हाईवे पर ट्रक खड़ा कर लगाया जाम, लंबी वाहनों की कतार, पुलिस ने संभाला मोर्चा हाईवे पर ट्रक खड़ा कर लगाया जाम, लंबी वाहनों की कतार, पुलिस ने संभाला मोर्चा बायतु राष्ट्रीय राजमार्ग NH-25 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक ने बीच हाईवे पर ट्रक खड़ा कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारा गया था। इस घटना से नाराज चालक ने अपना ट्रक हाईवे पर ही खड़ा कर दिया, जिसके चलते कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे आमजन, यात्री और अन्य वाहन चालक भीषण गर्मी में परेशान नजर आए। बायतु पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। घटना को लेकर हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हाईवे पर ट्रक खड़ा कर लगाया जाम, लंबी वाहनों की कतार, पुलिस ने संभाला मोर्चा हाईवे पर ट्रक खड़ा कर लगाया जाम, लंबी वाहनों की कतार, पुलिस ने संभाला मोर्चा बायतु राष्ट्रीय राजमार्ग NH-25 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक ने बीच हाईवे पर ट्रक खड़ा कर दिया, जिससे दोनों तरफ
वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारा गया था। इस घटना से नाराज चालक ने अपना ट्रक हाईवे पर ही खड़ा कर दिया, जिसके चलते कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे आमजन,
यात्री और अन्य वाहन चालक भीषण गर्मी में परेशान नजर आए। बायतु पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। घटना को लेकर हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
- Post by भैरू लाल प्रजापत1
- Post by खटक न्यूज सेड़वा1
- 4 साल से पानी आज तक भी नहीं आया है नल लगाकर गए हैं चार साल से परंतु पानी की एक बूंद तक पर आज तक इस नल से नहीं देखी हमने सरकार से मेरा एक ही निवेदन है कि जल्द से जल्द हमको जल प्रदान करें हमारे गांव में एक ही समस्या है और वह पानी की नल सबके घर है परंतु पानी नहीं सरकार से मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द हमको पानी मिलना चाहिए जब तक पानी नहीं मिलेगा तब तक कोशिश जारी रखेंगे हम लोग 4 साल हो गई नाल दल के रखे हैं सभी के घर पर परंतु पानी की गन कैसी के घर आज तक नहीं पहुंचाई गई हमारी सरकार क्या कर रही है पता नहीं मेरा नाम राजू राम सोशल मीडिया में एप्लीकेशन के साथ में एक खबर पहुंचाना चाहता हूं सरकार को सरकार से एक ही निवेदन है कि मेरी बात सुने मैं आवाज उठाना चाहता हूं इस मामले की वजह से हमको 4 साल से तक पानी नहीं मिला नल दल के रखे हैं परंतु पानी नहीं आता है किसान अब खेत छोड़कर जाने ही वाले हैं अगर पानी नहीं मिले तो परंतु यह सोच कर बैठे हैं कि वह जाए तो जाए कहां और जगह कोई बच्ची नहीं है अब गरीब किसान कहां जाएगा अब पानी जो पहुंचते ही नहीं सरकार क्या करें उसे बड़े-बड़े अधिकारी पानी के नल डलवा दिए और पैसे खा गए परंतु आज तक पानी की एक जून तक फिर नहीं पहुंची किस तक मैं अधिकारी को इतना ही पूछना चाहता हूं कि मेरे यह बात सुने और पानी की व्यवस्था की जाए धन्यवाद1
- पोकर। से खबर पोकरण में आंधी के बाद झमाझम बारिश, शहर की बिजली गुल—गर्मी से राहत के साथ बढ़ी उमस की आशंका पोकरण में भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। धूल भरी तेज आंधी के बाद करीब शाम 7:50 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे आमजन को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के साथ ही शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि तेज गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश को राहत भरी बताया। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस बारिश के बाद उमस बढ़ेगी और तापमान में भी इजाफा हो सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां एक ओर राहत दी, वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी और उमस की चिंता भी सता रही है।1
- व्यापारियों और स्थानीय लोगों में रोष, बारिश में बढ़ सकती है परेशानी रानीवाड़ा कस्बे में पुलिस थाने के पीछे स्थित क्षेत्र में नाली व्यवस्था की बदहाली अब स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। यहां पक्की नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान करने के बजाय केवल रेत डालकर अस्थायी रूप से नाली जैसी व्यवस्था बनाई गई है, जो किसी भी समय टूट सकती है। दुकानों के आगे पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में स्थिति और भयावह हो सकती है। कच्ची नाली बारिश के पानी में बह सकती है, जिससे पूरा इलाका कीचड़ और जलभराव की चपेट में आ जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की नाली निर्माण करवाने और सड़क पर फैल रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे1
- जोधपुर जिले के बोरुंदा कस्बे में लोहारों व मेघवालो के मोहल्ला क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बोरुंदा निवासी राजेंद्र डांगी के घर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर नकदी और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राजेंद्र डांगी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 1 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच वह अपनी पत्नी को लेने घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी (बक्से) में रखे करीब 30 से 35 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी का कंदोरा, चांदी के छड़े (दो जोड़ी, लगभग 250 ग्राम) और करीब 4.5 तोले का रखड़ी सेट चोरी कर लिया। जब पीड़ित घर लौटा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद पीड़ित ने बोरुंदा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों को जल्द पकड़ने और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने चोरी की वारदात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज का बीटीएस लोकेशन के आधार पर चोर को ढूंढने व आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की तलाश की जा रही है।2
- आज 2 मई 2026 की बड़ी खबरों में— पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान, ईरान-इजरायल तनाव के बीच Donald Trump ने शांति प्रस्ताव ठुकराया, LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, Delhi Capitals की शानदार जीत Rajasthan Royals पर, और Jabalpur क्रूज हादसे में बढ़ती मौतों का आंकड़ा। इन सभी खबरों को आसान और तेज तरीके से जानिए इस वीडियो में।1
- शनिवार को रामदेवरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई जिसमें लोहावट निवासी दो भाई रामदेवरा दर्शन करने आए थे तभी रामदेवसर तालाब में डूबने से 15 वर्षीय महेंद्र की मौत हो गई वही सूचना के बाद हेड कांस्टेबल रोहित पालीवाल मौके पर पहुंचे और शव को पोकरण जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को घटना की सूचना दी ।1
- रानीवाड़ा-भीनमाल हाईवे पर स्थित चितरोड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान भीनमाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गई। चालक संभल पाता उससे पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरोड़ी चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, चेतावनी संकेत लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1