logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिरवर में ‘प्रधानाचार्य वाकपीठ’ का शुभारंभ, शिक्षा सुधार पर मंथन। आबूरोड के निकटवर्ती गिरवर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के तहत एकदिवसीय ‘प्रधानाचार्य वाकपीठ’ का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश पुरोहित के संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के शिक्षाविदों और प्रधानाचार्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गिरवर की प्रशासक श्रीमती शर्मीली देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच सोमाराम दादरिया उपस्थित रहे। वाकपीठ की अध्यक्षता विमल मित्तल ने की तथा सचिव की भूमिका हीरालाल पुरोहित ने निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्रारंभ केवल नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने का अवसर है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार को अपनाने पर जोर दिया। आयोजनकर्ता प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन उपप्रधानाचार्य राजेश कर्दम द्वारा किया गया। वाकपीठ के पहले सत्र में प्रवेशोत्सव, संबलन अभियान और प्रभावी प्रार्थना सभा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वहीं द्वितीय सत्र में शालादर्पण, मॉड्यूल्स, आईएफएमएस 3.0 और पुस्तकालय के शैक्षिक उन्नयन में प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई।

8 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
8 hrs ago

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिरवर में ‘प्रधानाचार्य वाकपीठ’ का शुभारंभ, शिक्षा सुधार पर मंथन। आबूरोड के निकटवर्ती गिरवर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को सत्र 2026-27 के तहत एकदिवसीय ‘प्रधानाचार्य वाकपीठ’ का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश पुरोहित के संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के शिक्षाविदों और प्रधानाचार्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गिरवर की प्रशासक श्रीमती शर्मीली देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच सोमाराम दादरिया उपस्थित रहे। वाकपीठ की अध्यक्षता विमल मित्तल ने की तथा सचिव की भूमिका हीरालाल पुरोहित ने निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्रारंभ केवल नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, संकल्प और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने

2e85cfef-0107-4708-afe4-38634dffea8b

का अवसर है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नवाचार को अपनाने पर जोर दिया। आयोजनकर्ता प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन उपप्रधानाचार्य राजेश कर्दम द्वारा किया गया। वाकपीठ के पहले सत्र में प्रवेशोत्सव, संबलन अभियान और प्रभावी प्रार्थना सभा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वहीं द्वितीय सत्र में शालादर्पण, मॉड्यूल्स, आईएफएमएस 3.0 और पुस्तकालय के शैक्षिक उन्नयन में प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजन की आवश्यकता जताई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रानीवाड़ा-भीनमाल हाईवे पर स्थित चितरोड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान भीनमाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गई। चालक संभल पाता उससे पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरोड़ी चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, चेतावनी संकेत लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
    1
    रानीवाड़ा-भीनमाल हाईवे पर स्थित चितरोड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चला रहा था। इसी दौरान भीनमाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गई। चालक संभल पाता उससे पहले दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरोड़ी चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने, चेतावनी संकेत लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रानी उपखंड क्षेत्र के डुठारिया गांव के चौधरियों के वास स्थित मुख्य चौराहे पर लंबे समय से गंदे पानी के जमाव और अत्यधिक गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के चलते आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। गंदगी के कारण आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। चौधरियों के वास के स्थानीय निवासियों और युवाओं ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई करवाने और गंदे पानी की उचित व स्थायी निकासी की व्यवस्था करने की अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे जन आंदोलन और सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी और स्थानीय प्रशासन से जनहित में तुरंत कार्यवाही करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र को गंदगी और बीमारी के खतरे से बचाया जा सके। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, अशोक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    2
    रानी उपखंड क्षेत्र के डुठारिया गांव के चौधरियों के वास स्थित मुख्य चौराहे पर लंबे समय से गंदे पानी के जमाव और अत्यधिक गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के चलते आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। गंदगी के कारण आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
