Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना अछल्दा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 अदद देशी शराब क्वार्टर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया-* उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह द्वारा मुखविर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त- विजय सिंह दोहरे पुत्र स्व0 तेजपाल दोहरे निवासी हसनपुर अहिरान थाना अछल्दा जनपद औरैया को 20 अदद देशी शराब क्वार्टर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।👇
Rohit Awsthi
*थाना अछल्दा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 20 अदद देशी शराब क्वार्टर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया-* उ0नि0 राशिद हुसैन मय हमराह द्वारा मुखविर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त- विजय सिंह दोहरे पुत्र स्व0 तेजपाल दोहरे निवासी हसनपुर अहिरान थाना अछल्दा जनपद औरैया को 20 अदद देशी शराब क्वार्टर नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।👇
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Monu Rajput3
- Post by Jeetu Kamal2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।1
- #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya1
- अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।2
- Post by पत्रकार Munish Singh1
- Post by Jeetu Kamal2