चितरोड़ी चौराहे पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में वाहन क्षतिग्रस्त रानीवाड़ा-भीनमाल हाईवे पर स्थित चितरोड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान भीनमाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गई। चालक संभल पाता उससे पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरोड़ी चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, चेतावनी संकेत लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
चितरोड़ी चौराहे पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में वाहन क्षतिग्रस्त रानीवाड़ा-भीनमाल हाईवे पर स्थित चितरोड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान भीनमाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गई। चालक संभल पाता उससे पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरोड़ी चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, चेतावनी संकेत लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
- व्यापारियों और स्थानीय लोगों में रोष, बारिश में बढ़ सकती है परेशानी रानीवाड़ा कस्बे में पुलिस थाने के पीछे स्थित क्षेत्र में नाली व्यवस्था की बदहाली अब स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। यहां पक्की नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे इलाके में जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़क पर लगातार बह रहे गंदे पानी से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान करने के बजाय केवल रेत डालकर अस्थायी रूप से नाली जैसी व्यवस्था बनाई गई है, जो किसी भी समय टूट सकती है। दुकानों के आगे पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है और व्यापार पर असर पड़ रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में स्थिति और भयावह हो सकती है। कच्ची नाली बारिश के पानी में बह सकती है, जिससे पूरा इलाका कीचड़ और जलभराव की चपेट में आ जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्की नाली निर्माण करवाने और सड़क पर फैल रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे1
- आबूरोड के निकटवर्ती गिरवर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के तहत एकदिवसीय ‘प्रधानाचार्य वाकपीठ’ का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश पुरोहित के संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के शिक्षाविदों और प्रधानाचार्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गिरवर की प्रशासक श्रीमती शर्मीली देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच सोमाराम दादरिया उपस्थित रहे। वाकपीठ की अध्यक्षता विमल मित्तल ने की तथा सचिव की भूमिका हीरालाल पुरोहित ने निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्रारंभ केवल नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने का अवसर है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार को अपनाने पर जोर दिया। आयोजनकर्ता प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन उपप्रधानाचार्य राजेश कर्दम द्वारा किया गया। वाकपीठ के पहले सत्र में प्रवेशोत्सव, संबलन अभियान और प्रभावी प्रार्थना सभा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वहीं द्वितीय सत्र में शालादर्पण, मॉड्यूल्स, आईएफएमएस 3.0 और पुस्तकालय के शैक्षिक उन्नयन में प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई।2
- 4 साल से पानी आज तक भी नहीं आया है नल लगाकर गए हैं चार साल से परंतु पानी की एक बूंद तक पर आज तक इस नल से नहीं देखी हमने सरकार से मेरा एक ही निवेदन है कि जल्द से जल्द हमको जल प्रदान करें हमारे गांव में एक ही समस्या है और वह पानी की नल सबके घर है परंतु पानी नहीं सरकार से मेरा निवेदन है कि जल्द से जल्द हमको पानी मिलना चाहिए जब तक पानी नहीं मिलेगा तब तक कोशिश जारी रखेंगे हम लोग 4 साल हो गई नाल दल के रखे हैं सभी के घर पर परंतु पानी की गन कैसी के घर आज तक नहीं पहुंचाई गई हमारी सरकार क्या कर रही है पता नहीं मेरा नाम राजू राम सोशल मीडिया में एप्लीकेशन के साथ में एक खबर पहुंचाना चाहता हूं सरकार को सरकार से एक ही निवेदन है कि मेरी बात सुने मैं आवाज उठाना चाहता हूं इस मामले की वजह से हमको 4 साल से तक पानी नहीं मिला नल दल के रखे हैं परंतु पानी नहीं आता है किसान अब खेत छोड़कर जाने ही वाले हैं अगर पानी नहीं मिले तो परंतु यह सोच कर बैठे हैं कि वह जाए तो जाए कहां और जगह कोई बच्ची नहीं है अब गरीब किसान कहां जाएगा अब पानी जो पहुंचते ही नहीं सरकार क्या करें उसे बड़े-बड़े अधिकारी पानी के नल डलवा दिए और पैसे खा गए परंतु आज तक पानी की एक जून तक फिर नहीं पहुंची किस तक मैं अधिकारी को इतना ही पूछना चाहता हूं कि मेरे यह बात सुने और पानी की व्यवस्था की जाए धन्यवाद1
- पोसालिया में ग्राम रथ अभियान, लोकगीतों के जरिए दी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों ने रखीं मांगें सिरोही जिले के शिवगंज उपखंड के पोसालिया क्षेत्र में शुक्रवार शाम को ग्राम रथ अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा, तहसीलदार आसुराम नायक, पोसालिया प्रशासक अंशी देवी मीणा सहित आला अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पेटिका में डालकर प्रशासन तक पहुंचाए मुख्य मांगों में पोसालिया अस्पताल में महिला डॉक्टर की नियुक्ति, गर्ल्स कॉलेज की स्थापना, अस्पताल को क्रमोन्नत (अपग्रेड) करने तथा आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ बढ़ाने की मांग प्रमुख रही ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करेगा और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा4
- Post by खटक न्यूज सेड़वा1
- बाली के बोया रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान गणेश (42), पनाराम (57) और सुरेश राजपुरोहित (38) के रूप में की गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बाइक चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कार चालक को बाली जिला चिकित्सालय ले जाया गया। 108 एम्बुलेंस के पायलट के अनुसार, कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर सेवाड़ी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।1
- Post by भरत जीनगर1
- रानीवाड़ा-भीनमाल हाईवे पर स्थित चितरोड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान भीनमाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गई। चालक संभल पाता उससे पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरोड़ी चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, चेतावनी संकेत लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।1