logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने* मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

4 hrs ago
user_Dharmendra Raikwar
Dharmendra Raikwar
Construction Worker पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

*सरपंच की दबंगई आई सामने , गरीब परिवार के निर्माण सामग्री में लगाई आग, वीडियो आया सामने* मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गांव के सरपंच पर एक गरीब परिवार को धमकाने और उनके घर में रखी निर्माण सामग्री में आग लगाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव के सोनी परिवार ने अपने घर में निर्माण कार्य के लिए कुछ सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और परिवार के लोगों से गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि साथ आए दबंगों ने घर के बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लगा दी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ लोग सामान में आग लगाते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • झांसी जनपद के मंडी पावर हाउस में एक उपभोक्ता आया अपनी समस्या को लेकर जेल से समस्या बताते हुए कहा कि उसने समय पर बल भी भर दिया है लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है जिस पर जी साहब ने कहा कि एडवांस पेमेंट जमा करो तभी बिजली की आपूर्ति होगी स्मार्ट मीटर के कारण निरंतर आ रही लोगों को परेशानी।
    1
    झांसी जनपद के मंडी पावर हाउस में एक उपभोक्ता आया अपनी समस्या को लेकर जेल से समस्या बताते हुए कहा कि उसने समय पर बल भी भर दिया है लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है जिस पर जी साहब ने कहा कि एडवांस पेमेंट जमा करो तभी बिजली की आपूर्ति होगी स्मार्ट मीटर के कारण निरंतर आ रही लोगों को परेशानी।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पथराई बांध की सड़क बनी कबाड़,गहरे गहरे गड्ढों से गुजरने को मजबूर राहगीर तहसील टहरौली क्षेत्र के पथराई बांध से होकर मऊरानीपुर और टहरौली के सैकड़ों ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क अब कबाड़ बन कर रह गई है क्योंकि करीब 6 महीने से यह रास्ता खराब पड़ा होने से गहरे गहरे गड्ढों में सड़क बदल गई है आज रविवार को शाम 6 बजे समाजसेवी पुष्पेंद्र कुशवाहा ने सड़क की हकीकत दिखाई और बताया कि सड़क ज्यादा खराब होने से आए दिन राहगीर हादसे का शिकार हो जाते हैं सैकड़ों ग्रामों के लोगों की सुविधाओं एवं राहगीरों के हित को देखते हुए सड़क निर्माण कराना बहुत जरूरी है
    1
    पथराई बांध की सड़क बनी कबाड़,गहरे गहरे गड्ढों से गुजरने को मजबूर राहगीर 
तहसील टहरौली क्षेत्र के पथराई बांध से होकर मऊरानीपुर और टहरौली के सैकड़ों ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क अब कबाड़ बन कर रह गई है क्योंकि करीब 6 महीने से यह रास्ता खराब पड़ा होने से गहरे गहरे गड्ढों में सड़क बदल गई है आज रविवार को शाम 6 बजे समाजसेवी पुष्पेंद्र कुशवाहा ने सड़क की हकीकत दिखाई और बताया कि सड़क ज्यादा खराब होने से आए दिन राहगीर हादसे का शिकार हो जाते हैं सैकड़ों ग्रामों के लोगों की सुविधाओं एवं राहगीरों के हित को देखते हुए सड़क निर्माण कराना बहुत जरूरी है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Jamil khan
    1
    Post by Jamil khan
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • यार मत कर… मेरी कसम…” दोस्त की गुहार बेअसर, ब्लैकमेलिंग से टूटे युवक ने लगा ली फांसी दमोह/हटा। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले युवक का दोस्त उसे ऐसा कदम उठाने से रोकने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी एक भी बात युवक को रोक नहीं सकी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था और किसी के द्वारा उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। घटना से पहले उसके दोस्त ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की और बार-बार कहा – “यार मत कर… मेरी कसम…” लेकिन युवक ने आखिरकार फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक को कौन और किस बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    यार मत कर… मेरी कसम…” दोस्त की गुहार बेअसर, ब्लैकमेलिंग से टूटे युवक ने लगा ली फांसी
दमोह/हटा।
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले युवक का दोस्त उसे ऐसा कदम उठाने से रोकने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी एक भी बात युवक को रोक नहीं सकी।
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था और किसी के द्वारा उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। घटना से पहले उसके दोस्त ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की और बार-बार कहा – “यार मत कर… मेरी कसम…” लेकिन युवक ने आखिरकार फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक को कौन और किस बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dharmendra Raikwar
    Dharmendra Raikwar
    Construction Worker पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • झांसी प्रेमनगर रेलवे कॉलोनी हजरत गेस वाले बाबा के दरबार मे आज माह ए रमजान का 24 वा रोजे पर लंगर कमेटी के जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार से पहले देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं की गईं। इस अवसर पर रोजा और इफ्तार की फजीलत पर भी विस्तार से रोशनी डाली गई। कमेटी के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।
    1
    झांसी प्रेमनगर रेलवे कॉलोनी हजरत गेस वाले बाबा के दरबार मे आज माह ए रमजान का 24 वा रोजे पर लंगर कमेटी के जानिब से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार से पहले देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं की गईं। इस अवसर पर रोजा और इफ्तार की फजीलत पर भी विस्तार से रोशनी डाली गई। कमेटी के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • घुरैया में आग से जलकर पालतू जानवरों की हुई मौत, ग्रामीण को हुआ भारी नुकसान आज शनिवार को समय शाम के 7 बजे अचानक किसी कारण से ग्रामीण जयकरण घोष की झोपड़ी में आग लग जाने से उसके पालतू जानवरों में एक भैंस तीन बकरियां गाय का बछड़ा जलकर मौत हो जाने से ग्रामीण को भारी नुकसान पहुंचा है ग्रामीण का आरोप है कि किसी ने उसकी झोपड़ी में आग लगाई है जिसके कारण उसे लाखों का नुकसान हुआ ग्रामीण परिवार का पालन पोषण के लिए पालतू जानवरों पर ही निर्भर रहकर गुजारा कर रहा था अचानक हुई घटना से वह काफी परेशान बना हुआ है
    1
    घुरैया में आग से जलकर पालतू जानवरों की हुई मौत, ग्रामीण को हुआ भारी नुकसान 
आज शनिवार को समय शाम के 7 बजे अचानक किसी कारण से ग्रामीण जयकरण घोष की झोपड़ी में आग लग जाने से उसके पालतू जानवरों में एक भैंस तीन बकरियां गाय का बछड़ा जलकर मौत हो जाने से ग्रामीण को भारी नुकसान पहुंचा है ग्रामीण का आरोप है कि किसी ने उसकी झोपड़ी में आग लगाई है जिसके कारण उसे लाखों का नुकसान हुआ ग्रामीण परिवार का पालन पोषण के लिए पालतू जानवरों पर ही निर्भर रहकर गुजारा कर रहा था अचानक हुई घटना से वह काफी परेशान बना हुआ है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.