Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षक मैं मिली कई बातों में कमियां
Jeetu Raje
नगर निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षक मैं मिली कई बातों में कमियां
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षक मैं मिली कई बातों में कमियां1
- उज्जैन में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पत्थरबाजी, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई1
- डबरा सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 19 चोरी की बाइकों के साथ 1 शातिर चोर सहित 2 अन्य दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 19 चोरी की बाइकों के साथ 1 शातिर चोर सहित 2 अन्य दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार डबरा में पुलिस को वाहन चोर गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डबरा सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर और उसके दो साथियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बतादे की ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश एवं एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डबरा सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि झांसी रोड सिंध नदी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कम दाम में बाइक बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी मोहित पटेल उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्वालियर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने डबरा रेलवे स्टेशन टिकट घर के पास से चोरी हुई स्प्लेंडर सहित अन्य राज्यों व थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर सिंध नदी के बीहड़ में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं कुल 16 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आगे की पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों—घनश्याम यादव (23 वर्ष, निवासी मऊरानीपुर, झांसी) और बलराम अहिरवार (28 वर्ष, निवासी चरखारी, महोबा)—का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों को बगरोली हनुमान जी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर, चांदपुर तिराहा के पास खेत की झाड़ियों से 3 और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस तीनों आरोपियों से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ कर रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा, सब-इंस्पेक्टर विश्ववीर जाट और साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही है।3
- सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद रंगोली के माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक आंगनबाड़ी मिलन में स्वास्थ्य देखभाल सहित एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान किशोर-किशोरियों व बच्चों को बांटे गए पुरस्कार और मिष्ठान जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में 'आंगनबाड़ी मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने जनसमूह को मातृत्व स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम व सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण जनों को समय पर एचआईवी जांच कराने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री नंबर 1097 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। संतुलित आहार व कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी) की रोकथाम तथा कुपोषण मुक्ति के उपायों पर विस्तार से समझाइश दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने कठिन व विशिष्ट परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पोषण की निरंतर देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र वनी कार्यक्रम स्थल पर 'मातृत्व एवं शिशु देखभाल', 'गर्भवती की देखभाल' तथा 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती सुंदर रंगोलियां सजाई गईं, जो जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्राम सचिव दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- मुरैना में अवैध रेत पर शिकंजा: पुलिस को देख ट्रॉली छोड़ भागा चालक, रैकी में लगीं 2 बाइक भी जब्त मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई मुरैना। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रॉली और रैकी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹3 लाख है। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काली माता मंदिर के पास शिवनगर में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो मोटरसाइकिल सवार कथित रूप से ट्रैक्टर चालक को पुलिस के आने की सूचना देकर ट्रॉली भगाने के लिए कहने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को रास्ते में छोड़कर भाग गया। वहीं दोनों मोटरसाइकिल सवार भी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से रेत से भरी ट्रॉली, अपाचे और हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की। जांच में ट्रॉली में चंबल नदी की रेत होना पाया गया। मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 484/26, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस ने जब्त ट्रॉली के राजसात की कार्रवाई के लिए वन विभाग को भी सूचना दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।1
- ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गोरखी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गोरखी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना1
- ग्वालियर: शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का मामला, युवक गिरफ्तार! युवती से शादी का वादा कर शोषण करने और दबाव बनाने पर 'जाति' का हवाला देकर मुकरने वाले युवक को थाटीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई: दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज। ग्वालियर: शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म का मामला, युवक गिरफ्तार! युवती से शादी का वादा कर शोषण करने और दबाव बनाने पर 'जाति' का हवाला देकर मुकरने वाले युवक को थाटीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई: दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज।1
- गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवासा गांव में अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवासा गांव में मंगलवार को लगभग 5 बजे नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना लगने के बाद नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम हेतु मंगलवार को लगभग 9 बजे गोहद अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है1