुटता पर बल देते हुए देशहित में संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता जताई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बेरूआरबारी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई प्रतिनिधि गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान हरि नारायण सिंह, राजू सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह (पूर्व प्रधान), शशि देव सिंह (युवा जिला अध्यक्ष, बलिया), रामनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, शारदा सिंह, चितरंजन, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
समारोह में समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को कुंवर हरिवंश सिंह, विनोद कुमार सिंह और अश्वनी कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.