logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लांजी नगर मुख्यालय में रविवार, 28 जून की देर शाम लगभग 8 बजे एक ज्वेलर्स व्यापारी के साथ मारपीट और लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। यह वारदात पुलिस थाना लांजी अंतर्गत हुई है, जिसमें कामना ज्वेलर्स, आमगांव रोड के संचालक को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपनी दुकान बंद करके ज्वेलरी थैलों में भरकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, आमगांव रोड पर स्थित एक शराब भट्टी से कुछ ही दूरी पर लुटेरों ने मौका पाकर व्यापारी पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से लहुलुहान हो गए और लुटेरे उनके पास रखे ज्वेलरी के बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जहां यह घटना हुई, वहां से व्यापारी का घर चंद कदमों की दूरी पर ही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की अग्रिम विवेचना कार्यवाही में जुट गई है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए गोंदिया ले जाया गया है। पुलिस आरोपितों की जल्द धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

12 hrs ago
user_Ramanuj Tidke
Ramanuj Tidke
Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

लांजी नगर मुख्यालय में रविवार, 28 जून की देर शाम लगभग 8 बजे एक ज्वेलर्स व्यापारी के साथ मारपीट और लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। यह वारदात पुलिस थाना लांजी अंतर्गत हुई है, जिसमें कामना ज्वेलर्स, आमगांव रोड के संचालक को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपनी दुकान बंद करके ज्वेलरी थैलों में भरकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, आमगांव रोड पर स्थित एक शराब भट्टी से कुछ ही दूरी पर लुटेरों ने मौका पाकर व्यापारी पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से लहुलुहान हो गए और लुटेरे उनके पास रखे ज्वेलरी के बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जहां यह घटना हुई, वहां से व्यापारी का घर चंद कदमों की दूरी पर ही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की अग्रिम विवेचना कार्यवाही में जुट गई है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए गोंदिया ले जाया गया है। पुलिस आरोपितों की जल्द धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • cccccccccccccccccccccggggggggggggg oooooll) llllllllddddd cg old
    1
    cccccccccccccccccccccggggggggggggg oooooll) llllllllddddd
cg old
    user_Banti matre
    Banti matre
    Mechanic बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विधायक अनुज शर्मा ने नकटी गांव मामले पर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले में किसी भी गरीब व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    1
    विधायक अनुज शर्मा ने नकटी गांव मामले पर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले में किसी भी गरीब व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Jaideep Sharma
    Jaideep Sharma
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • दुर्ग जिले की रानीतराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जिसने फर्जी भूमि पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर आवास ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया था। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। यह मामला 06 जून 2026 को सामने आया, जब ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा की सरपंच श्रीमती हुलेश्वरी साहू ने थाना रानीतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, ग्राम तेलीगुंडरा निवासी धनेश्वर कुमार निर्मलकर ने लगभग 1800 वर्गफुट भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार करके आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, न्यू दीपक नगर, दुर्ग में आवास ऋण के लिए आवेदन किया था। जांच के दौरान सरपंच और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पंचायत अभिलेखों के परीक्षण में यह पुष्टि हुई कि संबंधित पट्टा प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत द्वारा कभी जारी नहीं किया गया था, और उस पर अंकित मुहर व प्रमाणीकरण भी वास्तविक नहीं थे। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आंतरिक परीक्षण में भी दस्तावेजों में विसंगति पाई गई, जिसके बाद ऋण आवेदन को अस्वीकृत कर निरस्त कर दिया गया। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना रानीतराई में आरोपी धनेश्वर कुमार निर्मलकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम तेलीगुंडरा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 62, 338, 336(3), 340(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से फर्जी भूमि पट्टा प्रमाण पत्र, फर्जी पंचायत प्रमाण पत्र और ऋण आवेदन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। इस पूरी कार्यवाही में थाना रानीतराई पुलिस की विवेचना टीम ने शिकायत का गहन परीक्षण करते हुए पंचायत अभिलेखों और संबंधित वित्तीय संस्था से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर तथ्यात्मक जांच की, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हुई। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर या प्रस्तुत कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    2
    दुर्ग जिले की रानीतराई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जिसने फर्जी भूमि पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर आवास ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया था। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

