logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरही में ऐतिहासिक स्वागत : मुख्यमंत्री मोहन यादव की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में बरहीवासियों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य अभिनंदन कटनी/बरही। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के बरही आगमन पर शनिवार को नगर ऐतिहासिक स्वागत का साक्षी बना। विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak के नेतृत्व में बरही की जनता ने करीब एक किलोमीटर लंबी भव्य आभार रैली निकालकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ा तालाब से लेकर श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण स्थित कृषि महोत्सव सभास्थल तक निकली इस भव्य रैली में नगर का मुख्य बाजार मार्ग पूरी तरह जनसैलाब से भर गया। सुसज्जित रथ में सवार मुख्यमंत्री का जगह-जगह पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 14 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हेलीपेड से सभा स्थल तक निकली आभार रैली मुख्य मार्ग, चौक बाजार, सुभाष चौक और कमानिया गेट होते हुए गुजरी। रास्ते में 14 स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार और समस्त पार्षदगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक संजय पाठक के प्रयासों से मिली किसानों को बड़ी सौगात इस भव्य आभार रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दरअसल बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को राज्य मंत्रिपरिषद से 3 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। करीब 566.92 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 गांवों की लगभग 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और करीब 11 हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में लगभग 243 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं। बरही की जनता ने विधायक संजय पाठक के प्रयासों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मिल रही विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक आभार रैली को जनउत्सव का रूप दे दिया।

4 hrs ago
user_Dharmendra Raikwar
Dharmendra Raikwar
Construction Worker पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

बरही में ऐतिहासिक स्वागत : मुख्यमंत्री मोहन यादव की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में बरहीवासियों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य अभिनंदन कटनी/बरही। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के बरही आगमन पर शनिवार को नगर ऐतिहासिक स्वागत का साक्षी बना। विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak के नेतृत्व में बरही की जनता ने करीब एक किलोमीटर लंबी भव्य आभार रैली निकालकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ा तालाब से लेकर श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण स्थित कृषि महोत्सव सभास्थल तक निकली इस भव्य रैली में नगर का मुख्य बाजार मार्ग पूरी तरह जनसैलाब से भर गया। सुसज्जित रथ में सवार मुख्यमंत्री का जगह-जगह पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ रथ में खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 14 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत हेलीपेड से सभा स्थल तक निकली आभार रैली मुख्य मार्ग, चौक बाजार, सुभाष चौक और कमानिया गेट होते हुए गुजरी। रास्ते में 14 स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार और समस्त पार्षदगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। विधायक संजय पाठक के प्रयासों से मिली किसानों को बड़ी सौगात इस भव्य आभार रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दरअसल बरही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को राज्य मंत्रिपरिषद से 3 फरवरी 2026 को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। करीब 566.92 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 गांवों की लगभग 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और करीब 11 हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में लगभग 243 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए जा रहे हैं। बरही की जनता ने विधायक संजय पाठक के प्रयासों और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मिल रही विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक आभार रैली को जनउत्सव का रूप दे दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Raikwar
    1
    Post by Dharmendra Raikwar
    user_Dharmendra Raikwar
    Dharmendra Raikwar
    Construction Worker पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम में पत्रकारगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सामान लेते समय एक्सपायरी दिनांक को अवश्य देखें। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को जानकारी दी गई तथा दंड के प्रावधान बताए। डिजिटल फ्रॉड से अपने आप को सुरक्षित रखने एवं भ्रामक विज्ञापनों तथा प्रलोभन के चक्कर में लोगों को कैसे फंसाया जाता है, घटनाओं को साँझा किया। उन्होंने बताया कि जब हमें कोई भुगतान करना पड़ता है तब ओटीपी या क्यूआर कोड स्कैन करना होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए कोई भी ओटीपी या क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी सामान खरीदें उसका पक्का बिल अवश्य लें, खाद्य वस्तुओं और दबाईयों पर एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें। सामान खरीदते समय मानक बाँटो द्वारा तौल करने के बाद ही खरीदारी करें। उपभोक्ताओं के अधिकार एवं धोखाधड़ी से सुरक्षा आधारित जागरूकता शॉर्ट फिल्म के माध्यम से उपभोक्ता के अधिकारों एवं फ्रॉड से सुरक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण जानकारी साँझा की गई।