चौधरियों के वास के स्थानीय निवासियों और युवाओं ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई करवाने और गंदे पानी की उचित व स्थायी निकासी की व्यवस्था करने की अपील की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे जन आंदोलन और सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी और स्थानीय प्रशासन से जनहित में तुरंत कार्यवाही करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्र को गंदगी और बीमारी के खतरे से बचाया जा सके। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, अशोक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है केनपुरा तहसील रोड पर लगाए गए ट्री पौधों को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के निर्देशानुसार पानी पिलाया गया जिससे पौधों को तेज गर्मी से राहत मिल सके जानकारी के अनुसार इन दिनों तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे जहां आमजन प्रभावित हैं वहीं सड़क किनारे लगे पौधे भी सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर पौधों में पानी डलवाया और उनकी देखभाल सुनिश्चित की अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए इन पौधों को जीवित रखना बेहद आवश्यक है उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से पौधों को पानी देने और उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि हरियाली बनी रहे और क्षेत्र का पर्यावरण संतुलित रह सके स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है इससे न केवल हरियाली बनी रहती है बल्कि आने वाले समय में यह पेड़ छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे नगर पालिका प्रशासन ने भी आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास लगे पौधों की देखभाल करें और उन्हें समय समय पर पानी देकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है केनपुरा तहसील रोड पर लगाए गए ट्री पौधों को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के निर्देशानुसार पानी पिलाया गया जिससे पौधों को तेज गर्मी से राहत मिल सके जानकारी के अनुसार इन दिनों तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे जहां आमजन प्रभावित हैं वहीं सड़क किनारे लगे पौधे भी सूखने की कगार पर पहुंच रहे हैं इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर पौधों में पानी डलवाया और उनकी देखभाल सुनिश्चित की
अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए इन पौधों को जीवित रखना बेहद आवश्यक है उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से पौधों को पानी देने और उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि हरियाली बनी रहे और क्षेत्र का पर्यावरण संतुलित रह सके
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है इससे न केवल हरियाली बनी रहती है बल्कि आने वाले समय में यह पेड़ छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे नगर पालिका प्रशासन ने भी आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास लगे पौधों की देखभाल करें और उन्हें समय समय पर पानी देकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    15 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के काली पाड़ी रावला में एक बार फिर शनिवार को भीषण आग लग गई। यहां दो दिन पूर्व भी आग लगने की घटना सामने आई थी। जिससे क्षेत्रवासियों में पहले से ही भय और चिंता का माहौल बना हुआ था। लगातार दूसरी बार आग लगने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है और विकराल रूप धारण कर चुकी है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी खतरा मंडरा रहा है। हवा के साथ तेज आग सड़क की तरफ फैलती हुई दिखाई दी। जिसके चलते मावली से वल्लभनगर रोड पर जाम जैसे हालात बन गए। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं कुछ लोग जोखिम उठाकर अपने वाहन लेकर रास्ता पार करते हुए भी दिखाई दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण प्रशासन और दमकल विभाग से जल्द सहायता पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आग पर समय रहते काबू पाया जा सके। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इसी जंगल में भयंकर आग लगी थी। जिसमें लगभग 200 बीघा क्षेत्र प्रभावित हुआ था। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के काली पाड़ी रावला में एक बार फिर शनिवार को भीषण आग लग गई। यहां दो दिन पूर्व भी आग लगने की घटना सामने आई थी। जिससे क्षेत्रवासियों में पहले से ही भय और चिंता का माहौल बना हुआ था। लगातार दूसरी बार आग लगने से लोगों में दहशत बढ़ गई है।
आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है और विकराल रूप धारण कर चुकी है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी खतरा मंडरा रहा है।
हवा के साथ तेज आग सड़क की तरफ फैलती हुई दिखाई दी। जिसके चलते मावली से वल्लभनगर रोड पर जाम जैसे हालात बन गए। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।  वहीं कुछ लोग जोखिम उठाकर अपने वाहन लेकर रास्ता पार करते हुए भी दिखाई दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण प्रशासन और दमकल विभाग से जल्द सहायता पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आग पर समय रहते काबू पाया जा सके। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व इसी जंगल में भयंकर आग लगी थी। जिसमें लगभग 200 बीघा क्षेत्र प्रभावित हुआ था। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 राजसमंद के नाथद्वारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर 9032 तलवारे जब्त की , मौक़े से दो आरोपी सहित हथियार बनाने की मशीन भी बरामद, नाथद्वारा के ओडन निवासी है दोनों आरोपी, एंकर - राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए नाथद्वारा की श्रीनाथजी थाना पुलिस ने ओडन गांव में कबाड़ के गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध हथियार बनाने के कारखाने पर दबीश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौक़े से 9032 बनी हुई लोहे तलवारे और तलवार बनाने के उपयोग में आने वाली 10 मशीनों को भी जप्त किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इसी थाना क्षेत्र के ओडन गांव के ही निवासी हैं। पुलिस इन हथियारों को बेचने वाली पूरी टीम और उससे जुड़े लोगों को लेकर सख्ती से पूछताछ में जुटी है।