यह मामला 06 जून 2026 को सामने आया, जब ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा की सरपंच श्रीमती हुलेश्वरी साहू ने थाना रानीतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, ग्राम तेलीगुंडरा निवासी धनेश्वर कुमार निर्मलकर ने लगभग 1800 वर्गफुट भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार करके आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, न्यू दीपक नगर, दुर्ग में आवास ऋण के लिए आवेदन किया था। जांच के दौरान सरपंच और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पंचायत अभिलेखों के परीक्षण में यह पुष्टि हुई कि संबंधित पट्टा प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत द्वारा कभी जारी नहीं किया गया था, और उस पर अंकित मुहर व प्रमाणीकरण भी वास्तविक नहीं थे। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आंतरिक परीक्षण में भी दस्तावेजों में विसंगति पाई गई, जिसके बाद ऋण आवेदन को अस्वीकृत कर निरस्त कर दिया गया।

विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना रानीतराई में आरोपी धनेश्वर कुमार निर्मलकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम तेलीगुंडरा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 62, 338, 336(3), 340(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से फर्जी भूमि पट्टा प्रमाण पत्र, फर्जी पंचायत प्रमाण पत्र और ऋण आवेदन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।

इस पूरी कार्यवाही में थाना रानीतराई पुलिस की विवेचना टीम ने शिकायत का गहन परीक्षण करते हुए पंचायत अभिलेखों और संबंधित वित्तीय संस्था से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर तथ्यात्मक जांच की, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हुई। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर या प्रस्तुत कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बालाघाट जिले के जराहमोहगांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर बंधे चार मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई है।
    1
    बालाघाट जिले के जराहमोहगांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर बंधे चार मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खाद के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ 'किसान गर्जना' संगठन ने शुक्रवार को हल्ला बोल करने की घोषणा की है। इस विरोध प्रदर्शन के तहत, कटंगी में एक पैदल मार्च निकाला जाएगा। 'किसान गर्जना' के सदस्य इस मार्च के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें खाद की बढ़ी हुई कीमतों पर अपनी आपत्ति और मांगें रखेंगे।
    1
    खाद के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ 'किसान गर्जना' संगठन ने शुक्रवार को हल्ला बोल करने की घोषणा की है। इस विरोध प्रदर्शन के तहत, कटंगी में एक पैदल मार्च निकाला जाएगा। 'किसान गर्जना' के सदस्य इस मार्च के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें खाद की बढ़ी हुई कीमतों पर अपनी आपत्ति और मांगें रखेंगे।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा तिल्दा और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों तिल्दा तथा तुलसी में किसान हितैषी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और कृषि से जुड़ी सेवाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें अधिकतम लाभ पहुँचाना था। कार्यक्रम की शुरुआत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा तिल्दा में ध्वजारोहण के साथ हुई। बैंक अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को कृषि ऋण, फसल ऋण, बैंकिंग सेवाओं और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, किसानों को समय पर ऋण भुगतान करने, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी कड़ी में, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा और तुलसी में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था, ऋण सुविधाओं, सहकारी योजनाओं तथा कृषि विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने किसानों से समितियों के माध्यम से संचालित इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह भी किया। इन कार्यक्रमों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक शोभाराम साहू, सहायक लेखापाल मनीष दुबे, तिल्दा समिति के अध्यक्ष मनहरण वर्मा, समिति प्रभारी भूवन साहू, सीईओ शशांक बल्लेवार, नरसिंग वर्मा, गुलाब आदिल, महेश शर्मा सहित बैंक एवं समिति के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
    3
    तिल्दा-नेवरा में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा तिल्दा और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों तिल्दा तथा तुलसी में किसान हितैषी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और कृषि से जुड़ी सेवाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें अधिकतम लाभ पहुँचाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा तिल्दा में ध्वजारोहण के साथ हुई। बैंक अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को कृषि ऋण, फसल ऋण, बैंकिंग सेवाओं और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, किसानों को समय पर ऋण भुगतान करने, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी कड़ी में, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिल्दा और तुलसी में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था, ऋण सुविधाओं, सहकारी योजनाओं तथा कृषि विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने किसानों से समितियों के माध्यम से संचालित इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह भी किया।

इन कार्यक्रमों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक शोभाराम साहू, सहायक लेखापाल मनीष दुबे, तिल्दा समिति के अध्यक्ष मनहरण वर्मा, समिति प्रभारी भूवन साहू, सीईओ शशांक बल्लेवार, नरसिंग वर्मा, गुलाब आदिल, महेश शर्मा सहित बैंक एवं समिति के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि जून महीने में बारिश उम्मीद से काफी कम दर्ज की गई है। इस बीच, हुई डेढ़ घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा कर दी, जिससे परेशानी बढ़ गई है।
    1
    मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि जून महीने में बारिश उम्मीद से काफी कम दर्ज की गई है। इस बीच, हुई डेढ़ घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा कर दी, जिससे परेशानी बढ़ गई है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.