    3
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम में पत्रकारगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सामान लेते समय एक्सपायरी दिनांक को अवश्य देखें। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को जानकारी दी गई तथा दंड के प्रावधान बताए। डिजिटल फ्रॉड से अपने आप को सुरक्षित रखने एवं भ्रामक विज्ञापनों तथा प्रलोभन के चक्कर में लोगों को कैसे फंसाया जाता है, घटनाओं को साँझा किया। उन्होंने बताया कि जब हमें कोई भुगतान करना पड़ता है तब ओटीपी या क्यूआर कोड स्कैन करना होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए कोई भी ओटीपी या क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी सामान खरीदें उसका पक्का बिल अवश्य लें, खाद्य वस्तुओं और दबाईयों पर एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें। सामान खरीदते समय मानक बाँटो द्वारा तौल करने के बाद ही खरीदारी करें। उपभोक्ताओं के अधिकार एवं धोखाधड़ी से सुरक्षा आधारित जागरूकता शॉर्ट फिल्म के माध्यम से उपभोक्ता के अधिकारों एवं फ्रॉड से सुरक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण जानकारी साँझा की गई।
    user_Bhupendra Singh Rajawat
    Bhupendra Singh Rajawat
    Local News Reporter निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती,, नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,, झांकियां रही प्रमुख आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में साहू समाज की महिला और पुरुष रहे मौजूद गली-गली पुष्प वर्षा कर की गई मां कर्मा बाई की पूजा अर्चना
    1
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई जयंती,, नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,, झांकियां रही प्रमुख आकर्षण का केंद्र बड़ी संख्या में साहू समाज की महिला और पुरुष रहे मौजूद गली-गली पुष्प वर्षा कर की गई मां कर्मा बाई की पूजा अर्चना
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • मान्यवर काशीराम जी की 92 वी जन्म जयंती जन अधिकार पार्टी झाँसी जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गईं। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी माननीय सांसद जौनपुर एवं संरक्षक जन अधिकार पार्टी के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 15 मार्च 2026 को स्थान जन अधिकार पार्टी कार्यालय नादन तालपुरा झांसी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी गण, महिला प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, विशिष्ठ कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सभी नें बारी-बारी से मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर पुष्प और फूल माला चढ़ाकर नमन किया और उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की और उनके द्वारा बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रहीं। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मधु कुशवाहा प्रदेश महासचिव श्री कालीचरण कुशवाहा, बुंदेलखंड प्रभारी ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ) श्री आर डी फौजी, मंडल उपाध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री बालचंद्र कुशवाहा जी नें की बैठक का संचालन मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी झाँसी नें किया। इसके बाद सभी नें जन अधिकार पार्टी के संगठन, बूथ गठन और जातिगत जनगणना पर विचार-विमर्श किया और विधानसभा वाइज कार्यकर्ता/पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। मौके पर उपस्थित रहे- हितेंद्र कुशवाहा,रिंकू कुशवाहा, माननीय कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी, राजेंद्र कुशवाहा खिल्लावारी, दो बालचंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष, मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी, पी डी कुशवाहा, आर डी फौजी मंडल उपाध्यक्ष, धन सिंह फौजी, आर के कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा रानीपुर, भरत कुशवाहा, मधु कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, धर्मदास कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा संरक्षक, प्रेमवती कुशवाहा, कौसा देवी, गिरजा विश्वकर्मा, राजेश्वरी कुशवाहा, मीना गुप्ता, चुन्नीलाल कुशवाहा, मोहर सिंह कुशवाहा दतिया, तुलसीदास कुशवाहा टोड़ी फतेहपुर, शिवदीन फौजी, डॉ राकेश कुमार कुशवाहा, राजू कुशवाहा निवाड़ी जिला अध्यक्ष, कमलेश कुशवाहा बरुआ सागर, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा पसैया, एडवोकेट मनमोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट यशवंत कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा जिला महासचिव और कैलाश नारायण आदि। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels
    1
