Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक और अलीशा बानो बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक और अलीशा बानो बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद इस यात्रा में तमन्ना के पति अमन त्यागी भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं 11 अगस्त (सावन शिवरात्रि) को डासना देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। तमन्ना मलिक का कहना है कि देश का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है और किसी की आस्था पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। संभल जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सतर्क हैं। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
Bulandshahr Times News
संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक और अलीशा बानो बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक और अलीशा बानो बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद इस यात्रा में तमन्ना के पति अमन त्यागी भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं 11 अगस्त (सावन शिवरात्रि) को डासना देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। तमन्ना मलिक का कहना है कि देश का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है और किसी की आस्था पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। संभल जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सतर्क हैं। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, डीएम-एसएसपी ने की यात्रा सफल होने की कामना बुलंदशहर सावन मास के दौरान गंगोत्री और हरिद्वार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल और कांवड़ लेकर बुलंदशहर पहुंच रहे हैं इसी क्रम में आज 9 अगस्त 2026 को शासन के निर्देशों के तहत बुलंदशहर के प्रमुख शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की सावन के पावन माह में बुलंदशहर की धरती हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- परवाना महमूदपुर। आगामी 16 अगस्त को वीरांगना अवन्तीबाई लोधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम परवाना महमूदपुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार, 9 अगस्त को हीरा पैलेस, परवाना में बैठक आयोजित की गई। ग्राम परवाना महमूदपुर में वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के जन्मदिवस के अवसर पर 16 अगस्त को एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार, 9 अगस्त को शाम 6 बजे हीरा पैलेस, परवाना में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेशचंद एडवोकेट ने की। इसमें उपस्थित लोगों ने शोभायात्रा को सफल और भव्य बनाने पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने बताया कि वीरांगना अवन्तीबाई लोधी का जन्मदिवस गांव में कई वर्षों से मनाया जा रहा है, और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए बैठक में सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया। इस समिति में मुकेश कुमार लोधी (एडवोकेट) को अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार जी को उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश माहूर को सचिव, धनपाल सिंह जी को सह सचिव और धर्मपाल सिंह जी को कोषाध्यक्ष चुना गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की है। शोभायात्रा 16 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे निकाली जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर वीरांगना अवन्तीबाई लोधी के जन्मदिवस को भव्य रूप से मनाने का आग्रह किया है। बैठक में ग्राम प्रधान परवाना महमूदपुर श्यौराज सिंह लोधी, प्रेम सिंह लोधी (बैटरी मिस्त्री), जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया, रविंद्र कुमार लोधी, राहुल मुनीम, एडवोकेट प्रदीप लोधी, डॉ. सतीश लोधी (ईलना), राजकुमार लोधी, विजेंद्र सिंह लोधी, मास्टर योगेंद्र लोधी, जंगलिया व्यापारी, भारत सिंह लोधी, राजेंद्र नेताजी, धर्मवीर सिंह लोधी और जगबीर सिंह लोधी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।1
- अनूपशहर बुलंदशहर में भी शिव भक्तों पर आसमान से बरसे फूल। डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने की पुष्पवर्षा। बुलंदशहर में मस्तराम घाट, अम्बकेश्वर धाम और गंगेरुआ मंदिर पर बरसे फूल2
- चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर जादौन पुलिस चौकी के पास शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल महाभंडारे एवं विश्राम शिविर का भव्य आयोजन किया गया है चोला क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों के लिए विशाल महाभंडारे व विश्राम शिविर का आयोजन, ग्राम प्रधान संजय सिंह ने संभाली कमान बुलंदशहर/चोला: चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर जादौन पुलिस चौकी के पास शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए एक विशाल महाभंडारे एवं विश्राम शिविर का भव्य आयोजन किया गया है। यह सराहनीय पहल ग्राम फतेहपुर जादौन के ग्राम प्रधान संजय सिंह जी की ओर से की गई है। पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान सुदूर क्षेत्रों से जल लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शिविर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं: विश्राम एवं छाया की व्यवस्था: श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम के लिए विशाल टेंट (पंडाल) लगाया गया है, जिसमें बिछौने, कूलर और पंखों का पूरा प्रबंध है। खान-पान व पेयजल: महाभंडारे के माध्यम से कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन तथा ठंडे व स्वच्छ पेयजल की निरंतर व्यवस्था की गई है। कांवड़ स्टैंड व सुरक्षा: पुलिस चौकी के ठीक समीप आयोजन होने से सुरक्षा व्यवस्था सुचारू है और कांवड़ रखने के लिए विशेष स्टैंड भी तैयार किए गए हैं। ग्राम प्रधान संजय सिंह और उनकी पूरी टीम खुद मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही है। इस सेवा भाव की कांवड़ यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।4
- संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक और अलीशा बानो बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक और अलीशा बानो बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद इस यात्रा में तमन्ना के पति अमन त्यागी भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं 11 अगस्त (सावन शिवरात्रि) को डासना देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। तमन्ना मलिक का कहना है कि देश का संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी देता है और किसी की आस्था पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। संभल जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर सतर्क हैं। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बकरी को निगल रहा था अजगर, देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप रिपोर्टर ज्योति गुप्ता धाता। फतेहपुर जिले के धाता विकासखंड के रसूलपुर गांव के बाहर रविवार को गन्ने के खेत में निजी नलकूप के पास करीब कई फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर बगीचे में बंधी आसन अली की बकरी को निगल रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास निजी नलकूप लगा है। इसी के आसपास अजगर दिखाई दिया। पास के बगीचे में आसन अली की बकरी बंधी थी। अजगर ने बकरी को अपनी चपेट में ले लिया और उसे निगलना शुरू कर दिया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर बकरी को काफी हद तक निगल चुका था। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गई। अजगर को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। लोग काफी देर तक दूरी बनाकर खड़े रहे। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और रस्सी की मदद से अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने अजगर को नियंत्रित करने के लिए उसे रस्सी से बांध दिया, ताकि वह आसपास मौजूद लोगों और पशुओं को नुकसान न पहुंचा सके। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अजगर की फोटो खींची और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को भी घटना की सूचना पहले ही दे दी थी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत और आसपास के बगीचों में जंगली जीव दिखाई देने से लोगों में भय बना रहता है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुपालकों को सावधानी बरतनी पड़ती है। वन विभाग के रेंजर आकाश सिंह ने बताया कि टीम मौके पर पहुंची थी और अजगर को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है।1