चम्बा जिला में बारिश का दौर जारी है जबकि ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं पर हिमपात हो रहा है। चारों तरफ धुंध छाई हुई है। चम्बा जिला में बारिश का दौर जारी है जबकि ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं पर हिमपात हो रहा है। चारों तरफ धुंध छाई हुई है। वहीं इस बारिश व बर्फबारी से पठानकोट -चंबा -भरमौर एन एच लाहल के समीप, पांगी वाया साच पास मार्ग, खजियार -डलहौज़ी मार्ग सहित जिला के कई अन्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं जिन्हें बहाल करने में संबंधित विभाग जुटा है। जिला में 30 के करीब बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप्प पड़े हैं। वहीं आधा मार्च का माह बीत जाने के बावजूद जिला कड़ाके की ठण्ड की चपेट में आया हुआ है और जनजीवन प्रभावित है।आज और कल जिला में ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने लोगों से की एहतियात बरतने की अपील की है। जिला चंबा के पर्यटक स्थल डलहौजी, खजियार, जोत, चुराह और जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी घाटी में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं किसान और बागवान वर्ग इस बर्फबारी से बेहद खुश है। इन लोगों का कहना है कि इस बारिश और बर्फबारी से आने वाले समय में न केवल पानी की समस्या से निजात मिलेगी अपितु खेतीबाड़ी के साथ सेब के बागवानों को भी अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ गई है। वौइस् ओवर : वहीं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जिला में मौसम की ख़राब स्थिति को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी 21 मार्च तक जिला में मौसम ख़राब रहने की सम्भावना है। बारिश व बर्फबारी के चलते जिला के कई मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उपायुक्त ने ऐसे मौसम में लोगों से बेवजह यात्रा न करने की अपील की है वहीं रात के समय की यात्रा को स्थगित करने की अपील की। उन्होंने लोगों से नदी नालों के करीब न जाने की अपील भी की है क्यूंकि इस समय नदी नालों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है जिससे किसी भी घटना का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकाल में हेल्पलाइन न 1077 पर सूचना दें और मौसम विभाग की पूरी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें। बाइट : उपायुक्त चम्बा

- जिला उपायुक्त चंबा मुकेश रैपसवाल ने जिला चंबा में खराब मौसम के चलते प्रेस के माध्यम से अहम जानकारी देते हुए कहा जरूरी काम होने पर ही घर से निकले और एक टोल फ्री नंबर भी बताया है जिससे पता चल सकता है की रोड कहां पर बंद है और कहां खुले हैं संपर्क कर सकते हैं1
- Post by Rajesh Singh10
- बैजनाथ के चकोल बेहड़ू गांव में एक विवाहित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रामपाल पुत्र स्वर्गीय दीवाना के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी अनुसार युवक ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला जब परिजनों ने युवक के कमरे का दरवाजा काफी देर तक न खुलने पर उसे खोला। अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही अपने मायके गई हुई थी।घटना के बाद परिजनों ने बहू मनीषा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह युवक को परेशान करती थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बैजनाथ में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।1
- प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में लगातार बारिश और भारी बर्फबारी के चलते क्षेत्र का संपर्क प्रदेश, देश और विश्व से पूरी तरह कट गया है। खराब मौसम के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालांकि मौसम साफ होने पर तांदी–संसारी नाला सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वर्तमान हालात में यह मार्ग बंद पड़ा है। पांगी के अंदरूनी क्षेत्रों सहित कुल्लू–किलाड़ के बीच चलने वाली बस सेवा भी पूरी तरह ठप हो गई है। निजी वाहनों से सफर करना भी जोखिम भरा हो गया है। लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण जगह-जगह हिमस्खलन (एवलांच), भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पांगी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब तीन फीट तक और निचले इलाकों में दो फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सुराल, हुडान, कुमार परमार, प्रेग्राम, चस्क, मूर्छ, चस्क भटोरी, सुण, उदीन, चलोली, कुठाह सहित अन्य ऊंचाई वाले गांवों में 12 से 15 इंच ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मुख्यालय किलाड़ और आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 इंच बर्फ गिरी है। वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को जरूरी कार्यों के लिए पैदल ही सफर करना पड़ रहा है, जो बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। वहीं, बर्फबारी के कारण किसानों और पशुपालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कई पशुपालकों के पास चारे की कमी होने लगी है और यदि मौसम ऐसे ही बना रहा तो पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा सकता है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि मार्च माह के मध्य के बाद हुई बर्फबारी से खुबानी और ठंगी के फूलों को नुकसान पहुंचता है, जिससे इस बार ठंगी और जीरा की फसल प्रभावित होने की आशंका है। एसडीएम पांगी अमन दीप सिंह का बयान उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) पांगी अमन दीप सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मौजूदा मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। क्षेत्र में भूस्खलन, पत्थर गिरने और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। सभी लोग जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन इसमें जनता के सहयोग की भी आवश्यकता है।” उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तांदी–संसारी नाला मार्ग पर मशीनरी तैनात कर रखी है, लेकिन सड़क बहाली का कार्य मौसम साफ होने के बाद ही संभव हो पाएगा।1
- Post by Varun Slathia1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- dharamshala triund!1
- अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग चंबा ने खराब मौसम के चलते प्रेस के माध्यम से दिए हमें जानकारी अधिशासी अभियंता बोले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हमारी पहले से ही तैयारीयां होती हैं1