    मान्यवर काशीराम जी की 92 वी जन्म जयंती जन अधिकार पार्टी झाँसी जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गईं।
जन अधिकार पार्टी के संस्थापक माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी माननीय सांसद जौनपुर एवं संरक्षक जन अधिकार पार्टी के दिशा-निर्देश पर आज दिनांक 15 मार्च 2026 को स्थान जन अधिकार पार्टी कार्यालय नादन तालपुरा झांसी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी गण, महिला प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, विशिष्ठ कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम सभी नें बारी-बारी से मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर पुष्प और फूल माला चढ़ाकर नमन किया और उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की और उनके द्वारा बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिसमें मुख्य अतिथि 
श्रीमती प्रेमवती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रहीं।
जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में 
श्रीमती मधु कुशवाहा प्रदेश महासचिव 
श्री कालीचरण कुशवाहा, बुंदेलखंड प्रभारी ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य )
श्री आर डी फौजी, मंडल उपाध्यक्ष 
बैठक की अध्यक्षता
जिला अध्यक्ष श्री बालचंद्र कुशवाहा जी नें की 
बैठक का संचालन 
मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी झाँसी नें किया।
इसके बाद सभी नें जन अधिकार पार्टी के संगठन, बूथ गठन और जातिगत जनगणना पर विचार-विमर्श किया और विधानसभा वाइज कार्यकर्ता/पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।
मौके पर उपस्थित रहे-
हितेंद्र कुशवाहा,रिंकू कुशवाहा, माननीय कालीचरण कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी, राजेंद्र कुशवाहा खिल्लावारी, दो बालचंद्र कुशवाहा जिला अध्यक्ष, मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी, पी डी कुशवाहा, आर डी फौजी मंडल उपाध्यक्ष, धन सिंह फौजी, आर के कुशवाहा, बाबूलाल कुशवाहा रानीपुर, भरत कुशवाहा, मधु कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, धर्मदास कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा संरक्षक, प्रेमवती कुशवाहा, कौसा देवी, गिरजा विश्वकर्मा, राजेश्वरी कुशवाहा, मीना गुप्ता, चुन्नीलाल कुशवाहा, मोहर सिंह कुशवाहा दतिया, तुलसीदास कुशवाहा टोड़ी फतेहपुर, शिवदीन फौजी, डॉ राकेश कुमार कुशवाहा, राजू कुशवाहा निवाड़ी जिला अध्यक्ष, कमलेश कुशवाहा बरुआ सागर, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा पसैया, एडवोकेट मनमोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट यशवंत कुशवाहा, पुरुषोत्तम कुशवाहा जिला महासचिव और कैलाश नारायण आदि।
#JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh
#highlight 
#PDA
जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी
गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान 
जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद 
माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद 
माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद
#foryou
#viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending
#Viralシ
#facebookreelsviral
#viralreelschallenge
#election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel
#global
#trend #viral #trendingnolw #explore #foryou
#foryouonfacebook #reels #viralvideo
#facebookreels
    user_Radhika Narayan
    Radhika Narayan
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ये कतार गैस या राशन के लिए नहीं है ये लाइन है राजश्री गुटखा के लिए ये वीडियो झाँसी से सामने आया है
    1
    ये कतार गैस या राशन के लिए नहीं है ये लाइन है राजश्री गुटखा के लिए ये वीडियो झाँसी से सामने आया है
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हाईवे हादसे में कक्षा 3 के छात्र की मौत मोठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कारगुवां में नेशनल हाईवे-27 पर शनिदेव मंदिर के सामने शनिवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह मंदिर में दर्शन करने गया था। जानकारी के अनुसार कारगुवां निवासी कृष्णपाल (12) पुत्र जयराम हर शनिवार की तरह शनिदेव मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने के कारण हादसा हुआ है। मृतक कृष्णपाल नवीन प्राथमिक विद्यालय खरगोन में कक्षा 3 का छात्र था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    4
    हाईवे हादसे में कक्षा 3 के छात्र की मौत
मोठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कारगुवां में नेशनल हाईवे-27 पर शनिदेव मंदिर के सामने शनिवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह मंदिर में दर्शन करने गया था।
जानकारी के अनुसार कारगुवां निवासी कृष्णपाल (12) पुत्र जयराम हर शनिवार की तरह शनिदेव मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर के सामने हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होने के कारण हादसा हुआ है।
मृतक कृष्णपाल नवीन प्राथमिक विद्यालय खरगोन में कक्षा 3 का छात्र था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Dharmendra Raikwar
    1
    Post by Dharmendra Raikwar
    user_Dharmendra Raikwar
    Dharmendra Raikwar
    Construction Worker पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.