Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएम धामी ने लिया टिक्की का स्वाद, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश The Aman Times 🌟 सीएम धामी ने लिया टिक्की का स्वाद, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश। चंपावत_ लोहियाहेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पैदल आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रवि के स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय की जानकारी ली और स्वरोजगार के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना स्थानीय अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
सीएम धामी ने लिया टिक्की का स्वाद, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश The Aman Times 🌟 सीएम धामी ने लिया टिक्की का स्वाद, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश। चंपावत_ लोहियाहेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पैदल आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रवि के स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय की जानकारी ली और स्वरोजगार के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना स्थानीय अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- सावन पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में दिखा आस्था और भाई-बहन के प्रेम का संगम सावन पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में दिखा आस्था और भाई-बहन के प्रेम का संगम1
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर के रॉयल पैलेस में आयोजित रक्षा सूत्र मातृशक्ति अभियान का भव्य कार्यक्रम आयोजन बहनों ने बांधा सचिन अग्रवाल की कलाई पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाऐ रही मौजूद1
- नेपाल त्रासदी पर बोले इमरान मसूद- प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा, यूपी में हाई अलर्ट, बोले- पानी को रोक नहीं सकते, बचाव जरूरी सहारनपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालात बेहद भयावह हैं और सामने आए वीडियो विचलित करने वाले हैं। इमरान मसूद ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ का परिणाम गंभीर होता है। पानी के वेग को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा सकते हैं। सांसद ने बताया कि मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे लोगों के तिब्बत-चीन बॉर्डर क्षेत्र में फंसे होने और तेज बहाव में बहने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के प्रभावित होने की खबरें हैं, जो बेहद दुखद है। इमरान मसूद ने कहा कि नेपाल की त्रासदी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। ऐसे में यूपी में हाई अलर्ट रखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत करना जरूरी है।1
- गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं। सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।1
- दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है... खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली1
- अकेले पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरा, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां The Aman Times | रुड़की 🚨 अकेले पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेरा, पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां पिरान कलियर में बाइक पार्किंग को लेकर विवाद, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रुड़की/हरिद्वार_ पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले के दौरान बाइक पार्किंग को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मेले में पुलिसकर्मी एक ठेले के पास खड़ी बाइक को हटवा रहे थे। इसी दौरान हजारा ग्रंट निवासी तालिब नाम के व्यक्ति से पुलिसकर्मी की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अकेले पुलिसकर्मी को घेरकर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों से बहस करते और इसके बाद पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए लाठी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में तालिब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि नियमों के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 🎥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।1
- हरिद्वार बस स्टैंड के पास युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल । हरिद्वार बस स्टैंड के पास युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल ।1
- नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 469 लोगों की मौत नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तेज बहाव में कई घर और अन्य संरचनाएं बह गईं, जबकि लोग जान बचाने के लिए छतों और बालकनियों में शरण लेने को मजबूर हुए। अब तक कम से कम 469 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।1
- डालनवाला में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में आपसी विवाद के दौरान पति रामजी पाल ने पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी खुद आराघर चौकी पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल भी बरामद किया गया।1