Shuru
Apke Nagar Ki App…
unnao hospital breking news
India Ki Soch Buland News
unnao hospital breking news
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨 धनतेरस-दिवाली को लेकर ठाकुरगंज पुलिस अलर्ट, बालागंज में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग लखनऊ। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए ठाकुरगंज पुलिस सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बालागंज क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा और एसीपी चौक शुभम कुमार के निर्देशन में थाना ठाकुरगंज के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज मनुज कुमार और कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर वाहन खड़े न करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरों व उचक्कों से सतर्क रहने की अपील की। त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।1
- unnao hospital breking news1
- *श‼️ साकेत धाम में रामराज्य के बाद गरबा की धूम, भक्ति और संस्कृति का संगम‼️ ➡️उन्नाव के साकेत धाम में प्रभु श्रीराम के राजतिलक के बाद गरबा उत्सव की धूम रही। विधायक पंकज गुप्ता, शशांक शेखर सिंह सनी और अविचल शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों का सम्मान हुआ। अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री शशांक अवस्थी समेत कमेटी पदाधिकारियों, पत्रकारों और महिला मंडल की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बनाया।... ✍🏻 Co-editor-Shyam Ji Gupta1
- थाना स्वरूप नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ देकर उसकी संपत्ति का एग्रीमेंट एवं बैनामा करा लिया गया तथा उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया। थाना स्वरूप नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ देकर उसकी संपत्ति का एग्रीमेंट एवं बैनामा करा लिया गया तथा उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई, जिसमें उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव।1
- गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इनोवा कार डिवाइडर से टकराई; 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इनोवा कार डिवाइडर से टकराई; 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत1
- ‘MODI KAHIN NAHI JAEGA’! BJP का नया रैप सॉन्ग वायरल, इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’—इस नारे के साथ बीजेपी का एक रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर चर्चा में है। गाने की लाइन और उसका अंदाज इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस रैप सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के सोशल मीडिया पोस्ट में भी #ModiKahinNahiJayega हैशटैग के साथ इस गाने को प्रमोट किया गया है। गाने का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक नेतृत्व और उनके भविष्य को लेकर पार्टी के समर्थन को दर्शाता है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रचार के नए अंदाज के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इस पर अपनी अलग-अलग राय जाहिर कर रहे हैं। आज के डिजिटल दौर में राजनीतिक संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए गाने, रैप और छोटे वीडियो का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे कंटेंट के जरिए राजनीतिक दल खासकर युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करते हैं। फिलहाल ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ रैप सॉन्ग चर्चा में है। इस गाने पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए।1
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, अधिकांश शराब के ठेका के बाहर लोग शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं शासन प्रशासन मौन है आखिर क्यों नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट कथित तौर पर सूत्रों के हवाले से किसी राहगीर द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रकाशित कर दिया और वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि आपका कानपुर नगर थाना जाजमऊ चौकी शिव गोदावरी भारत पेट्रोलियम पंप ओम पुरवा ताड़ी खाने के पास के रोड पर बैटरी रिक्शा में रोड के ऊपर खड़ी गाड़ियां के पीछे और रोड पर खुलेआम सार्वजनिक जगह में नशे का सेवन किया जा रहा है रोड पर लोगों का आवागमन बना हुआ है महिलाएं बच्चों का आवागमन बना रहता है शराब का सेवन करने वालों को शासन प्रशासन का भय नहीं आखिर क्यों वीडियो के माध्यम से भारत पेट्रोलियम पंप शासन प्रशासन की विशेष निगरानी रखी जाए क्योंकि त्योहारों का समय चल रहा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास किया जाए और यहां पर डेली शराबियों का जमाव वाला रहता है उल्टी सीधी या गाड़ियां खड़ी रहती है जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी ज्यादा रहती है यह वीडियो कल दिनांक 27 अक्टूबर दिन मंगलवार रात्रि लगभग सात और नौ के आसपास का वीडियो है कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट1
- स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई है, जिसमें स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कम से कम 39 से 46 लोगों की मौत हो गई है और 178 से अधिक लोग घायल हैं। हादसे से जुड़ी मुख्य जानकारी: स्थान: स्पेन के टोलेडो प्रांत में लॉस येबनेस (Los Yébenes) और उर्डा (Urda) शहरों के बीच। समय: बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 9:00 बजे। कारण और स्थिति: एक ही दिशा में जा रही दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसके कारण कई डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान से नीचे पलट गए।1