    2
    तरुण जोशी 
राजसमंद
9414239644
राजसमंद के नाथद्वारा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर 9032 तलवारे जब्त की ,
मौक़े से दो आरोपी सहित हथियार बनाने की मशीन भी बरामद,
नाथद्वारा के ओडन निवासी है दोनों आरोपी,
एंकर - राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए नाथद्वारा की श्रीनाथजी थाना पुलिस ने ओडन गांव में कबाड़ के गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध हथियार बनाने के कारखाने पर दबीश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौक़े से 9032 बनी हुई लोहे तलवारे और तलवार बनाने के उपयोग में आने वाली 10 मशीनों को भी जप्त किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इसी थाना क्षेत्र के ओडन गांव के ही निवासी हैं। पुलिस इन हथियारों को बेचने वाली पूरी टीम और उससे जुड़े लोगों को लेकर सख्ती से पूछताछ में जुटी है।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रानी उपखंड क्षेत्र के डुठारिया गांव स्थित हिंगलाज होटल में परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री करूणाकरणादासजी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री ने स्थानीय सामाजिक मुद्दों और जनहित विषयों पर उपस्थित जनों के साथ विस्तृत चर्चा की। महाराज श्री ने क्षेत्र की प्रसिद्ध कुल्हड़ चाय का भी आनंद लिया। हिंगलाज होटल के संचालक ढलारामजी शिवसेना ने महाराज श्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इस कार्यक्रम में प्रकाश सोलंकी, रमेश सोलंकी, पेमाराम, जगदीश ईटरा मेडतियान, मोहन, रमेश ओगडराम सोलंकी, पप्पू, पुनाराम केसूली, राजू माडपुर, रमेश पदाजी सोलंकी, रमेश रेवलिया, हेमाराम सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महाराज श्री के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक वातावरण सुदृढ़ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त कर समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।
    1
    रानी उपखंड क्षेत्र के डुठारिया गांव स्थित हिंगलाज होटल में परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री करूणाकरणादासजी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री ने स्थानीय सामाजिक मुद्दों और जनहित विषयों पर उपस्थित जनों के साथ विस्तृत चर्चा की।
महाराज श्री ने क्षेत्र की प्रसिद्ध कुल्हड़ चाय का भी आनंद लिया। हिंगलाज होटल के संचालक ढलारामजी शिवसेना ने महाराज श्री का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में प्रकाश सोलंकी, रमेश सोलंकी, पेमाराम, जगदीश ईटरा मेडतियान, मोहन, रमेश ओगडराम सोलंकी, पप्पू, पुनाराम केसूली, राजू माडपुर, रमेश पदाजी सोलंकी, रमेश रेवलिया, हेमाराम सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराज श्री के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक वातावरण सुदृढ़ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त कर समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी फालना के समीप स्थित देवतरा गांव में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण एक खेत में भीषण आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग अर्जुन सिंह पुत्र हमीर सिंह राजपूत के खेत में लगी घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना सांडेराव एवं पटवारी दिनेश कुमार को दी गई सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और रानी पालिका की अग्निशमन वाहन को तुरंत मौके पर भेजा गया दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया आगजनी की इस घटना में खेत में स्थित कुएं की केबल स्टार्टर प्लास्टिक पाइपलाइन विद्युत विभाग का मीटर, अंग्रेजी बबूल की लकड़ियां तथा आसपास की झाड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया जिससे पास स्थित रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और दमकल टीम का सहयोग किया जिससे आग बुझाने में काफी मदद मिली प्रशासन ने ग्रामीणों की सजगता और सहयोग की सराहना की है प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी फालना के समीप स्थित देवतरा गांव में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण एक खेत में भीषण आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग अर्जुन सिंह पुत्र हमीर सिंह राजपूत के खेत में लगी घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से पुलिस थाना सांडेराव एवं पटवारी दिनेश कुमार को दी गई सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और रानी पालिका की अग्निशमन वाहन को तुरंत मौके पर भेजा गया दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया आगजनी की इस घटना में खेत में स्थित कुएं की केबल स्टार्टर प्लास्टिक पाइपलाइन विद्युत विभाग का मीटर, अंग्रेजी बबूल की लकड़ियां तथा आसपास की झाड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया जिससे पास स्थित रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और दमकल टीम का सहयोग किया जिससे आग बुझाने में काफी मदद मिली प्रशासन ने ग्रामीणों की सजगता और सहयोग की सराहना की है
प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    18 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.