लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का हुआ भव्य शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा उपहार, तीन दिनों तक माताओं-बहनों-बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है डबल इंजन सरकार - आशीष पटेल मीरजापुर में 500 माताओं-बहनों को साड़ी व मिठाई देकर मनाया गया मातृशक्ति सम्मान समारोह रक्षाबंधन पर बहनों के सफर की राह हुई आसान, 27 से 29 अगस्त तक प्रदेश की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा सत्ययात्रा : मीरजापुर। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं, बहनों को निशुल्क बस सुविधा प्रदान करने वाली ''लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति'' योजना का शुभारम्भ कर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सह यात्री सहित निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उक्त कार्यक्रम का जनपद में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण मा0 जनप्रतिनिधिगण व उपस्थित माताओं, बहनों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी पवन गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों व जिलाधिकारी के द्वारा 500 माताओं व बहनों को साड़ी व एक मिठाई का डिब्बा प्रदान किया गया।इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल ने कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर देवी अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति योजना का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लखनऊ से किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने एक बात कही है कि हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जिस कारण हमारी माताएं, बहनें, बेटियां सुरक्षित तरीके से पूरे प्रदेश में भ्रमण कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त 2026 की सुबह 06 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क बस यात्रा की घोषणा मा0 मुख्यमंत्री जी ने की है इसके अलावा परिवार के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते आप सभी को मा0 मुख्यमंत्री जी की व परिवहन विभाग की ओर से एक निशुल्क साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारी माताएं, बहनें, बेटियां अपने भाई के यहां जाती हैं तो वह भी उपहार देते हैं तो इसी प्रकार परिवार का सदस्य होने के नाते पूरे प्रदेश में साड़ी और मिठाई का डिब्बा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को विशेष रूप से बधाई दूंगा जिन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठाया और इसी में एक योजना अभी जो प्रारंभ होने जा रही है जिसमें 60 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली माताएं जिन्हें आजीवन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से यात्रा करने पर उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्मार्टफोन भी हमारी सरकार ने दिया है और आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहन, बेटियों को निशुल्क स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें, माताएं उनके लिए सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है सुरक्षा और यह हमारी सरकार सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की हर योजना, हर निर्णय और हर बजट नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा जो भी डर अशांति फैलाएगा उसके लिए हमारी पुलिस सदैव तत्पर है कि वे दोबारा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सकें। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मैं आप सभी का छोटा भाई व बड़ा भाई हूं और माता के लिए मैं उनका बेटा हूं, मा0 मुख्यमंत्री जी की ओर से रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर योजना के शुभारम्भ के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया जिसे हम सभी ने देखा और सुना। उन्होंने कहा कि हमें बहुत ही गर्व की अनुभूति होती है कि एक महिला होने के नाते जनप्रतिनिधि होने के नाते निश्चित तौर पर समय और अवसर हमारी सरकार के कार्यकाल में जो मिल रहा है और जिस प्रकार से मा0 मुख्यमंत्री और मा0 प्रधानमंत्री जी पूरे आधी आबादी को सशक्त करने के लिए कदम को आगे बढ़ा रहे हैं और उसी के तहत आज आप सभी को एक छोटा सा उपहार दिया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवसर पर जो भी हमारी बहन अपने भाई को राखी बांधने से न चूके जो आने-जाने में असुविधा होती थी उसको सरल बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं, बहनों को अब तीन दिनों तक के लिए निशुल्क बस यात्रा करने का अवसर मिलेगा साथ ही हमारी मातृशक्ति जो हमारी माताएं जिनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है अथवा उससे ऊपर है और उन्हें दवा के लिए या किसी अन्य यात्रा के लिए जाना हो तो यदि पहले जो असुविधा होती थी और उसी को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क बस यात्रा प्रदान करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री और मा0 प्रधानमंत्री जी के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जो कार्य कर रही है आज हम सभी उसके साक्षी हैं। यहां पर उपस्थित हमारी मातृ शक्ति जीता जागता उदाहरण है कि आज हमारी सरकार के केंद्र बिंदु में आधी आबादी है और उनको सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह उपहार आप सभी को इस त्यौहार हेतु विशेष रूप से प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार निशुल्क बस यात्रा 24 घंटे थी किंतु इस बार निशुल्क यात्रा पूरे तीन दिनों तक के लिए रहेगी और यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अब गांव से भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जाएगा जिसके लिए 500 बसों की खरीद होने जा रही है और जिन गांवों में संचालन नहीं हो रहा है संचालन होगा और इसका लाभ हमारी माताओं व बहनों को मिलेगा।लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मातृशक्ति योजना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सहकारिता जगदीश सिंह पटेल ने उपस्थित माताओं-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी माता-बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। सरकार माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष आई0टी0 मंच दुर्गेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

- मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला1
- मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।1
- मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।1
- चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की। ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।1
- DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।4
- आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे1