बहराइच: रिसिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की तैयारी बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 260/2026 में आरोपी नूर आलम उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र इलियास, निवासी ग्राम अकारे, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण तथा थाना रिसिया प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमन्त यादव, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल कृष्ण मोहन चौरसिया शामिल रहे।
बहराइच: रिसिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की तैयारी बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 260/2026 में आरोपी नूर आलम उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र इलियास, निवासी ग्राम अकारे, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की
संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण तथा थाना रिसिया प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमन्त यादव, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल कृष्ण मोहन चौरसिया शामिल रहे।
- बहराइच। 25 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार रामगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता बहराइच। 25 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार रामगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाचे उर्फ अरमान, निवासी काजीपुरा के रूप में हुई। आरोपी पर गुंडा एक्ट समेत चोरी के दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। रामगांव पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।1
- नानपारा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने मोहा सबका मन! HV TV BREAKING NEWS | नानपारा, बहराइच नानपारा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने मोहा सबका मन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजा नगर, पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने किया शोभायात्रा का स्वागत नानपारा (बहराइच)। नगर नानपारा के वाल्मीकि टोला में सोमवार, 26 अक्टूबर को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज एवं श्रद्धालुओं की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के जयकारों और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण शोभायात्रा में शामिल भव्य एवं मनमोहक झांकियों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन प्रसंगों, रामायण की कथाओं तथा भगवान श्रीराम, माता सीता और लव-कुश से जुड़े दृश्यों का सुंदर चित्रण किया गया। झांकियों को देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही और श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। प्रमुख लोगों की रही सहभागिता कार्यक्रम में कांवरिया संघ के बबलू सिंह, सभासद छत्रपाल तथा नवयुवक वाल्मीकि समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। आयोजन का समापन महाआरती एवं भंडारा-प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। HV TV NEWS की विशेष रिपोर्ट प्रधान संपादक: कमलेश कुमार HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही।1
- विधायक हो तो ऐसा। बहराइच के नानपारा क्षेत्र के विधायक रामनिवास वर्मा जनता दर्शन में आए हुए सभी फरियादियों की। समस्या को बगैर कोई भेदभाव किए हुए सुनते हैं और तुरंत समस्याओं का निस्तारण करवाने का प्रयास करते हैं।1
- महर्षि बाल्मीकि जयन्ती नगर बहराइच 26 अक्टूबर 2026 शोभायात्रा न्यूज़ अपडेट बहराइच - आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे भारी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए।4
- माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है थाना हरदी अंतर्गत कुछ गुंडे माफिया ऐसे हैं जो पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारी करने के नाम पर पीड़ित से 650000 की सूली कीपैसा वापस मांगने पर पीड़ित ही पर फर्जी प्रार्थना पत्र व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है जनपद बहराइच में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा हैऔरयदि झांसा देकर लोगों को फसाने का काम कर रहे हैं ऐसे ही आदर्श सिंह नामककल्याण पूर्वके रहने वाले हैं जोविजय शंकर दीक्षित से 650000 लेकर ठेकेदारी करने के नाम पर वसूली की ठेकेदारीभी नहीं कराई और अब पैसे भी वापस नहीं दे रहा है पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा हैऔर उल्टे ही प्रार्थना पत्र देकरफसाने की कोशिश कर रहा है ऐसे420 या के विरुद्ध तत्काल दंडात्मककार्रवाई की मांग की जाती है3
- दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर बहराइच। मुर्तिहा थाना क्षेत्र के रामनगर कंडा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में पवन कुमार (22) पुत्र जगदीश, निवासी रामनगर कंडा की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक का भी उपचार कराया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी।1
- जनपद बहराइच के नानपारा बाईपास पास एक बार व्यक्ति जो अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था और वह कहीं खो गया है देख लीजिए यह भाई किसी को समझ में आया तो हमारे नंबर पर कॉल करिए 81272640031
- बहराइच: रिसिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजने की तैयारी बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 260/2026 में आरोपी नूर आलम उर्फ मोहम्मद आलम पुत्र इलियास, निवासी ग्राम अकारे, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण तथा थाना रिसिया प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमन्त यादव, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल कृष्ण मोहन चौरसिया शामिल रहे।2