**ग्राम घुरैया में मकान में लगी भीषण आग, एक भैंस और दो बकरी जलकर राख होगी** टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम घुरैया में रविवार की रात में एक मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में बंधे कई पशु जलकर मर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुरैया निवासी काशी प्रसाद घोष के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक घर में बंधी एक भैंस, एक पड़ा और दो बकरियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पशुओं के साथ-साथ घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
**ग्राम घुरैया में मकान में लगी भीषण आग, एक भैंस और दो बकरी जलकर राख होगी** टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम घुरैया में रविवार की रात में एक मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से घर में बंधे कई पशु जलकर मर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुरैया निवासी काशी प्रसाद घोष के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक घर में बंधी एक भैंस, एक पड़ा और दो बकरियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पशुओं के साथ-साथ घर में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
- एरच (झांसी)। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम इसकिल के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लभेरा निवासी शैलेंद्र अहिरवार और कालीचरण अहिरवार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम इसकिल के पास सामने से आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम में उपनिरीक्षक सतपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार और विवेक तिवारी शामिल रहे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।1
- टहरौली के ग्राम घुरैया में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग, भैंस और बकरियों की हुई जलकर मौत!1
- मान्यवर काशीराम जी की 92 वी जन्म जयंती जन अधिकार पार्टी झाँसी जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गईं। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी माननीय सांसद जौनपुर एवं संरक्षक जन अधिकार पार्टी के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 15 मार्च 2026 को स्थान जन अधिकार पार्टी कार्यालय नादन तालपुरा झांसी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी गण, महिला प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, विशिष्ठ कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी नें बारी-बारी से मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर पुष्प और फूल माला चढ़ाकर नमन किया और उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की और उनके द्वारा बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रहीं। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मधु कुशवाहा प्रदेश महासचिव श्री कालीचरण कुशवाहा, बुंदेलखंड प्रभारी ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ) श्री आर डी फौजी, मंडल उपाध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री बालचंद्र कुशवाहा जी नें की बैठक का संचालन मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी झाँसी नें किया। इसके बाद सभी नें जन अधिकार पार्टी के संगठन, बूथ गठन और जातिगत जनगणना पर विचार-विमर्श किया और विधानसभा वाइज कार्यकर्ता/पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। मौके पर उपस्थित रहे- हितेंद्र कुशवाहा,रिंकू कुशवाहा, माननीय कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी, राजेंद्र कुशवाहा खिल्लावारी, दो बालचंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष, मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी, पी डी कुशवाहा, आर डी फौजी मंडल उपाध्यक्ष, धन सिंह फौजी, आर के कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा रानीपुर, भरत कुशवाहा, मधु कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, धर्मदास कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा संरक्षक, प्रेमवती कुशवाहा, कौसा देवी, गिरजा विश्वकर्मा, राजेश्वरी कुशवाहा, मीना गुप्ता, चुन्नीलाल कुशवाहा, मोहर सिंह कुशवाहा दतिया, तुलसीदास कुशवाहा टोड़ी फतेहपुर, शिवदीन फौजी, डॉ राकेश कुमार कुशवाहा, राजू कुशवाहा निवाड़ी जिला अध्यक्ष, कमलेश कुशवाहा बरुआ सागर, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा पसैया, एडवोकेट मनमोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट यशवंत कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा जिला महासचिव और कैलाश नारायण आदि। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels1
- Post by Dharmendra Raikwar1
- Post by Bablu Ramaiya1
- ये कतार गैस या राशन के लिए नहीं है ये लाइन है राजश्री गुटखा के लिए ये वीडियो झाँसी से सामने आया है1
- गुरसराय क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र खड़ेनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुट्टा में बिजली व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पठान बाबा मंदिर के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण खराब हो गया है, जिससे आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में गांव की आबादी और बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है। ज्यादा लोड पड़ने के चलते यह बार-बार खराब हो जाता है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है और दैनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खराब पड़े 25 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by Dharmendra Raikwar1
- हाईवे हादसे में कक्षा 3 के छात्र की मौत मोठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कारगुवां में नेशनल हाईवे-27 पर शनिदेव मंदिर के सामने शनिवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह मंदिर में दर्शन करने गया था। जानकारी के अनुसार कारगुवां निवासी कृष्णपाल (12) पुत्र जयराम हर शनिवार की तरह शनिदेव मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने के कारण हादसा हुआ है। मृतक कृष्णपाल नवीन प्राथमिक विद्यालय खरगोन में कक्षा 3 का छात्र था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।4