राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बताया है। देश भर के छात्रों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए डटकर खड़े होने वाले हर युवा और छात्र पर पूरे देश को गर्व है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी दो मुख्य मांगें अभी बाकी हैं। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और छात्रों पर हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत इस सरकार द्वारा दबाए गए समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। राहुल गांधी ने 'डरो मत' का संदेश देते हुए कहा कि अब इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बताया है। देश भर के छात्रों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए डटकर खड़े होने वाले हर युवा और छात्र पर पूरे देश को गर्व है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी दो मुख्य मांगें अभी बाकी हैं। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और छात्रों पर हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत इस सरकार द्वारा दबाए गए समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। राहुल गांधी ने 'डरो मत' का संदेश देते हुए कहा कि अब इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
- राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम बताया है। देश भर के छात्रों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए डटकर खड़े होने वाले हर युवा और छात्र पर पूरे देश को गर्व है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी दो मुख्य मांगें अभी बाकी हैं। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और छात्रों पर हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों, मजदूरों और गरीबों समेत इस सरकार द्वारा दबाए गए समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। राहुल गांधी ने 'डरो मत' का संदेश देते हुए कहा कि अब इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।1
- गाजियाबाद जनपद के हस्तलापुर गांव में हिंडन नदी पर बन रहा फ्लाईओवर स्थानीय लोगों के लिए विकास की नई उम्मीद माना जा रहा है। वर्षों से ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था और बरसात के दिनों में छात्रों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस फ्लाईओवर के निर्माण से सफर आसान होने, समय व ईंधन की बचत होने और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इस फ्लाईओवर से किसानों के लिए अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा, बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना आने-जाने में राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक पुल नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का रास्ता है। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार बढ़ेगा, नए निवेश की संभावना बनेगी और आसपास की जमीनों का मूल्य भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि फ्लाईओवर समय पर बनकर तैयार होगा ताकि वे जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट के अनुसार, हिंडन नदी पर बन रहा यह फ्लाईओवर केवल दो किनारों को ही नहीं, बल्कि विकास और लोगों की उम्मीदों को जोड़ने का काम करेगा और आने वाले समय में हस्तलापुर व आसपास के इलाकों की तस्वीर बदल सकती है।4
- गाजियाबाद जिले के ग्राम मसूरी स्थित पंचायत घर में नए लेबर कार्ड बनाने, रिन्यूअल करने और संशोधन (करेक्शन) के कार्यों के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत घर में ग्राम प्रधान शहजाद चौधरी, सलीम नेताजी, पूर्व बीडीसी मेंबर सुनील पालीवाल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।4
- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नंदग्राम थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चमन कॉलोनी स्थित चौधरी पार्किंग के पास एक खाली प्लॉट में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर बिहार निवासी अनीश कुमार और गुड्डू कुमार उर्फ अंकित कुमार को दबोचा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 119 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा हैरियर और एक बलेनो कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा और बिहार से सस्ते दामों पर गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेटों में भरकर गाड़ियों के जरिए दिल्ली-एनसीआर लाते थे और यहां अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- अमरोहा में अपने कैमरामैन विक्की से कुछ ही दिनों पहले शादी रचाने वाली तीन इन्फ्लुएंसर बहनों में से एक नाबालिग निकली है, जिसकी उम्र शैक्षिक कागजों में 15 साल दर्ज है। तीनों बहनों ने साथ रहने के लिए यह शादी की थी और इससे पहले एक वीडियो जारी कर खुद को बालिग भी बताया था। इस मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने सभी को थाने बुलाया था। अब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी से 3 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। एक ही युवक से शादी करने वाली इन इन्फ्लुएंसर बहनों में से एक के नाबालिग पाए जाने के बाद अब मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।1
- KP TAILOR HD video recording HD video recording HD video recording HD video recording kya aap ise aur bhi1
- गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में अपनी जमीन के मामले को लेकर पिछले 25 दिनों से पत्नी के साथ एसडीएम कार्यालय के गेट पर अनशन कर रहे सतेंद्र पंवार का अनशन समाप्त हो गया है। हाल ही में कार्यभार संभालने वाली मोदीनगर की नई एसडीएम कोमल पंवार ने स्वयं अनशन स्थल पर पहुंचकर सतेंद्र पंवार को जूस पिलाया और उनका अनशन खत्म कराया। एसडीएम ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। सतेंद्र पंवार की जमीन से जुड़ा यह मामला काफी समय से लंबित चल रहा है। न्याय पाने के लिए वे पहले भी कई बार अनशन पर बैठ चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया जाता था। इस बार मीडिया के माध्यम से तथ्यों के आधार पर एसडीएम कोमल पंवार को अनशनकारी की समस्या से अवगत कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया और बताया कि प्रकरण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 20 प्रतिशत जांच भी कुछ ही दिनों में पूरी कर ली जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। एसडीएम के इस आश्वासन के बाद सतेंद्र पंवार अनशन समाप्त करने पर सहमत हुए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भविष्य में उन्हें न्याय के लिए दोबारा अनशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह उनका अंतिम अनशन साबित होगा।1
- गाजियाबाद में जंतर-मंतर जा रहे दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित ने इन छात्रों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के बाद दोनों छात्रों ने अपने साथ हुई कथित अभद्रता और पिटाई का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1